Indian Destination

जोगिनी वॉटरफॉल घूमने की जानकारी और इसके पर्यटन स्थल – Jogini Waterfalls Manali Information In Hindi

3.7/5 - (4 votes)

Jogini Waterfalls In Hindi : जोगिनी झरना, जोगिनी वॉटरफॉल मनाली की खूबसूरत घाटी में स्थित है, जो हलचल भरे शहर से लगभग 4 किलोमीटर और वशिष्ठ मंदिर से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जोगिनी झरना एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहां पर पानी 160 फीट की ऊंचाई से गिरता है। जोगिनी जलप्रपात जाने के लिए वशिष्ठ मंदिर से देवदार के पेड़ों और बागों के माध्यम से ट्रेक करना पड़ता है। यह वॉटरफॉल प्रकृति प्रमियों और एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए बहुत अच्छी जगह है।

जोगिनी झरने के लिए चढ़ने में लगभग 3 घंटे लगते हैं,  इसलिए स्थान की सुंदरता को ध्यान में रखते हुए अपने साथ एक कैमरा जरुर लेकर जाएँ। यदि आप पिट स्टॉप लेना चाहते हैं, तो रास्ते में चाय के गर्म कप के साथ स्थानीय स्नैक्स उपलब्ध कराने वाले रेस्तरां हैं। मनोरम जोगिनी वॉटरफॉल को मनाली में सबसे रोमांटिक आकर्षणों में से एक माना जाता है, जो कपल्स द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। यह क्षेत्र साहसिक और मनोरंजक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है और पर्यटकों के बीच एक पसंदीदा पिकनिक स्थल है।

1. जोगिनी झरने की सैर करने के लिए टिप्स – Tips To Visiting Jogini Waterfalls In Hindi

Image Credit: Ashish Ranjan
  • अगर जरुर हो तो अपने साथ उचित ट्रेकिंग गियर और गर्म कपड़े पहनें।
  • पर्यटक अपनी सुरक्षा के लिए जिमीदारी खुद लें।
  • पर्यटक समूहों में ट्रेक करें और अंधेरे से पहले सुरक्षित रूप से लौटने के लिए सुबह जल्दी ट्रेकिंग शुरू करें।
  • पर्याप्त पानी पिएं और अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखें।
  • मार्ग पर कुछ गेस्ट हाउस हैं। जरूरत पड़ने पर पर्यटक वह रुक सकते हैं।

और पढ़े: डलहौज़ी के सतधारा झरना घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

2. जोगिनी झरने की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Jogini Falls In Hindi

जोगिनी झरने की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय गर्मियों के मौसम मार्च और मई के बीच और सर्दियों के दौरान, यानी अक्टूबर और फरवरी के बीच होता है। सर्दियों के दौरान यहाँ पर तापमान काफी कम हो जाता है, जबकि यह पूरी गर्मी भर में सुखद रहता है। दोनों मौसमों में झरने की यात्रा करना सुखद है।

3. जोगिनी वॉटरफॉल के आसपास के प्रमुख पर्यटन और आकर्षण स्थल – Places To Visit Near Jogini Waterfalls In Hindi

जोगिनी वॉटरफॉल मनाली में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, अगर जोगिनी वॉटरफॉल के अलावा इसके आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर करना चाहते हैं तो आपको जोगिनी वॉटरफॉल के पास के इन पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी जरुर होना चाहिए।

3.1 ओल्ड मनाली – Old Manali In Hindi

ओल्ड मनाली कई विचित्र कैफे और रेस्तरांओं के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा शॉपिंग विशेष रूप से कपड़े और चेरी के लिए लोकप्रिय है। ओल्ड मनाली अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को आकर्षित करता है।

और पढ़े: कुल्लू मनाली के बारे में पूरी जानकारी 

3.2 नग्गर – Naggar In Hindi


नग्गर हिमाचल प्रदेश राज्य के कुल्लू जिले में स्थित है। यह एक छोटा शहर है जो अपनी आश्चर्यजनक प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यह पर्यटन स्थल उन लोगों के लिए बेहद खास जगह है जो प्रकृति की गोद में रहकर आराम करना चाहते हैं। नग्गर में आप ट्रेकिंग और कैंपिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। आपको बता दें कि नग्गर में एक महल भी स्थित है जिसको अब एक हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है, जहां पर कोई भी जा सकता है। इसके अलावा नग्गर में एक लोक कला संग्रहालय और एक गर्म पानी का झरना है, जहां पर्यटकों को जरुर जाना चाहिए।

और पढ़े: नग्गर घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

3.3 नग्गर कैसल – Naggar Castle In Hindi


नग्गर कैसल जोगिनी एक महल हुआ करता था जिसको अब एक एक हेरिटेज होटल में परिवर्तित कर दिया गया है। नग्गर कैसल लकड़ी और पत्थर से निर्मित यूरोपीय और हिमालयी वास्तुकला का एक संयोजन है। मध्ययुगीन नग्गर कैसल का निर्माण कुल्लू के राजा सिद्ध सिंह द्वारा 1460 के आसपास किया था। नग्गर कैसल अब हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित है जो ब्यास घाटी के जंगलों की शानदार दृश्यों की वजह से अब भी पर्यटकों का पसंदीदा है।

और पढ़े: नग्गर कैसल घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

3.4 हिडिम्बा देवी मंदिर – Hidimba Devi Temple In Hindi


हिडिम्बा देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के मनाली शहर में स्थित है। यह एक प्राचीन गुफा मंदिर है, जो महाकाव्य महाभारत के भीम की पत्नी हिडिम्बी देवी को समर्पित है। यह मनाली में सबसे प्रसिद्ध और प्रमुख मंदिरों में से एक है। इसे ढुंगरी मंदिर (Dhungiri Temple) भी कहा जाता है। मनाली आने वाले पर्यटक इस मंदिर के दर्शन करने के लिए जरुर आते हैं। इस मंदिर की इमारत चार मंजिला संरचना है जो जंगल के बीच में स्थित है। इस मंदिर में देवी की कोई मूर्ति स्थापित नहीं है बल्कि इसमें हिडिम्बा देवी के पदचिह्नों को पूजा जाता है।

और पढ़े: हिडिम्बा देवी मंदिर का इतिहास, कहानी और रोचक तथ्य 

3.5 कसोल – Kasol In Hindi


कसोल पार्वती घाटी के तट पर स्थित एक छोटा सा गाँव है जो एडवेंचर, बाइकिंग और खीरगंगा, चायल, तोश घाटी, मलाणा, मैजिक वैली जैसी ट्रेकिंग के लिए प्रसिद्ध है।

3.6 मनाली अभयारण्य – Manali Sanctuary In Hindi


मनाली अभयारण्य एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो हिमाचल प्रदेश में एक आश्चर्यजनक और प्रभावशाली वन्यजीव अभ्यारण्य है। यह अभयारण्य मनाली शहर के केंद्र से पैदल दूरी पर स्थित हैऔर यह कई तरह के समृद्ध वनस्पतियों और जीवों का पता लगाने के लिए एक आदर्श स्थान है। मनाली वन्यजीव अभयारण्य सभी जानवरों और प्रकृति प्रेमियों के लिए पृथ्वी पर एक स्वर्ग है। इस अभयारण्य को घूमने के लिए भारी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं।

और पढ़े: मनाली अभयारण्य घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल 

3.7 रोहतांग दर्रा – Rohtang Pass In Hindi


रोहतांग दर्रा मनाली घूमने के लिए आने वालों लोगों के लिए यहां की बर्फबारी आकर्षण का केंद्र है। यहाँ की बर्फबारी आने वाले पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। यह पर्यटन स्थल मनाली बस स्टैंड से 51 किमी की दूरी पर स्थित है।

और पढ़े: रोहतांग दर्रा की यात्रा के बारे में संपूर्ण जानकारी 

3.8 मणिकरण साहिब – Manikaran Sahib In Hindi


मणिकरण साहिब मनाली में स्थित सिखों का प्रसिद्ध गुरुद्वारा और तीर्थ स्थान है। यह जोगिनी वॉटरफॉल से करीब 82 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस गुरुद्वारे का संबंध सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक से संबंधित है। इस गुरुद्वारे अलावा यहां गर्म पानी के झरने हैं। मणिकरण साहिब, मनाली बस स्टैंड से 24 किमी की दूरी पर स्थित है।

और पढ़े: मणिकरण साहिब की पूरी जानकारी और इसके पास के पर्यटन स्थल 

3.9 गायत्री मंदिर – Gayatri Temple In Hindi


गायत्री मंदिर प्रसिद्ध जोगिनी वॉटरफॉल से 9 किमी दूर स्थित है जिसमें संगमरमर से बनी देवी गायत्री की मूर्ति स्थापित है। इस मंदिर की वास्तुकला शैली काफी शानदार है। गायत्री मंदिर की यात्रा करने के साथ आप इसके आस-पास के मंदिर जैसे शिकारा शैली शिव मंदिर की यात्रा भी कर सकते हैं।

3.10 भंटर – Bhuntar In Hindi


भंटर एक हरियाली भरी जगह है जहां पर कई मंदिर स्थित है। भंटर एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहां आपको एक बार जरुर जाना चाहिए। यहां आप बहने वाली ब्यास नहीं में वाइट वाटर राफ्टिंग के लिए भी जा सकते हैं। भंटर हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन और भीड़ भाड़ वाले पर्यटन स्थलों से अलग एक सरल और शांत जगह है।

3.11 सुल्तानपुर पैलेस – Sultanpur Palace In Hindi

सुल्तानपुर पैलेस पहले रूपी पैलेस कहा जाता था। इसको नए रूप में पुराने अवशेषों पर बनाया गया था जो भूकंप में क्षतिग्रस्त हो गया था। इस महल में विभिन्न वाल पेंटिंग और पहाड़ी शैली की वास्तुकला और औपनिवेशिक शैली का अद्भुत मिश्रण है। बता दें कि इस पैलेस में महल कुल्लू घाटी के पूर्ववर्ती शासकों का निवास स्थान है।

3.12 कोठी – Kothi In Hindi


कोठी उन लोगों के लिए एकदम सही जगह है जो कम यात्रा वाले रास्तों को पसंद करते हैं। हिमाचल प्रदेश के हलचल वाले पर्यटन स्थलों से दूर यह गांव एक बहुत ही शांत जगह है।यहां से आप आस-पास की पहाड़ियों और घाटियों के शानदार दृश्यों को देख सकते हैं। यह रोहतांग और इसके आस-पास की चोटियों पर ट्रैकिंग करने वाले लोगों के लिए आधार शिविर का कम करता था।

3.13 गुलाबा – Gulaba In Hindi


गुलाबा मनाली के पास एक सुंदर सा गांव है जो अपने खूबसूरत दृश्यों से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। पर्यटक इस क्षेत्र में ट्रेकिंग कर सकते हैं।अधिकांश पर्यटक गुलाबा एक्स्प्लोर करने के लिए भृगु झील की ओर जाते हैं। बता दें कि बॉलीवुड की हिट फिल्म ये जवानी है दीवानी के कुछ दृश्यों की शूटिंग गुलाबा में हुई है। गुलाबा प्रकृति प्रेमियों और उन लोगों के लिए एक आदर्श स्थान है जो शांति पसंद करते हैं।

3.14 सियाली महादेव मंदिर – Siyali Mahadev Temple In Hindi


सियाली महादेव मंदिर मनाली में सबसे पुराने मंदिरों में से एक है जो भगवान शिव को समर्पित है। सियाली महादेव मंदिर काफी सुंदर है और अक्सर इस मंदिर में भगवान शिव के भक्तों द्वारा पूजा की जाती है। दूर से मंदिर को देखने का नजारा हर किसी को आश्चर्यचकित कर देता है।

3.15 अर्जुन गुफा – Arjun Gufa In Hindi


अर्जुन गुफा को एक पौराणिक प्राकृतिक निर्माण माना जाता है। यह गुफा पर्यटकों और स्थानीय लोगों का एक पसंदीदा पिकनिक स्थल है और अंदर से सृष्टि की खोज के रोमांच के लिए भी प्रसिद्ध है। अर्जुन गुफा ब्यास नदी के बाईं ओर स्थित है और सुंदर प्रिंसी गांव के बहुत करीब है। गुफा तक की चढ़ाई के दौरान आप यहां के प्राकृतिक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। अर्जुन गुफा एक पहाड़ी में एक संकीर्ण रास्ता है। इस पूरी गुफा को एक्स्प्लोर करने में आपको करीब 45 मिनट लगते हैं।

3.16 रहला फॉल्स – Rahala Falls In Hindi


रहला फॉल्स मनाली बस स्टैंड से करीब 29 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो रोहतांग दर्रे के रास्ते में स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक प्रसिद्ध पिकनिक स्थल है। यहां का पानी काफी ठंडा होता है क्योंकि यह हिमालय में स्थित पिघलने वाले ग्लेशियर से निकलता है। रहला फॉल्स के आसपास देवदार और सिल्वर बर्च के पेड़ों के साथ वनस्पति है। आप हिमालय की बर्फ की चोटियों को रहला झरने आस-पास के विभिन्न स्थानों से देखे सकते हैं।

3.17 जगत्सुख – Jagatsukh In Hindi


जगत्सुख एक बहुत ही खूबसूरत गांव है जो अपने प्राकृतिक दृश्यों और प्राचीन जगत्सुख मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है जो धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण मंदिर हैं। यह मंदिर भगवान शिव और देवी संध्या देवी को समर्पित हैं। आमतौर पर आप जगात्सुख को एक दिन में घूम सकते हैं।

और पढ़े: जगतसुख घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

3.18 गौरी शंकर मंदिर – Gauri Shankar Temple In Hindi


गौरी शंकर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है जो मनाली के नग्गर गाँव में स्थित है। यह मंदिर पत्थरों से उकेरी गई एक छोटी और आकर्षक संरचना है, लेकिन इस क्षेत्र में इसका ऐतिहासिक महत्व है। देवी गौरी और भगवान शिव के दिव्य स्वर को अभी भी मंदिर में देखा जा सकता है। इस मंदिर की नक्काशीदार संरचना शोधकर्ताओं, वास्तुकला प्रेमियों और इतिहास प्रेमियों को आकर्षित करती है।

3.19 रोजी वाटरफॉल्स – Rozy Waterfalls In Hindi

रोजी वाटरफॉल्स मनाली से रोहतांग मार्ग पर स्थित है और एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। लम्बे देवदार के पेड़ों, घने जंगल और प्रकृति की हरियाली में लिप्त रोजी वाटरफॉल्स एक प्रसिद्ध पिकनिक स्थल है।

3.20 वन विहार – Van Vihar In Hindi


बड़े- बड़े देवदार के पेड़ों से सजी और हरे रंग के कालीन से सुसज्जित, मनाली में वन विहार प्रकृति प्रेमियों और एविफ़ुना उत्साही लोगों के लिए लिए एक आश्रय स्थल है। वन विहार को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के रूप में भी जाना जाता है। वन विहार शहर के नगर निगम द्वारा संचालित और रखरखाव किया जाता है।

3.21 नेहरू कुंड – Nehru Kund In Hindi


नेहरु कुंड को अपना नाम भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरु के नाम से लिया गया है। यह इस कुंड का पानी नेहरू के लिए दिल्‍ली तक ले जाया जाता था क्योंकि उन्हें इस कुंड का पानी बेहद पसंद था। जब जवाहरलाल नेहरु मनाली दौरे पर आये थे तो वो इस कुंड के पानी को पीकर मंत्रमुग्ध हो गए थे। नेहरु कुंड यहाँ पर चलने वाले ठंडे पानी और पहाड़ों और घाटियों के लुभावने दृश्यों के लिए जाना जाता है।

और पढ़े: नेहरू कुंड मनाली की जानकारी और पर्यटन स्थल

3.22 चंद्रताल बारलाचा ट्रेक – Chandratal Baralacha Trek In Hindi


चंद्रताल बारालाचा एक आदर्श ट्रेक डेस्टिनेशन है जो प्रकृति की सुंदरता और रोमांच और शांति से भरपूर है। चंद्रताल 4,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो हिमालय क्षेत्र में ऊंचाई वाली झीलों में से एक है।

