Indian Destination

कामरूनाग झील घूमने की जानकारी और इसके पर्यटन स्थल – Kamrunag Lake Mandi Information In Hindi

Rate this post

Kamrunag Lake In Hindi : कामरूनाग झील मंडी-करसोग मार्ग पर 3334 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है जो पर्यटकों और ट्रेकिंग के लिए एक खास जगह है। बर्फ से ढके धौलाधार और बाहु घाटी से घिरी झील बेहद आकर्षक नज़र आती है। कामरू नाग झील मंदिर हरे भरे जंगल के घने आवरण से घिरा हुआ है। झील के निकट एक कामरू नाग मंदिर हरे भरे जंगल के घने आवरण से घिरा हुआ है। कामरू नाग झील एक अण्डाकार आकार की झील है जिसके पास एक मंदिर भी स्थित है जिसको कामरू नाग मंदिर कहा जाता है।

कमरुनाग हिमालय पर्वतमाला धौलाधार और पीर-पंजा पर्वतमाला शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। यह स्थान ट्रेकिंग और कैम्पिंग के लिए आदर्श है। आपको बता दें कि कामरू नाग के लिए कोई सीधी सड़क नहीं है, इस स्थान पर केवल ट्रेकिंग के द्वारा पहुंचा जा सकता है। कामरू नाग झील की यात्रा करना और यहां से लुहावने दृश्यों को देखना पर्यटकों को एक खास अनुभव प्रदान करता है।

1. कामरू नाग झील के आसपास प्रमुख पर्यटन और दर्शनीय स्थल – Places To Visit Near Kamrunag Lake In Hindi

Image Credits: Raj Sharma

अगर आप कामरू नाग झील के अलावा इसके आसपास के पर्यटन स्थलों की सैर करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को जरुर पढ़ें, यहाँ हम आपको कामरू नाग झील के पास प्रमुख के पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1.1 प्रशार झील ट्रेक – Prashar Lake Trek In Hindi


प्रशार झील ट्रेक हिमाचल प्रदेश के सबसे ऑफबीट जगहों में से एक है जो मंडी से लगभग 50 किमी दूर स्थित एक क्रिस्टल क्लियर वाटर बॉडी है। जहाँ पर एक तीन मंजिला शिवालय है, जो ऋषि प्रशार को समर्पित है। यह झील अपने गहरे नीले पानी के साथ समुद्र तल से 2730 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। कुल्लू घाटी में शक्तिशाली धौलाधार पर्वतमाला से घिरा यह क्षेत्र रहस्यमय आकर्षण से भरा हुआ है और यहाँ से नीचे बहती हुई ब्यास नहीं का आकर्षण दृश्य दिखाई देता है। यहाँ की बर्फ से घिरी चोंटियां, हरी-भरी घाटियाँ, नदियाँ और झीलें इसे एक बेहतरीन ट्रेकिंग अनुभव प्रदान करती हैं।

और पढ़े: प्रसार झील घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

1.2 मंदिर भूतनाथ मंदिर – Bhutnath Temple In Hindi


भूतनाथ मंदिर मंडी में स्थित एक प्रमुख धार्मिक स्थल है जिसकी आध्यात्मिकता 1520 के दशक की है। यह मंदिर उतना ही पुराना है जितना पुराना यह शहर है। भूतनाथ मंदिर मंडी शहर के केंद्र में स्थित है और यह भगवान् शिव को समर्पित है। यहाँ आने वाले पर्यटक और तीर्थ यात्री भगवान शिव के बैल नंदी को देखेंगे जो परिसर के बाहर स्थित है। मार्च के महीने में यहाँ पर शिव रात्रि का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। यह इस कस्बे और मंदिर का प्रमुख त्यौहार है।

1.3 सुंदर नगर – Sunder Nagar In Hindi


सुंदर नगर शहर पूर्व में स्थित एक रियासत थी जिसको सुकेत के नाम से जाना जाता था। इस छोटे से शहर का प्रमुख आकर्षण ब्यास-सतलज परियोजना के पानी द्वारा निर्मित एक मानव निर्मित झील है। आपको बता दें कि यह परियोजना भारत की सबसे बड़ी हाइडल परियोजना है। सुंदर नगर की प्राकृतिक सुंदरता छायादार और ऊंचे ऊंचे पेड़ पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते है। सर्दियों में यहाँ एक दम हरियाली हो जाती है। भले ही सुंदरनगर एक छोटा शहर है लेकिन यह मन और आत्मा को सुकून प्रदान करता है।

और पढ़े: सुंदर नगर की जानकारी और पर्यटन स्थल 

1.4 जंझली – Janjehli In Hindi


जंझली ट्रेकिंग जैसी गतिविधियों के लिए एक आदर्श जगह है। 3300 मीटर तक की पगडंडी के साथ यह स्थान मंडी से लगभग 67 किमी दूर है। जंझली जाने के लिए आप गोहर तक वाहन से 32 किलोमीटर की यात्रा कर सकते हैं, और इसके बाद पैदल यात्रा कर सकते हैं।

1.5 कमलाह फोर्ट – Kamlah Fort In Hindi


कमलाह फोर्ट मंडी शहर से लगभग 80 किमी दूर स्थित सिकंदर धार पर्वतमाला पर खड़ा हुआ है। इस किले का निर्माण 1625 में राजा सूरज सेन द्वारा किया गया था जो 4772 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। किले के प्रवेश द्वार के आसपास के हरे-भरे परिदृश्य देखने लायक है।

1.6 शिकारी देवी मंदिर – Shikhari Devi Temple In Hindi


शिकारी देवी मंदिर मंडी से 15 किमी दूर स्थित, समुद्र तल से 3332 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक प्रसिद्ध स्थल है जो ट्रैकिंग के लिए काफी रोमांचक है। अगर आप आप सूर्योदय या सूर्यास्त के देखना पसंद करते हैं तो यह जगह आपके लिए बहुत खास साबित हो सकती है।

1.7 चिंदी – Chindi In Hindi


चिंदी शहर की भीड़ भाड़ से दूर छोटा सा गाँव है जो प्रकृति की गोद में चुपचाप बैठा है। यहाँ गाँव में प्राकृतिक सुंदरता और यहाँ स्थित कई छोटे मंदिरों के लिए जाना जाता है। मंडी से 107 किलोमीटर दूर स्थित, यह स्थान तत्तापानी के माध्यम से आसानी से पहुँचा जा सकता है।

1.8 तत्तापानी – Tattapani In Hindi


तत्तापानी हिमाचल प्रदेश में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। बता दें कि यह एक विचित्र क्षेत्र है, जो किसी वंडरलैंड से कम नहीं है। तत्तापानी पर्यटन शिमला शहर से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर एक प्राकृतिक पर्यटन स्थल है जो कई आकर्षणों को को संग्रहीत करता है। पहाड़ों के बीच बसे इस खूबसूरत पर्यटन स्थल को आप कभी मिस नहीं करना चाहेंगे। तत्तापानी में मंदिर, गुफाएं, घास के मैदान, गर्म पानी के झरने जैसे आकर्षण के अलावा ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसे एडवेंचर खेल भी शामिल हैं। सतलुज नदी और हरी भरी घाटी के साथ शांत वातावरण में पैदल चलता आपके थके हुए दिमाग को शांति प्रदान करता है।

1.9 भीमा काली मंदिर – Bhima Kali Temple In Hindi


भीमा काली मंदिर देवी भीमा काली को समर्पित मंडी शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। ब्यास नदी के तट पर स्थित, यह मंदिर एक संग्रहालय में विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों को भी प्रदर्शित करता है। बता दें कि यह वही स्थल है जहाँ पर भगवान् कृष्ण ने बाणासुर नाम के राक्षस से युद्ध किया था।

और पढ़े: मंडी घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

2. कामरू नाग झील कैसे पहुँचे – How To Reach Kamrunag Lake In Hindi

कामरू नाग झील मंडी का एक प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थल है, जो मंडी से 55 KM और सुंदरनगर से 35 KM दूर है।

2.1 फ्लाइट से कामरू नाग झील कैसे पहुंचे – How To Reach Kamru Nag Lake By Flight In Hindi

मंडी का निकटतम हवाई अड्डा भुंतर (60 किमी) में स्थित है। भुंतर हवाई अड्डे से आप मंडी के लिए टैक्सी किराए पर ले सकते हैं और अपने पर्यटन स्थल पर पहुँच सकते हैं।

2.2 सड़क मार्ग से कामरू नाग झील तक कैसे पहुंचे – How To Reach Kamrunag Lake By Road In Hindi

एचआरटीसी की बस सेवा दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे पड़ोसी शहरों और राज्यों से आसानी से उपलब्ध है। दिल्ली शहर से मंडी लगभग 400 किमी दूर है।

2.3 ट्रेन से कामरू नाग झील तक कैसे पहुंचे – How To Reach Kamru Nag Lake By Train In Hindi

मंडी के लिए शहर का निकटतम ब्रॉड गेज रेलहेड पठानकोट (210 किमी) है जो गेज जोगिंदर नगर रेलहेड से जुड़ा हुआ है और मंडी से 55 किमी दूर है। बस या कैब से आप रेलवे स्टेशन से अपने पर्यटन स्थल तक पहुँच सकते हैं।

और पढ़े: टारना मंदिर की जानकारी और पर्यटन स्थल

इस लेख में आपने कामरूनाग झील घूमने की जानकारी और इसके आसपास के पर्यटक स्थलों को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

3. कामरू नाग झील का नक्शा – Kamrunag Lake Map

4. कामरू नाग झील की फोटो गैलरी – Kamrunag Lake Images

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago