कोणार्क के सूर्य मंदिर के बारे में संपूर्ण जानकारी – Konark Sun Temple Information In Hindi

कोणार्क के सूर्य मंदिर के बारे में संपूर्ण जानकारी –  Konark Sun Temple Information In Hindi

Konark Ka Surya Mandir In Hindi : कोणार्क सूर्य मंदिर भारत के ओडिशा के तट पर पुरी से लगभग 35 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व कोणार्क में स्थित है। हिंदू देवता सूर्य को समर्पित यह एक विशाल मंदिर है और भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। इस प्राचीन मंदिर को देखने के लिए भारी संख्या में विदेशी सैलानी भी आते हैं। कोणार्क दो शब्दों कोण (Kona) और अर्क (Arka) से मिलकर बना है। जहां कोण का अर्थ कोना ( Corner) और अर्क का अर्थ सूर्य (Sun) है। दोनों को संयुक्त रूप से मिलाने पर यह सूर्य का कोना (Sun Of The Corner) यानि कोणार्क कहा जाता है। इस मंदिर को ब्लैक पैगोडा नाम से भी जाना जाता है क्योंकि मंदिर का ऊंचा टॉवर काला दिखायी देता है। कोणार्क के सूर्य मंदिर को यूनेस्को ने 1984 में विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी है।

Read moreकोणार्क के सूर्य मंदिर के बारे में संपूर्ण जानकारी –  Konark Sun Temple Information In Hindi

अजंता की गुफा विशेषताएं और घूमने की जानकारी – Ajanta Caves Information Paintings Timings How To Reach In Hindi

अजंता की गुफा विशेषताएं और घूमने की जानकारी – Ajanta Caves Information Paintings Timings How To Reach In Hindi

Ajanta Caves In Hindi : अजंता की गुफा महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद शहर से लगभग 105 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अजंता की प्राचीन गुफा भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पर्यटक स्थलों में से एक हैं जो भारतीय गुफा कला का सबसे महान जीवित उदाहरण हैं। यह गुफा, एलोरा गुफाओं की तुलना में भी काफी पुरानी है। अजंता की गुफाएं वाघुर नदी के किनारे एक घोड़े की नाल के आकार के चट्टानी क्षेत्र को काटकर बनाई गई है। इस घोड़े के नाल के आकार के पहाड़ पर 26 गुफाओं का एक संग्रह है।

Read moreअजंता की गुफा विशेषताएं और घूमने की जानकारी – Ajanta Caves Information Paintings Timings How To Reach In Hindi

केवलादेव नेशनल पार्क घूमने की जानकारी और खास बातें – Keoladeo National Park Information In Hindi

केवलादेव नेशनल पार्क घूमने की जानकारी और खास बातें – Keoladeo National Park Information In Hindi

Keoladeo National Park In Hindi : केवलादेव नेशनल पार्क या केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान जिसे पहले भरतपुर बर्ड सैंक्चुरी के नाम से जाना जाता था भारत का एक प्रसिद्ध पक्षी अभयारण्य है, जो हजारो प्रवासी पक्षियों की मेजबानी करता है। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान या केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान जिसे पहले भरतपुर, राजस्थान में भरतपुर पक्षी अभयारण्य के रूप में जाना जाता था, यह उद्यान भरतपुर, राजस्थान में स्थित है। इस पार्क में पक्षियों की 230 से अधिक प्रजातियां पाई जाती है। केवलादेव राष्ट्रीय पार्क, भारत का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र भी है, इस जगह को 1971 में एक संरक्षित अभयारण्य बनाया गया था। केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान एक विश्व धरोहर स्थल भी है। यह पार्क यहाँ आने वाले पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है।

Read moreकेवलादेव नेशनल पार्क घूमने की जानकारी और खास बातें – Keoladeo National Park Information In Hindi

क़ुतुब मीनार की जानकारी - Qutub Minar Information In Hindi

क़ुतुब मीनार की जानकारी – Qutub Minar Information In Hindi

Qutub Minar In Hindi, : कुतुब मीनार भारत में दिल्ली शहर के महरौली में ईंट से बनी, विश्व की सबसे ऊँची मीनार है। दिल्ली को भारत का दिल कहा जाता है, यहाँ पर कई प्राचीन इमारते और धरोहर स्थित है। इन पुरानी और खास इमारतों में से एक इमारत दिल्ली में स्थित है जिसका नाम है क़ुतुब मीनार, जो भारत और विश्व की सबसे ऊँची मीनार है।

Read moreक़ुतुब मीनार की जानकारी – Qutub Minar Information In Hindi

चिल्का झील घूमने की पूरी जानकारी - Chilika Salt Water Lake In Hindi

चिल्का झील घूमने की पूरी जानकारी – Chilika Salt Water Lake In Hindi

Chilika Lake In Hindi चिल्का झील उड़ीसा के सबसे खास पर्यटक स्थलों में से एक है। यह झील उड़ीसा की आकर्षक जगह है, यहाँ पर दूर-दूर से लोग छुट्टियाँ बिताने के लिए आते हैं। चिल्का एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है जिसकी लम्बाई 70 किलोमीटर और चौड़ाई 15 किलोमीटर है। जो भी पर्यटक ओड़िसा आता है वो चिल्का झील घूमे बिना नहीं रह सकता।

Read moreचिल्का झील घूमने की पूरी जानकारी – Chilika Salt Water Lake In Hindi

इस्कॉन मंदिर वृंदावन का इतिहास, रोचक तथ्य और पूजा का समय – Iskcon Temple In Vrindavan History, Interesting Facts In Hindi

इस्कॉन मंदिर वृंदावन की जानकारी – Iskcon Temple In Vrindavan Information In Hindi

Iskcon Temple Vrindavan In Hindi : इस्कॉन मंदिर उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा शहर के वृंदावन में स्थित एक हिंदू मंदिर है। यह मंदिर भगवान श्रीकृष्ण और उनके बड़े भाई बलराम को समर्पित है। यही कारण है कि इस मंदिर को कृष्ण बलराम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह वृंदावन के सभी मंदिरों में सबसे भव्य है जिसकी सुंदरता देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक यहां आते हैं। मंदिर के अंदर की नक्काशी, पेंटिंग और चित्रकारी बहुत मनमोहक है और भगवान के जीवन का वर्णन करती है। मंदिर के अंदर लोग पूजा पाठ करने के बाद अलग तरह की शांति का अनुभव करते हैं।

Read moreइस्कॉन मंदिर वृंदावन की जानकारी – Iskcon Temple In Vrindavan Information In Hindi

ऋषिकेश में घूमने वाली जगह और पर्यटन स्थल – Best Tourist Places In Rishikesh In Hindi

ऋषिकेश में घूमने वाली जगह और पर्यटन स्थल – Best Tourist Places In Rishikesh In Hindi

Rishikesh Mein Ghumne Wali Jagah In Hindi : ऋषिकेश उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में स्थित एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह उत्तर भारत में हिमालय की तलहटी में स्थित है जिसे ‘गढ़वाल हिमालय के प्रवेश द्वार’ और ‘योग कैपिटल ऑफ़ द वर्ल्ड’ के रूप में जाना जाता है। यह शहर हरिद्वार के उत्तर में लगभग 25 किमी और राजधानी देहरादून से 43 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इसे तीर्थ नगरी के रूप में जाना जाता है और इसे हिंदुओं के सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है। प्राचीन समय में ऋषियों और मुनियों ने यहां पर ध्यान, योग और प्रार्थना किया था। वर्ष 2015 में तत्कालीन पर्यटन मंत्री ने ऋषिकेश और हरिद्वार को भारत के”जुड़वां राष्ट्रीय विरासत शहरों” की उपाधि दी थी। यदि आप ऋषिकेश घूमने जाने की प्लानिंग बना रहे हैं तो हम आपको ऋषिकेश में घूमने वाली जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Read moreऋषिकेश में घूमने वाली जगह और पर्यटन स्थल – Best Tourist Places In Rishikesh In Hindi

राजस्थान की 8 सबसे डरावनी और भूतिया जगह – Top 8 Haunted Places In Rajasthan In Hindi

राजस्थान की 8 सबसे डरावनी और भूतिया जगह – Top 8 Haunted Places In Rajasthan In Hindi

Bhutiya Jagah In Rajasthan In Hindi : राजस्थान भारत का एक ऐसा प्रदेश है जिसे अपने इतिहास, किले, शोर्य, और खास खान-पान की वजह से जाना-जाता है। राजस्थान को वीरभूमि और बलिदान की भूमि भी कहा जाता है। राजस्थान, भारत में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। जो भी पर्यटक एक बार राजस्थान घूम लेते है वो यहाँ की तारीफ करते नहीं थकते। लेकिन आपको बता दें कि इन सभी के साथ राजस्थान कई भूतिया जगहों के लिए भी बहुत फेमस है। राजस्थान में कई जगह और किले ऐसे हैं जो कई सालों से सुनसान पड़े है, इन जगह पर इस कदर वीराना छाया है कि यहाँ अकेले जाने की कोई हिम्मत भी नहीं करता। राजस्थान में कई ऐसी भूतिया और डरावनी जगह हैं जिनका अपना अलग रहस्य और कहानी है। इस आर्टिकल में हम आपको राजस्थान में सबसे डरावनी जगह कौन सी है के बारे में बताने जा रहे हैं।

Read moreराजस्थान की 8 सबसे डरावनी और भूतिया जगह – Top 8 Haunted Places In Rajasthan In Hindi

अंडमान और निकोबार द्वीप की यात्रा – Andaman And Nicobar Island In Hindi

अंडमान और निकोबार द्वीप की यात्रा – Andaman And Nicobar Island In Hindi

Andaman And Nicobar Information In Hindi : भारत का केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप छुट्टियों में समय बिताने के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां आकर पर्यटक शांति और सुकून का अनुभव करते हैं। अंडमान निकोबार एक द्वीप समूह है जो 572 छोटे और बड़े द्वीपों से मिलकर बना है, जिसमें सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिंद महासागर में स्थित अंडमान निकोबार द्वीप की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है। बता दें कि अंडमान शब्द मलय भाषा के शब्द “हांदुमान” से लिया गया है, इस भाषा में हनुमान को हांदुमान कहते हैं। जबकि निकोबार का मलय भाषा में अर्थ होता है “नग्र लोगों की जमीन”।

Read moreअंडमान और निकोबार द्वीप की यात्रा – Andaman And Nicobar Island In Hindi

ग्वालियर का किला घूमने की जानकारी और इतिहास - Gwalior Fort Information In Hindi

ग्वालियर का किला घूमने की जानकारी और इतिहास – Gwalior Fort Information In Hindi

Gwalior Fort Information In Hindi : ग्वालियर किला भारत में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। ये किला मध्य भारत की सबसे प्राचीन जगह में से एक है। ग्वालियर फोर्ट मध्यप्रदेश स्टेट के ग्वालियर शहर में एक पहाड़ी पर स्थित है, जिसे “ग्वालियर का किला” के नाम से भी जाना-जाता है। इस किले की ऊंचाई 35 मीटर है। यह किला करीब 10वीं शताब्दी से अस्तित्व में है। लेकिन इस किले में जो किला परिसर है उसके अंदर मिले शिलालेख और स्मारक इस बात का संकेत देते हैं कि ऐसा भी हो सकता है कि यह किला 6 वीं शताब्दी की शुरुआत में अस्तित्व में रहा हो। इस किले के इतिहास के अनुसार इसे विभिन्न शासकों द्वारा नियंत्रित किया गया है। अगर आप ग्वालियर की सेर करने आये हैं तो आप यहाँ स्थित ग्वालियर किला जरुर घूमे।

Read moreग्वालियर का किला घूमने की जानकारी और इतिहास – Gwalior Fort Information In Hindi