3.23 सोलांग घाटी – Solang Valley In Hindi


सोलांग घाटी मनाली में घूमने वालों के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स, पैराशूटिंग, पैराग्लाइडिंग और जोरबिंग(Zorbing), रोपवे और ट्रेकिंग के लिए प्रसिद्ध है। सोलांग घाटी मनाली बस स्टैंड से 14 किमी की दूरी पर स्थित है।

और पढ़े: सोलंग वैली घूमने के बारे में संपूर्ण जानकारी

4. कैसे पहुंचे जोगिनी वॉटरफॉल – How To Reach Jogini Waterfalls In Hindi

जोगिनी वॉटरफॉल मनाली से लगभग 4 किलोमीटर दूर है यहां की यात्रा आप पैदल या सार्वजनिक वाहन से कर सकते हैं। जोगिनी वॉटरफॉल का निकटतम रेलवे स्टेशन जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन है जो मनाली से लगभग 165 किलोमीटर दूर है। जोगिनी वॉटरफॉल जाने के लिए किराये की टैक्सी या कैब या सार्वजनिक वाहन की मदद ले सकते हैं। जोगिनी वॉटरफॉल का निकटतम हवाई अड्डा भुंतर में कुल्लू मनाली हवाई अड्डा है, जो जोगिनी वॉटरफॉल से 55 किलोमीटर की दूरी स्थित है।

4.1 फ्लाइट से जोगिनी वॉटरफॉल कैसे पहुँचे – How To Reach Jogini Waterfalls By Flight In Hindi

जोगिनी वॉटरफॉल मनाली का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। अगर आप जोगिनी वॉटरफॉल के लिए यात्रा हवाई जहाज से करना चाहते हैं तो बता दे कि इसका निकटतम हवाई भुंतर में कुल्लू मनाली हवाई अड्डा है जो जोगिनी वॉटरफॉल से 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जोगिनी वॉटरफॉल जाने के लिए आप हवाई अड्डे से टैक्सी ले सकते हैं या या फिर राज्य परिवहन द्वारा चलने वाली बसों से यात्रा कर सकते हैं।

4.2 सड़क मार्ग से जोगिनी वॉटरफॉल कैसे पहुँचे – How To Reach Jogini Waterfalls By Road In Hindi

दिल्ली से मनाली के लिए बसें आसानी से उपलब्ध हैं। दिल्ली से मनाली 570 किमी की दूरी पर है। शिमला, धर्मशाला, लेह और चंडीगढ़ से भी मनाली के लिए बस सेवाएं उपलब्ध हैं। अगर आप बस से सफर नहीं करना चाहते तो आप मनाली की यात्रा के लिए टैक्सी किराए पर ले सकते हैं। हालांकि ये सुनिश्चित करें कि चालक को पहाड़ी क्षेत्रों में ड्राइव करने का अनुभव है। मनाली से जोगिनी वॉटरफॉल जाने के लिए पर्यटक टैक्सी या कैब की मदद ले सकते हैं।

4.3 ट्रेन से जोगिनी वॉटरफॉल कैसे पहुँचे – How To Reach Jogini Waterfalls By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन से जोगिनी वॉटरफॉल या मनाली जाने की योजना बना रहे हैं तो बता दें कि मनाली का निकटतम रेलवे स्टेशन अंबाला कैंट या चंडीगढ़ है। ट्रेन की मदद से चंडीगढ़ या अंबाला पहुंचने के बाद आपको मनाली के लिए बस से यात्रा करनी होगी।

और पढ़े: नालदेहरा में घूमने लायक जगह की जानकारी और पर्यटन स्थल

इस आर्टिकल में आपने जोगिनी वॉटरफॉल घूमने की जानकारी और इसके आसपास के पर्यटक स्थलों को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

5. जोगिनी वॉटरफॉल का नक्शा – Jogini Waterfalls Map

6. जोगिनी वॉटरफॉल की फोटो गैलरी – Jogini Waterfalls Images

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago