सिटी पैलेस उदयपुर राजस्थान के बारे में जानकारी – City Palace Udaipur In Hindi

सिटी पैलेस उदयपुर राजस्थान के बारे में जानकारी – City Palace Udaipur In Hindi

City Palace Udaipur In Hindi : पिछोला झील के किनारे,उदयपुर में सिटी पैलेस राजस्थान में सबसे बड़ा शाही परिसर माना जाता है। इस शानदार महल का निर्माण वर्ष 1559 में महाराणा उदय सिंह (Maharana Uday Singh) ने करवाया था जहाँ महाराणा रहते थे और राज्य का संचालन करते थे। इसके बाद महल को उसके उत्तराधिकारियों द्वारा और भी शानदार बना दिया गया,जिसने इसमें कई संरचनाएँ जोड़ीं। पैलेस में अब महल, आंगन, मंडप, गलियारे, छतों, कमरे और लटकते उद्यान हैं। यहां एक संग्रहालय भी है जो राजपूत कला और संस्कृति के कुछ बेहतरीन तत्वों को प्रदर्शित करता है – जिसमें रंगीन चित्रों से लेकर राजस्थानी महलों में पाए जाने वाले विशिष्ट स्थापत्य शामिल हैं।

Read moreसिटी पैलेस उदयपुर राजस्थान के बारे में जानकारी – City Palace Udaipur In Hindi

खजुराहो दर्शनीय स्थल, मंदिर और घूमने की जगह – Khajuraho Temple History, Tourist Places In Hindi

खजुराहो दर्शनीय स्थल, मंदिर और घूमने की जगह – Khajuraho Temple History, Tourist Places In Hindi

Khajuraho Temple In Hindi : खजुराहो भारत के मध्य में स्थित मध्यप्रदेश स्टेट का एक बहुत ही खास शहर और पर्यटक स्थल है जो अपने प्राचीन और मध्यकालीन मंदिरों के लिए देश भर में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है। मध्यप्रदेश में कामसूत्र की रहस्यमई भूमि खजुराहो अनादिकाल से दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करती रही है। छतरपुर जिले का यह छोटा सा गाँव स्मारकों के अनुकरणीय कामुक समूह के कारण विश्व-प्रसिद्ध है, जिसके कारण इसने यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में अपना स्थान बनाया है।

खजुराहो का प्रसिद्ध मंदिर मूल रूप से मध्य प्रदेश में हिंदू और जैन मंदिरों का एक संग्रह है। ये सभी मंदिर बहुत पुराने और प्राचीन हैं जिन्हें चंदेल वंश के राजाओं द्वारा 950 और 1050 के बीच कहीं बनवाया गया था।

पुराने समय में खजुराहो को खजूरपुरा और खजूर वाहिका से जाना-जाता था। खजुराहो में कई सारे हिन्दू धर्म और जैन धर्म के प्राचीन मंदिर हैं। इसके साथ ही ये शहर दुनिया भर में मुड़े हुए पत्थरों से बने हुए मंदिरों की वजह से विख्यात है। खजुराहो को खासकर यहाँ बने प्राचीन और आकर्षक मंदिरों के लिए जाना-जाता है। यह जगह पर्यटन प्रेमियों के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। यहाँ आपको हिन्दू संस्कृति और कला का सौन्दर्य देखने को मिलता है। यहाँ निर्मित मंदिरों में संभोग की विभिन्न कलाओं को मूर्ति के रूप में बेहद खूबसूरती के साथ उभारा गया है।

Read moreखजुराहो दर्शनीय स्थल, मंदिर और घूमने की जगह – Khajuraho Temple History, Tourist Places In Hindi

रन ऑफ कच्छ की सैर और कच्छ के दर्शनीय स्थल – Rann Of Kutch Ki Jankari Hindi Me

रन ऑफ कच्छ की सैर और कच्छ के दर्शनीय स्थल – Rann Of Kutch Ki Jankari Hindi Me

Rann Of Kutch In Hindi, कच्छ का रन या रन ऑफ कच्छ गुजरात के कच्छ शहर में उत्तर तथा पूर्व में फैला हुआ दुनिया का सबसे बड़ा नमक से बना रेगिस्तान है जो ‘रन ऑफ कच्छ’ के नाम से मशहूर है। अमिताभ बच्चन द्वारा कही गई लाइन “कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा”…. एकदम सही प्रतीत होती है। गुजरात घूमने आए और आपने कच्छ नहीं देखा तो गुजरात की यात्रा व्यर्थ है। ऐसा इसलिए क्योंकि कच्छ संस्कृति, कला और परंपराओं का गण है। यहां आपको एक नहीं बल्कि कई तरह की कलाओं और समुदाय के लोगों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। बात अगर रन ऑफ कच्छ की करें तो कच्छ का रण गुजरात राज्य में कच्छ जिले के उत्तर और पूर्व में फैला हुआ एक सफेद रेगिस्तान है।

Read moreरन ऑफ कच्छ की सैर और कच्छ के दर्शनीय स्थल – Rann Of Kutch Ki Jankari Hindi Me

प्रयागराज (इलाहाबाद) अर्धकुंभ मेला 2019 के बारे में संपूर्ण जानकारी - All Information About Prayagraj(Allahabad) Ardh Kumbh Mela 2019 In Hindi

प्रयागराज (इलाहाबाद) अर्धकुंभ मेला 2019 के बारे में संपूर्ण जानकारी – All Information About Prayagraj(Allahabad) Ardh Kumbh Mela 2019 In Hindi

प्रयागराज इलाहाबाद कुंभ मेला 2019 प्रयागराज (इलाहाबाद) में जनवरी से अर्धकुंभ मेला शुरू हो रहा है। प्रयागराज अर्ध कुंभ मेला, 2019 जनवरी से मार्च 2019 तक प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, भारत में त्रिवेणी संगम में आयोजित होने वाला अर्ध कुंभ मेला है। चूंकि अर्ध कुंभ मेले को दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक माना जाता है, इसलिए इस मेले में दुनियाभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आकर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के संगम में डुबकी लगाते हैं। प्रत्येक 12 वर्ष पर प्रयागराज, उज्जैन, नासिक और हरिद्वार इन चार स्थानों पर कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है। लेकिन इनमें से सिर्फ हरिद्वार और प्रयागराज में ही प्रत्येक 6 साल पर अर्धकुंभ मेला आयोजित किया जाता है। इस बार छह वर्षों के बाद प्रयागराज में जनवरी से यही अर्धकुंभ मेला शुरू होने जा रहा है।

Read moreप्रयागराज (इलाहाबाद) अर्धकुंभ मेला 2019 के बारे में संपूर्ण जानकारी – All Information About Prayagraj(Allahabad) Ardh Kumbh Mela 2019 In Hindi

खाटू श्याम जी मंदिर जयपुर, राजस्थान - Khatu Shyam Mandir Jaipur, Rajasthan In Hindi

खाटू श्याम जी मंदिर जयपुर, राजस्थान – Khatu Shyam Mandir Jaipur, Rajasthan In Hindi

Khatu Shyam Mandir history in hindi : राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम जी का मंदिर भारत देश में कृष्ण भगवान के मंदिरों में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। खाटू श्याम जी को कलयुग का सबसे मशहूर भगवान माना जाता है। राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू गांव में बने खाटू श्याम जी के मंदिर की हिंदू भक्तों में बहुत मान्यता है। भक्तों का कहना है कि श्याम बाबा से जो भी मांगों, वो लाखों-करोड़ों बार देते हैं, यही वजह है कि खाटू श्याम जी को लखदातार के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म के मुताबिक खाटू शम जी को कलयुग में कृष्ण का अवतार माना गया है। भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें वरदान दिया था कि खाटू श्याम जी कलयुग में उनके नाम श्याम के नाम से पूजे जाएंगे। यही वजह है कि आज खाटू श्यामजी देश में करोड़ों भक्तों द्वारा पूजे जाते हैं।

Read moreखाटू श्याम जी मंदिर जयपुर, राजस्थान – Khatu Shyam Mandir Jaipur, Rajasthan In Hindi

सालासर बालाजी मंदिर की जानकारी, इतिहास और यात्रा - Salasar Balaji Temple In Hindi

सालासर बालाजी मंदिर की जानकारी, इतिहास और यात्रा – Salasar Balaji Temple In Hindi

Salasar Balaji Temple In Hindi : अगर आप हनुमानजी के भक्त हैं और राजस्थान घूमने गए हैं, तो सालासर बालाजी मंदिर के दर्शन करना मत भूलिएगा। यह मंदिर राजस्थान के चुरू जिले में स्थित है। सालासर बालाजी पवन पुत्र हनुमान का पवित्र धाम है। कहने को तो भारत देश में हनुमानजी के कई मंदिर हैं, लेकिन हनुमानजी के इस मंदिर की उनके भक्तों के बीच बहुत मान्यता है। यही वजह है कि यहां हर साल 6 से 7 लाख हनुमान भक्त उनके दर्शन के लिए जुटते हैं। बालाजी के यहां प्रकट होने की कथा जितनी चमत्कारिक है, उतने ही चमत्कारी अंदाज में पवनपुत्र हनुमान बालाजी के रूप में अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं। उनके दर से कोई खाली हाथ नहीं लौटता। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको राजस्थान के मशहूर सालासर बालाजी मंदिर का इतिहास और उनकी यात्रा कराते हैं।

Read moreसालासर बालाजी मंदिर की जानकारी, इतिहास और यात्रा – Salasar Balaji Temple In Hindi

ताजमहल का इतिहास और रोचाक जानकारी - Taj Mahal History And Facts In Hindi

ताजमहल का इतिहास और रोचक जानकारी – Taj Mahal History And Facts In Hindi

Taj Mahal In Hindi : आईये हम आपको बताते हैं शाहजहां के द्वारा बनवाए गये ताजमहल से जुड़ी कुछ ऐसी दिलचस्प और रहस्यमयी बातों के बारे में, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं। ताजमहल जिसका अर्थ है “महल का ताज” भारत के आगरा शहर में यमुना नदी के दक्षिण तट पर स्तिथ यह एक सफेद संगमरमर का मकबरा (Marble Mausoleum) है। इसे 1632 में मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा अपनी पसंदीदा पत्नी मुमताज बेगम की मौत के बाद उनकी याद में बनवाया (जिन्होंने सन 1628 से 1658 तक शासन किया गया) था। इसमें शाहजहां की कब्र भी मौजूद है। मकबरा 17-हेक्टेयर (42 एकड़) परिसर के क्षेत्र में फैला है, जिसमें एक मस्जिद और एक गेस्ट हाउस शामिल है, और इसे औपचारिक उद्यान में तीन तरफ की दीवार (Crenelated wall) के बीच स्थापित किया गया है।

इसलिए, किसी भी संदेह से परे ताजमहल में घूमने जाना निश्चित रूप से एक रोमांचक विचार है। ताजमहल के पास आगरा शहर में भी घूमने के लिए कई प्रसिद्ध स्थल हैं जिसकी जानकारी आपको इस लेख में दी जाएगी।

Read moreताजमहल का इतिहास और रोचक जानकारी – Taj Mahal History And Facts In Hindi

दुनिया के सात अजूबों के बारे में जानकारी – Seven Wonders Of The World In Hindi

दुनिया के सात अजूबों के बारे में जानकारी – Seven Wonders Of The World In Hindi

Seven Wonders Of The World In Hindi : आपने सेवेन वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड के बारे में तो सुना ही होगा। भारत के आगरा शहर में स्तिथ ताजमहल भी दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। लेकिन आखिर इन सात जगहों को आश्चर्य क्यों कहा जाता है? और दुनिया के सात आश्चर्य कौन-कौन से हैं आपको बता दें की इन्हें दुनिया के आश्चर्य प्राचीनकाल के समय में हुए उनके निर्माण की भव्यता के कारण कहा जाता है। वर्ष 2000 में दुनिया के चमत्कारों को चुनने के लिए 200 मौजूदा स्मारकों में से विश्व के विश्व के सात नए आश्चर्य चुनने का एक अभियान शुरू किया गया था। इस लोकप्रियता के सर्वेक्षण का नेतृत्व कनाडाई-स्विस से बर्नार्ड वेबर ने किया था और दुनिया के सात आश्चर्य स्थलों के विजेता स्थानों के नाम 7 जुलाई 2007 को लिस्बन में घोषित किया गए थे। इन्हें स्विट्जरलैंड के ज़्यूरिख में स्थित न्यू 7 वंडर्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था। आईये दुनिया के सात अजूबों के बारे में विस्तार से जाने।

Read moreदुनिया के सात अजूबों के बारे में जानकारी – Seven Wonders Of The World In Hindi

चीन की महान दीवार के बारे में जानकारी – The Great Wall Of China In Hindi

चीन की महान दीवार के बारे में जानकारी – The Great Wall Of China In Hindi

The Great Wall Of China In Hindi : चीन की विशाल दीवार दुनिया के सात अजूबों (7 wonders of the world) में से एक है। ग्रेट वॉल ऑफ चाइना को सन 1987 में यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया था। चीन की महान दीवार का एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि यह चंद्रमा से दिखाई देने वाला पृथ्वी ग्रह पर बना एकमात्र स्मारक (Monument) है। यह लंबाई में इतती बड़ी है कि ये पहाड़, पठार (Plateaus), घाटियां, रेगिस्तान, और कई अन्य घास के मैदानों को कवर करता है। चीन की विशाल दीवार के कुछ हिस्से अब खंडहर बन चुके हैं और पर्यटक केवल उन साइट्स के कुछ हिस्सों पर ही जा सकते हैं जिनमें आने जाने की सुविधाएं और मार्ग उपलब्ध हैं। यह दीवार विभिन्न भागों में विभाजित है और इसकी औसत ऊंचाई 20 से 26 फीट है। दीवार का सबसे बड़ा भाग 46 फीट की ऊंचाई का है।

ग्रेट वॉल ऑफ चाइना चीन के किनहुआंग्दाओ शहर में मौजूद शंहाई के पास में स्थित है। इस अर्टिकल में आप दुनिया की सबसे लंबी द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना और उसके तथ्यों के बारे में और विस्तार से जानेंगे। चीन की सबसे विशाल दीवार से एक विवादास्पद सवाल जुड़ा हुआ है कि क्या यह दीवार कमतर पृथ्वी कक्षा (low Earth orbit) लगभग 160 किमी (100 मील) जितनी छोटी ऊंचाई से दिखती है? लेकिन नासा का दावा है कि चीन की दीवार मुश्किल से दिखाई देती है, और केवल पूर्णतः परफेक्ट कनडीशंस (परिस्थितियों) में ही दिख सकती है, इसके अलावा इसे ह्यूमन आईज से देख पाना नामुमकिन है।

Read moreचीन की महान दीवार के बारे में जानकारी – The Great Wall Of China In Hindi

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की खास बातें – Facts Of Statue Of Unity In Hindi

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की जानकारी – Statue Of Unity Information In Hindi

Statue Of Unity In Hindi, गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के नाम से सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का लोकार्पण  31 अक्टूबर 2018 को प्राइम मिनिस्टर नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया। इस प्रतिमा को सरदार पटेल स्टैच्यू के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) की प्रतिमा साधू बेट, नर्मदा डिस्ट्रिक्ट, गुजरात में स्तिथ है। इसके निर्माण का अनाउंसमेंट प्रधान मंत्री द्वारा 7 अक्टूबर 2010 को किया गया और इस मूर्ति का निर्माण रिकॉर्ड टाइम पर हुआ। इसे बनाने में करीब 3000 मजदूर लगे और करीब 300 इंजिनियर लगे और इसे बनने में साड़े तीन साल लगे। आइये स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बारे में और भी रोचक फैक्ट्स को जाने।

Read moreस्टैच्यू ऑफ यूनिटी की जानकारी – Statue Of Unity Information In Hindi