Famous Tourist Places in Yelagiri in Hindi : “येलागिरी” तमिलनाडु के वेल्लोर में स्थित एक छोटा सा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल्स स्टेशन है। समुद्र तल से 1100 मीटर की ऊँचाई पर स्थित “येलागिरी” बैंगलोरे से महज 3 घंटे की दुरी पर स्थित है, जिस वजह से यह हिल्स स्टेशन आसपास के लोगो के लिए वीकेंड डेस्टिनेशन के रूप में भी पॉपुलर है। यह खूबसूरत जगह लगभग 30 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है जो अपने पर्यटकों को कुछ खूबसूरत नजारों से रूबरू कराती है। येलागिरी में एक महान हिल स्टेशन की सभी विशेषताएं हैं, चाहे वह सूर्यास्त बिंदु हो झीलें हो या पार्क। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के साथ साथ रोमांच प्रेमियों के लिए भी काफी लोकप्रिय है, क्योंकि यह शहर रॉक क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग जैसी कई एडवेंचर एक्टिविटीज प्रदान करता है।
यदि आप इस हिल्स स्टेशन की खूबसूरती और घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें के बारे में जानने के लिए एक्साईटेड है तो आप इस आर्टिकल पूरा जरूर पढ़े, जिसमे आप येलागिरी के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल, करने के लिए एक्टिविटीज आकर्षण और येलागिरी की ट्रिप से रिलेटेड इन्फोर्मेशन को डिटेल में जान सकेगें –
“येलागिरी समर फेस्टिवल” येलागिरी पर्यटन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, दो दिन तक चलने वाले येलागिरी समर फेस्टिवल का आयोजन तमिलनाडु पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा किया जाता है। इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य तमिलनाडू पर्यटन को विकसित करना है। इस फेस्टिवल में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमे बिभिन्न कलाकार प्रदर्शन करते है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ इस उत्सव में फूलों, स्थानीय वस्तुओं और अन्य वस्तुओं जैसे उत्पादों की एक श्रृंखला प्रदर्शित करने वाले कई स्टाल भी लगाये जाते हैं। स्थानीय लोगो के साथ साथ देश के विभिन्न कोनो से पर्यटक इस उत्सव का हिस्सा बनने के लिए येलागिरी आते हैं।
बता दे येलागिरी को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान माना जाता है, इस तथ्य से येलागिरी की प्राकृतिक सुन्दरता को महसूस किया जा सकता है। येलागिरी की अपेक्षाकृत अछूती सुंदरता इसके बागों, इसके गुलाब के बगीचों और इसके आसपास की पहाड़ियों और झीलों में निहित है।
“पुंगनूर झील” येलागिरी के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places in Yelagiri in Hindi) और तमिलनाडु की सबसे लोकप्रिय कृत्रिम झीलों में से एक है। यह खूबसूरत झील पहाड़ियों के बीच में स्थित है, जो लगभग 60 वर्ग मीटर में फैली हुई है। झील के आसपास का वातावरण बेहद आकर्षक और मनमोहक है, जो येलागिरी की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
इस झील में नौका विहार की सुविधा भी उपलब्ध है, जो पुंगनूर झील के आकर्षण में चार चाँद लगाने का कार्य करती है। इन्ही आकर्षणों को देखते हुए कहा जा सकता है, पुंगनूर झील येलागिरी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें में से एक है।
पुंगनूर झील की टाइमिंग
पुंगनूर झील की एंट्री फ़ीस
लगभग 12 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ “नेचर पार्क” येलागिरी के फेमस टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है। प्रकृति की गोद में बसा यह पार्क सभी के उम्र के लोगो के घूमने के लिए येलागिरी की सबसे अच्छी जगहें में से एक है। इस खूबसूरत पार्क में एक कृत्रिम झरना, चिल्ड्रन पार्क, संगीतमय फव्वारा, फिश एक्वेरियम, मौसमी उद्यान, बांस घर, पॉली हाउस सहित कई चीजें हैं, जो बच्चो से लेकर बुढो तक सभी को आकर्षित और मनोरंजित करती हैं। नेचर पार्क फूलों और विभिन्न प्रजातियों के पौधों का घर भी हैं, जिन्हें आप नेचर पार्क की यात्रा में देख सकते हैं।
यदि आप अपने बच्चो, और फैमली के साथ येलागिरी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें सर्च कर रहे हैं तो आप बिना कुछ सोचे नेचर पार्क आ जायें, क्योंकि नेचर पार्क एक ऐसी जगह हैं जो आपको कभी निराश नही करेगी।
नेचर पार्क की टाइमिंग
नेचर पार्क की एंट्री फीस
“जलागमपराई झरना” येलागिरी के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक है, जहाँ हर साल हजारों पर्यटकों की उपस्थिति नोट की जाती है। यह खूबसूरत जगह मनमोहक झरने, हरी भरी हरियाली और प्रचुर मात्र में वन्य जीवो से परिपूर्ण है। धुंध का मौसम, क्षेत्र में बागों और गुलाब के बगीचों की खुशबू के साथ यह जगह बकाई किसी स्वर्ग से कम नही है, जहाँ पर्यटकों अपनी लाइफ एक बार अवश्य आना चाहिये।
कहा जाता है कि झरने के पानी में औषधीय गुण होते हैं क्योंकि झरने उन क्षेत्रों से होकर गुजरते हैं जहां समृद्ध, देसी जड़ी-बूटियां उगाई जाती हैं। यह झरने गर्मियों में सुख जाता है इसीलिए बेहतर होगा आप सितंबर से जनवरी के बीच यहाँ घूमने आयें। जलागमपराई झरना तक लगभग 5 किलोमीटर की ट्रेकिंग के बाद पहुचा जा सकता है, इसीलिए यह जगह ट्रेकर्स और रोमांच प्रेमियों को काफी रास आती है।
और पढ़े : तमिलनाडु की 10 प्रमुख और खुबसूरत झीलें
येलागिरी के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में लिस्टेड “टेलीस्कोप वेधशाला”येलागिरी के पास कवलार में स्थित है। वेणु बापू वेधशाला के नाम से जाने जानी वाली यह टेलिस्कोप ऑब्जर्वेटरी एशिया की सबसे अच्छी ऑपरेटिंग वेधशालाओं में से एक है। जिससे इस जगह की प्रसिद्धी का अनुमान लगाया जा सकता है। यह वेधशाला पर्यटकों को सौर मंडल के खगोलीय पिंडों की प्रवृत्ति में एक आश्चर्यजनक अंतर्दृष्टि दिखाती है।
इसके अलावा पर्यटक यहाँ अधिकारियों के साथ टेलीस्कोप और अन्य जानकारी के बारे में भी बातचीत कर सकते हैं। वेधशाला के आसपास समृद्ध वन्यजीव और हरी भरी हरियाली को भी देखा जा सकता हैं। इसीलिए आप जब भी येलागिरी के प्रमुख पर्यटक स्थल की ट्रिप पर जाएँ तो टेलीस्कोप ऑब्जर्वेटरी को अपनी ट्रिप में शामिल करना ना भूलें।
टेलीस्कोप वेधशाला की टाइमिंग
टेलीस्कोप वेधशाला की एंट्री फीस
“स्वामी मलाई हिल्स”येलागिरी हिल्स स्टेशन का हाईएस्ट पॉइंट और येलागिरी में घूमने के लिए सबसे आकर्षक जगहें (Best Places To Visit In Yelagiri In Hindi) में से एक है। स्वामी मलाई हिल्स पुंगनूर झील से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहाँ से ट्रेकिंग करके पहुचा जा सकता है। स्वामी मलाई हिल्स, येलागिरी की सबसे ऊँची चोटी है जिस कारण यहाँ से येलागिरी के सुन्दर नजारों को देखा जा सकता है, जो साल भर पर्यटकों की बड़ी संख्या को अपनी ओर अट्रेक्ट करते है।
यदि आपको प्रकृति सुन्दरता के बीच टाइम स्पेंड करना पसंद है तो आपको एक बार यहाँ अवश्य आना चाहिये। यकीन माने एक बार जब आप इस पॉइंट पर पहुच जायेगें तो अपनी सारी परेशानियाँ भूलकर इसकी मनमोहनीय सुन्दरता में खोने पर मजबूर हो जायेंगे। हालही के दिनों से स्वामी मलाई हिल्स ने ट्रेकर्स के बीच भी काफी लोकप्रियता हाशिल की है।
भगवान मुरुगन को समर्पित वेलवन मंदिर, येलागिरी के प्रसिद्ध मंदिर और घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें (Best Places To Visit In Yelagiri In Hindi) में से एक है। वेलवन मंदिर येलागिरी का एक प्रमुख आस्था केंद्र है जहाँ स्थानीय श्र्धालुयों की काफी भीड़ देखी जाती है। इस मंदिर में भगवान मुरुगन के अलावा, भगवान गणेश की मूर्तियां भी विराजमान हैं। मंदिर में बजने वाली घंटियाँ को जीवन की गति का प्रतीक माना जाता हैं।
यह मंदिर हरे भरे पेड़ों से घिरा हुआ है जो प्राकृतिक सुदरता के साथ साथ शांत वातावरण प्रदान करते हैं, जहाँ आप अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ कुछ एकांत में समय व्यतीत कर सकते है। इसीलिए आप जब भी येलागिरी के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल की यात्रा पर आयें तो अपना कुछ समय भगवान् मुरुगन के दर्शन करने और शांति में समय व्यतीत करने के लिए जरूर आयें।
और पढ़े : तमिलनाडु के 30 प्रसिद्ध मंदिर की सूची
पुगानूर झील के करीब स्थित गवर्नमेंट हर्बल फार्म कई दुर्लभ जड़ी बूटियों और औषधिय प्रजातियों का घर है। गवर्नमेंट हर्बल फार्म का मेनेजमेंट तमिलनाडु के वन विभाग द्वारा किया जाता है और इस हर्बल खेत में उगाए जाने वाले पौधों का उपयोग विभिन्न आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है। यह हर्बल फार्म उन सभी पर्यटकों के लिए परफेक्ट जगह है, जो आयुर्वेदिक उपचार और जड़ी बूटियों के बारे में जाने की दिलचस्पी रखते हैं।
गवर्नमेंट हर्बल फार्म की टाइमिंग
गवर्नमेंट हर्बल फार्म की एंट्री फीस
हरी भरी हरियाली से सुसज्जित “निलावूर झील” येलागिरी की और मानव निर्मित झील है, जिसने येलागिरी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें (Best Places To Visit In Yelagiri In Hindi) के रूप में काफी लोकप्रियता हाशिल की है। आसपास के पहाड़ी इलाके, शांत नीला पानी, सुहावना मौसम, और सूर्योदय और सूर्यास्त के रंग ने इस जगह को सभी पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान बना दिया हैं।
निलावूर झील शहर की हलचल और भीड़भाड़ से दूर कुछ समय रिलेक्स करने के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। आप जब भी अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ निलावूर झील आयेंगें तो आप यहाँ झील के किनारे क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के साथ साथ पैडल बोट या स्पीड बोट राइड जैसी अट्रेक्टिव एक्टिविटी भी एन्जॉय कर सकते है।
“अमिल्थी जूलॉजिकल वाटरफॉल्स” येलागिरी के पास वेल्लोर में अमृथी जूलॉजिकल पार्क के परिसर में स्थित हैं। प्राकृतिक सुंदरता और ऊँचाई से गिरते हुए झरने के साफ पानी के कारण यह स्थान येलागिरी के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places in Yelagiri in Hindi) में से एक बना हुआ है।
जो भी पर्यटक येलागिरी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें सर्च कर रहे हैं उन्हें येलागिरी अमिल्थी जूलॉजिकल वाटरफॉल्स जरूर आना चाहिये। इस झरने तक पहुचने के लिए लगभग 1.5 किलोमीटर की ट्रेकिंग करनी होती है, इस ट्रेकिंग के दौरान आपको वन्यजीवों और कई विदेशी वनस्पतियों को देखना का मौका भी मिलता है। जो इस झरने के आकर्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
अमिल्थी जूलॉजिकल वाटरफॉल्स येलागिरी की टाइमिंग
अमिल्थी जूलॉजिकल वाटरफॉल्स येलागिरी की एंट्री फीस
जालगंडीश्वरर मंदिर येलागिरी हिल्स स्टेशन में देखने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। इस मंदिर का बहुत ही रोचक इतिहास और पौराणिक पृष्ठभूमि है, जो पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर का निर्माण पत्थर से किया गया है और इसमें बहुत अच्छी वास्तुकला और मूर्तिकला है, जो देखने के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। मंदिर बहुत पहले एक मूर्ति भगवान शिव के साथ स्थापित किया गया था, जो आज येलागिरी के प्रमुख तीर्थ स्थल में से एक बन गया है, जहाँ हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुचते है।
और पढ़े : कांचीपुरम के प्रमुख मंदिर और तीर्थ स्थल
भगवान विष्णु को समर्पित, मोक्ष विमोचन मंदिर येलागिरी के सबसे शांत पर्यटन स्थलों में से एक है। मोक्ष विमोचन मंदिर नीलावूर झील के निकट स्थित है जिससे कई धार्मिक कथाएँ जुडी हुई हैं। मान्यता है कि अगर कोई भक्त 42 दिनों तक इस मंदिर में पूजा करता है, तो वह अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकता है। जो इसे तमिलनाडु के सबसे विशिष्ट स्थानों में से एक बनाता है। साथ ही मंदिर का शांत और सुखदायक परिवेश इसे पर्यटकों के बीच सबसे आकर्षक और लोकप्रिय बनाता है।
येलागिरी के प्रमुख मंदिर में से “पेरूमल मंदिर” एक ऐसा मंदिर है जो साल भर भक्तो से भरा रहता है। भगवान विष्णु जी को समर्पित पेरूमल मंदिर को पहाड़ी में चट्टानों के बीच बनाया गया है, जो यात्रियों को कुछ मनोरंजक और प्रभावशाली परिदृश्य प्रदान करते हैं।
यह मंदिर हमेशा साफ-सुथरा रहता है और पूरे प्रवेश द्वार पर स्थानीय कलात्मकता का केंद्र है। यह त्रुटिहीन मंदिर वेशक यालागिरि में घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। इस मंदिर में हर जगह स्थानीय कलाकारों द्वारा नक्काशीदार रंगोली ’देखी जा सकती है, जिससे यह और अधिक आश्चर्यजनक लगता है।
येलागिरी एक बेहद ही खूबसूरत हिल्स स्टेशन है, येलागिरी की ट्रिप पर्यटक स्थलों की यात्रा तक ही सीमित नही है। येलागिरी हिल्स स्टेशन अपने पर्यटक स्थलों के साथ साथ अपनी एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी काफी फेमस है जो पर्यटकों, खासकर रोमांच प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। तो आइये नीचे जानते है की हम येलागिरी हिल्स स्टेशन में क्या क्या कर सकते है –
ताजा पहाड़ की हवा और हरी भरी हरियाली से भरे रास्ते यालागिरी, को ट्रेकिंग के शौकीनों के बीच पसंदीदा जगह बनाती हैं। येलागिरी में ट्रेकर्स के लिए कई ट्रेकिंग ट्रेल्स है जिन पर पर्यटक ट्रेकिंग को एन्जॉय कर सकते है। अगर आप अपने फ्रेंड्स के साथ येलागिरी की ट्रिप पर जा रहे है, तो ट्रेकिंग करके अपनी ट्रिप को एन्जॉय जरूर करें।
येलागिरी पैराग्लाइडिंग के लिए तमिलनाडु की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। येलागिरी के निर्मल पहाड़ आमतौर पर भारी भीड़ से रहित होते हैं, जो पैराग्लाइडिंग के लिए परफेक्ट होते है। इसी कारण येलागिरी में पैराग्लाइडिंग कैंप और फेस्ट के बहुत सारे कार्यक्रम पूरे वर्ष में यहां आयोजित किए जाते हैं। यदि आप अपनी ट्रिप को और अधिक रोमांचक बनाना चाहते है पैराग्लाइडिंग केम्प में पार्टीस्पेट जरूर करें।
रॉक क्लाइम्बिंग येलागिरी में करने के लिए एक और रोमांचक एक्टिविटीज है, जिसे आप अपने फ्रेंड्स के साथ येलागिरी हिल्स स्टेशन की ट्रिप में एन्जॉय कर सकते है।
यदि आप येलागिरी हिल्स स्टेशन घूमने जाने का प्लान बना रहे है लेकिन अपनी ट्रिप पर जाने से पहले घूमने के लिए बेस्ट टाइम सर्च कर रहे है, तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे येलागिरी हिल्स स्टेशन समुद्र तल से 1100 मीटर की ऊँचाई पर स्थित, जिस कारण इस हिल स्टेशन की जलवायु साल भर सुखद और शांत होती है। येलागिरी का औसत तापमान 18 ° C – 30 ° C के बीच होता है इसीलिए पर्यटक बर्ष के किसी भी समय येलागिरी के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस की ट्रिप पर जा सकते है, लेकिन हिल स्टेशन की सुंदरता का आनंद लेने के लिए, सर्दियों के महीनों को प्राथमिकता देना बेहतर है।
और पढ़े : क्या आप जानते है चोका देने वाले इन 5 हिमालयी रहस्यों? अगर नही जानते है तो एक बार अवश्य जान ले
जो भी पर्यटक येलागिरी हिल्स स्टेशन की ट्रिप में रुकने के लिए होटल्स सर्च कर रहे है, हम उन्हें बता दे येलागिरी में लो बजट से लेकर हाई बजट तक सभी टाइप की होटल्स और होमस्टे अवेलेवल है जिनको आप अपने बजट और चॉइस के अनुसार सिलेक्ट कर सकते है-
यदि आप येलागिरी की ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे है और सर्च कर रहे है की हम येलागिरी हिल्स स्टेशन केसे पहुचें ? तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे आप फ्लाइट, ट्रेन या सड़क मार्ग में से किसी से भी ट्रेवल करके येलागिरी जा सकते है।
तो आइये हम नीचे डिटेल से जानते है की हम फ्लाइट, ट्रेन या सड़क मार्ग से येलागिरी केसे जायें।
यदि आपने येलागिरी घूमने जाने के लिए फ्लाइट का सिलेक्शन किया है, तो जान लें येलागिरी के लिए कोई सीधी फ्लाइट कनेक्टविटी नही है। येलागिरी का सबसे नजदीकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट बैंगलोर में है जो येलागिरी से 123 किलोमीटर की दूरी पर है। फ्लाइट से ट्रेवल करके बैंगलोर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद आप बस या एक टेक्सी बुक करके येलागिरी पहुच सकते है।
ट्रेन से ट्रेवल करके येलागिरी की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों को बता दे येलागिरी में कोई सीधा ट्रेन रूट भी नही है। येलागिरी का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन जोलारपेट्टई रेलवे स्टेशन है, जो येलागिरी हिल्स स्टेशन से लगभग 20 किमी की दूरी पर है। यह रेलवे स्टेशन कई नियमित ट्रेनों के माध्यम से तमिलनाडु के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। ट्रेन से यात्रा करके जोलारपेट्टई रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद आप एक टेक्सी बुक करके येलागिरी आसानी से जा सकते है।
येलागिरी राज्य के विभिन्न शहरों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, इसलिए देश के किसी भी हिस्से से येलागिरी की यात्रा करना आसान है। येलागिरी के लिए आसपास के सभी प्रमुख शहरों से बसे भी संचालित की जाती है, वेल्लोर बस स्टैंड नियमित रूप से हिल स्टेशन के साथ जुड़ा हुआ है। बस के अलावा आसपास के शहरों से आप अपनी कार से ड्राइव करके भी येलागिरी जा सकते है।
और पढ़े : तमिलनाडु के पर्यटन स्थल की जानकारी
इस आर्टिकल में आपने येलागिरी में घूमने की जगहें (Famous Tourist Places in Yelagiri in Hindi) और येलागिरी हिल्स स्टेशन की ट्रिप से रिलेटेड इन्फोर्मेशन को डिटेल में जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।
इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
और पढ़े
Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…
Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…
Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…
Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…
Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…
Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…