Indian Destination

पंचवक्त्र मंदिर की जानकारी और पर्यटन स्थल – Panchvaktra Temple(Triloknath Temple) Mandi Information In Hindi

Rate this post

Panchvaktra Temple In Hindi, पंचवक्त्र मंदिर मंडी का एक प्रमुख मंदिर है जो सुकेती और ब्यास नदी के संगम पर स्थित है और अपनी आकर्षक सुंदरता से बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह मंदिर एक विशाल मंच पर खड़ा है और अच्छी तरह से सुसज्जित है। यह मंदिर को त्रिलोकीनाथ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है पंचवक्त्र मंदिर एक बहुत ही प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है जो भगवान् शिव को समर्पित है। इस मंदिर को मंदिर विशिष्ट शिखर वास्तुकला शैली में बनाया गया है जो आश्चर्यजनक लगता है। मंदिर को भगवान शिव की पांच मुखी प्रतिमा से नाम मिला है, जिसमें से केवल तीन को सामने से देखा जा सकता है। यह मंदिर ऐसे संरक्षित स्मारकों में से एक है जो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अंतर्गत आता है और इसको राष्ट्रीय स्थल घोषित किया गया है।

त्रिलोकीनाथ मंदिर के अंदर भगवान शिव की एक बहुत बड़ी मूर्ति है जिसके पाँच मुख हैं जो भगवान शिव के विभिन्न रूपों अघोरा, ईशान, तत्पुरुष, वामदेव और रुद्र को दर्शाते हैं। अगर आप त्रिलोकीनाथ मंदिर के मंदिर के बारे में अन्य जानकारी चाहते हैं तो इस आर्टिकल को जरुर पढ़ें, यहाँ हम आपको इस पंचवक्त्र मंदिर का इतिहास और पास के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहें हैं।

1. पंचवक्त्र मंदिर का इतिहास – Panchvaktra Temple (Triloknath Temple) History In Hindi

Image Credit: Rahul Bakshi

अगर त्रिलोकीनाथ मंदिर के इतिहास के बात करें तो आज भी इस मंदिर की नींव की तारीख अज्ञात है। ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार, पंचवक्त्र मंदिर को सिद्ध सेन के शासनकाल (1684-1727) के शासनकाल में बहाल किया गया था क्योंकि यह बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। मंदिर के मुख्य पोर्च या मण्डप को 4 माइनर नक्काशीदार खंभों से सपोर्ट मिलता है। यह मंदिर एक बहुत ही शांतिपूर्ण जगह है जो लोगों को ध्यान करने और अच्छे मानसिक स्वास्थ के लिए प्रेरित करती है।

2. त्रिलोकीनाथ मंदिर मंडी में फेमस रेस्तरां और स्थानीय भोजन – Restaurants And Local Food In Panchvaktra Temple Mandi In Hindi

मंडी हिमचल प्रदेश का एक छोटा शहर होने के साथ ही एक वाणिज्यिक केंद्र भी है यहाँ पर खाने के लिए कई कई रेस्तरां, ढाबे उपलब्ध हैं जिनमें आप कई तरह के व्यजनों का स्वाद ले सकते हैं। इसके साथ ही यहाँ रेस्टोरेंट्स में बहु व्यंजनों वाली थालियाँ भी उपलब्ध हैं।

और पढ़े: मंडी घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल 

3. पंचवक्त्र मंदिर मंडी घूमने जाने का सबसे अच्छा समय क्या है – What Is The Best Time To Visit Panchvaktra Temple Mandi In Hindi

Image Credit: Rakeshkumar Datta

मंडी उत्तर भारत का एक ऐसा शहर है जहाँ पर गर्मियों में गर्मी और सर्दियों में काफी ठंड होती है। सदियों में यहाँ पर गर्म पकड़ें पहनने की सलाह दी जाती है। अगर मंडी की यात्रा करना चाहते हैं तो बता दें कि यहाँ जाने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से अक्टूबर का होता है। क्योंकि यह समय हॉलिडे मेकर्स के लिए एकदम आदर्श समय है।

4. पंचवक्त्र मंदिर (त्रिलोकीनाथ मंदिर) के आस पास के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने वाली जगह – Best Tourist Places To Visit Near Triloknath Temple In Hindi

अगर आप पंचवक्त्र मंदिर के अलावा इसके आसपास के पर्यटन स्थलों की सैर करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को जरुर पढ़ें, यहाँ हम आपको त्रिलोकीनाथ मंदिर के पास के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं।

4.1 प्रशार झील ट्रेक – Prashar Lake Trek In Hindi

प्रशार झील ट्रेक हिमाचल प्रदेश के सबसे ऑफबीट जगहों में से एक है जो मंडी से लगभग 50 किमी दूर स्थित एक क्रिस्टल क्लियर वाटर बॉडी है। जहाँ पर एक तीन मंजिला शिवालय है, जो ऋषि प्रशार को समर्पित है। यह झील अपने गहरे नीले पानी के साथ समुद्र तल से 2730 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। कुल्लू घाटी में शक्तिशाली धौलाधार पर्वतमाला से घिरा यह क्षेत्र रहस्यमय आकर्षण से भरा हुआ है और यहाँ से नीचे बहती हुई ब्यास नहीं का आकर्षण दृश्य दिखाई देता है। यहाँ की बर्फ से घिरी चोंटियां, हरी-भरी घाटियाँ, नदियाँ और झीलें इसे एक बेहतरीन ट्रेकिंग अनुभव प्रदान करती हैं। पंचवक्त्र मंदिर से प्रशार झील की दूरी 167 किलोमीटर हैं।

4.2 भूतनाथ मंदिर – Bhutnath Temple In Hindi

भूतनाथ मंदिर मंडी में स्थित एक प्रमुख धार्मिक स्थल है जिसकी आध्यात्मिकता 1520 के दशक की है। यह मंदिर उतना ही पुराना है जितना पुराना यह शहर है। भूतनाथ मंदिर मंडी शहर के केंद्र में स्थित है और यह भगवान् शिव को समर्पित है। यहाँ आने वाले पर्यटक और तीर्थ यात्री भगवान शिव के बैल नंदी को देखेंगे जो परिसर के बाहर स्थित है। मार्च के महीने में यहाँ पर शिव रात्रि का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। यह इस कस्बे और मंदिर का प्रमुख त्यौहार है।

4.3 रिवालसर झील – Rewalsar Lake In Hindi

रिवालसर झील मंडी की प्रमुख झील है जिसको त्सो पेमा लोटस झील के नाम से भी जाना जाता है। यह झील मंडी जिले के दक्षिण में लगभग 23 किलोमीटर की दूरी पर मंडी जिले में एक पहाड़ी स्पर पर माध्यम उंचाई पर स्थित है। यह झील चौकोर आकर की है और समुद्र तल से 1,360 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। बता दें कि यह पहाड़ी विभिन्न प्रकार की घनी वनस्पतियों और पौधों द्वारा संरक्षित है। यह स्थान पर्यटकों द्वारा इसकी शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता की वजह से पसंद किया जाता है। रिवालसर झील हिमाचल प्रदेश की सबसे प्रसिद्ध झीलों में से एक है जहाँ पर्यटकों को एक बार जरुर जाना चाहिए।

और पढ़े: रिवालसर झील की जानकरी और पर्यटन स्थल 

4.4 बड़ौत – Barot In Hindi

हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले की शांत घाटियों में स्थित बड़ौत एक खूबसूरत गाँव है। यह एक नया पाया गया पर्यटन स्थल है और मंडी से लगभग 67 किलोमीटर दूर स्थित है। अगर आप एक या दो दिन घूमने की कोई जगह तलाश रहे हैं तो यह जगह आपके लिए बहुत अच्छी है। यहाँ के मनोरम दृश्य और अनपेक्षित हवा दुनिया भर के यात्रियों को यहाँ दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए आकर्षित करती है। यह जगह ट्रेकर्स के लिए स्वर्ग के सामान है। क्योंकि यह स्थान अपने कई ट्रेकिंग ट्रेल्स के लिए गाँव से होकर गुजरता है और इसलिए यह एक पसंदीदा ट्रेकिंग स्थल भी है।

और पढ़े: बड़ौत घाटी की जानकारी और पर्यटन स्थल 

4.5 कामरू नाग झील – Kamrunag Lake In Hindi

कामरू नाग झील मंडी-करसोग मार्ग पर 3334 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है पर्यटकों और ट्रेकिंग के लिए एक खास जगह है। बर्फ से ढके धौलाधार और बाहु घाटी से घिरी झील बेहद आकर्षक नज़र आती है। कामरू नाग झील मंदिर हरे भरे जंगल के घने आवरण से घिरा हुआ है। झील के निकट एक कामरू नाग मंदिर हरे भरे जंगल के घने आवरण से घिरा हुआ है। पंचवक्त्र मंदिर से कामरू नाग झील 104 किलोमीटर है।

4.6 शिकारी देवी मंदिर – Shikari Devi Temple In Hindi

शिकारी देवी मंदिर मंडी से 15 किमी दूर स्थित, समुद्र तल से 3332 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक प्रसिद्ध स्थल है जो ट्रैकिंग के लिए काफी रोमांचक है। अगर आप आप सूर्योदय या सूर्यास्त के देखना पसंद करते हैं तो यह जगह आपके लिए बहुत खास साबित हो सकती है।

4.7 चिंदी – Chindi In Hindi

चिंदी शहर की भीड़ भाड़ से दूर छोटा सा गाँव है जो प्रकृति की गोद में चुपचाप बैठा है। यहाँ गाँव में प्राकृतिक सुंदरता और यहाँ स्थित कई छोटे मंदिरों के लिए जाना जाता है। मंडी से 107 किलोमीटर दूर स्थित, यह स्थान तत्तापानी के माध्यम से आसानी से पहुँचा जा सकता है।

और पढ़े: टारना मंदिर की जानकारी और पर्यटन स्थल 

4.8 जंझली – Janjehli In Hindi

जंझली ट्रेकिंग जैसी गतिविधियों के लिए एक आदर्श जगह है। 3300 मीटर तक की पगडंडी के साथ यह स्थान मंडी से लगभग 67 किमी दूर है। जंझली जाने के लिए आप गोहर तक वाहन से 32 किलोमीटर की यात्रा कर सकते हैं, और इसके बाद पैदल यात्रा कर सकते हैं।

4.9 कमलाह फोर्ट – Kamlah Fort In Hindi

कमलाह फोर्ट मंडी शहर से लगभग 80 किमी दूर स्थित सिकंदर धार पर्वतमाला पर खड़ा हुआ है। इस किले का निर्माण 1625 में राजा सूरज सेन द्वारा किया गया था जो 4772 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। किले के प्रवेश द्वार के आसपास के हरे-भरे परिदृश्य देखने लायक है।

4.10 भीमा काली मंदिर – Bhima Kali Temple In Hindi

भीमा काली मंदिर देवी भीमा काली को समर्पित मंडी शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। ब्यास नदी के तट पर स्थित, यह मंदिर एक संग्रहालय में विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों को भी प्रदर्शित करता है। बता दें कि यह वही स्थल है जहाँ पर भगवान् कृष्ण ने बाणासुर नाम के राक्षस से युद्ध किया था।

4.11 तत्तापानी – Tattapani In Hindi

तत्तापानी हिमाचल प्रदेश में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। बता दें कि यह एक विचित्र क्षेत्र है, जो किसी वंडरलैंड से कम नहीं है। तत्तापानी पर्यटन शिमला शहर से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर एक प्राकृतिक पर्यटन स्थल है जो कई आकर्षणों को को संग्रहीत करता है। पहाड़ों के बीच बसे इस खूबसूरत पर्यटन स्थल को आप कभी मिस नहीं करना चाहेंगे। तत्तापानी में मंदिर, गुफाएं, घास के मैदान, गर्म पानी के झरने जैसे आकर्षण के अलावा ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसे एडवेंचर खेल भी शामिल हैं। सतलुज नदी और हरी भरी घाटी के साथ शांत वातावरण में पैदल चलता आपके थके हुए दिमाग को शांति प्रदान करता है।

और पढ़े:  भारत में रिवर राफ्टिंग करने की 10 खास जगह

4.12 सुंदर नगर – Sundernagar In Hindi

सुंदर नगर शहर पूर्व में स्थित एक रियासत थी जिसको सुकेत के नाम से जाना जाता था। इस छोटे से शहर का प्रमुख आकर्षण ब्यास-सतलज परियोजना के पानी द्वारा निर्मित मानव निर्मित झील है। आपको बता दें कि यह परियोजना भारत की सबसे बड़ी हाइडल परियोजना है। सुंदर नगर की प्राकृतिक सुंदरता छायादार और ऊंचे ऊंचे पेड़ पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते है। सर्दियों में यहाँ एक दम हरियाली हो जाती है। भले ही सुंदरनगर एक छोटा शहर है लेकिन यह मन और आत्मा को सुकून प्रदान करता है।

और पढ़े: सुंदर नगर की जानकारी और पर्यटन स्थल 

5. पंचवक्त्र मंदिर कैसे पहुंचे – How To Reach Panchvaktra Temple In Hindi

त्रिलोकीनाथ मंदिर मंडी के पास स्थित है जहाँ पर्यटक आसानी से पहुँच सकते हैं। यह मंदिर ब्यास और सुकेती के संगम पर स्थित है। आप कैब किराए पर लेकर इस अद्भुत जगह की यात्रा कर सकते हैं या फिर स्थानीय परिवहन द्वारा यात्रा कर सकते हैं। बता दें कि कैब से यात्रा करना सबसे अच्छा विकल्प है। अपने पर्यटन स्थल पहुँचने के बाद इसके अलावा मंडी शहर के अन्य पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं।

5.1 फ्लाइट से पंचवक्त्र मंदिर कैसे पहुंचे – How To Reach Triloknath Temple By Flight In Hindi

मंडी का निकटतम हवाई अड्डा भुंतर (60 किमी) में स्थित है। भुंतर हवाई अड्डे से आप मंडी के लिए टैक्सी किराए पर ले सकते हैं और अपने पर्यटन स्थल पर पहुँच सकते हैं।

5.2 सड़क मार्ग से त्रिलोकीनाथ मंदिर तक कैसे पहुंचे – How To Reach Panchvaktra Temple By Road In Hindi

एचआरटीसी की बस सेवा दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे पड़ोसी शहरों और राज्यों से आसानी से उपलब्ध है। दिल्ली शहर से मंडी लगभग 400 किमी दूर है।

5.3 ट्रेन से मंडी पंचवक्त्र मंदिर कैसे पहुंचे – How To Reach Panchvaktra Temple By Train In Hindi

मंडी के लिए शहर का निकटतम ब्रॉड गेज रेलहेड पठानकोट (210 किमी) है जो गेज जोगिंदर नगर रेलहेड से जुड़ा हुआ है और मंडी से 55 किमी दूर है। बस या कैब से आप रेलवे स्टेशन से अपने पर्यटन स्थल तक पहुँच सकते हैं।

और पढ़े: जाखू मंदिर का इतिहास और आस-पास घूमने की जगह 

इस आर्टिकल में आपने पंचवक्त्र मंदिर का इतिहास और पास के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जाना है, आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

6. मंडी पंचवक्त्र मंदिर का नक्शा – Panchvaktra Temple Map

7. मंडी पंचवक्त्र मंदिर की फोटो गैलरी – Panchvaktra Temple Images

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago