Indian Destination

धर्मशाला की डल झील घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल – Dal Lake Dharamshala Information In Hindi

5/5 - (1 vote)

Dharmshala Ki Dal Lake In Hindi, डल झील हिमाचल प्रद्रेश के कांगड़ा जिले स्थित है जिसका नाम कश्मीर की डल झील से पड़ा है। यह झील हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहाँ के आकर्षण को देखने के लिए दिन भर पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों की भीड़ आती है। धर्मशाला में स्थित डल झील शांतिपूर्ण समय बिताने और मछलियों को देखने के लिए बेहद खास जगह है। डल झील 1,775 मीटर की ऊंचाई पर हरे-भरे देवदार के जंगल से घिरी हुई है। यहाँ पर झील के किनारे शिव मंदिर भी है जो इस झील को एक पवित्र स्थान बनाता है। यदि हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध डल झील घूमने जाने वाले है या फिर इसके बारे में जानने के लिए एक्साईटेड है तो इस आर्टिकल को पुरा जरूर पढ़े –

1. धर्मशाला में डल झील पर क्या क्या कर सकते है – Things To Do Near Dharmshala At Dal Lake In Hindi

Image Credit: Rajesh Kumar

डल झील की यात्रा करना आपके लिए बेहद खास साबित हो सकता है क्योंकि आप झील की सैर करते समय बहुत से काम कर सकते हैं जैसे पिकनिक, ट्रेकिंग का आनंद लेना, मनोरम दृश्य के साथ खूबसूरत पहाड़ियों की तस्वीरें लेना और हरे भरे जंगल को देखना।

  • बता दें कि सर्दियों के मौसम में यह जगह बर्फ से भर जाती है जिसे पेड़ों के ऊपर देखा जा सकता है, जो प्रकृति का शानदार दृश्य प्रदान करता है।
  • झील के किनारे दोपहर में शांति भरा समय बिताना और मछलियों को देखना निश्चित रूप से यहाँ करने की सबसे शांतिपूर्ण गतिविधियों में से एक है।
  • डल झील के दौरे पर आने वाले पर्यटक यहाँ स्थित सुंदर शिव मंदिर को देखने के लिए भी आ सकते हैं। इस मंदिर के पास मेला भी लगता है।
  • बोटिंग करना डल झील की सबसे खास गतिविधियों में से एक है, जो आपको सूर्यास्त के दौरान पहाड़ियों के लुभावने दृश्य प्रदान करता है।
  • यहाँ आप प्राधिकरण(Authority) के अनुमति लेकर झील में मछली पकड़ने के लिए भी जा सकते हैं।

2. डल झील घूमने जाने का सबसे अच्छा समय क्या है – Best Time To Visit Dal Lake In Hindi

अगर आप धर्मशाला में स्थित डल झील में बोटिंग करना चाहते हैं तो बता दें कि यहाँ की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय मई से अक्टूबर के बीच है, इस समय के दौरान मौसम काफी अनुकूल और सुखद होता है। सर्दियों के मौसम में यह जगह पूरी तरह से बर्फ से भर जाती है और यहां शांतिपूर्ण समय बिताना काफी मुश्किल हो जाता है। सर्दियों के दौरान यहाँ पर बोटिंग भी बंद रहती है।

टिप्स -Tips

यहाँ पर आप मछलियों को खाना खिलाते समय अपने प्रियतम के साथ सुकून भरी दोपहर का आनंद लें सकते हैं।

इस झील में तैरने की कोशिश न करें क्योंकि झील में कई सांप हैं।

और पढ़े: धर्मशाला में घूमने की 10 खास जगह 

3. डल झील के पास के प्रमुख आकर्षण और पर्यटन स्थल – Places To Visit Near Dharmshala Dal Lake In Hindi

डल झील धर्मशाला का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो पर्यटकों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है, अगर आप डल झील के अलावा इसके पास के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को आगे पढ़ें।

3.1 भागसुनाग मंदिर – Bhagsu Nag Temple In Hindi

Image Credit: Virginie Horward

सुंदर तालाब और हरे-भरे हरियाली से घिरा भागसुनाग मंदिर मैकलोडगंज से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। यह भागसुनाथ मंदिर के नाम से भी प्रसिद्ध है जो स्थानीय गोरखा और हिंदू समुदाय द्वारा अत्यधिक पूजनीय है। इस मंदिर के पास के दो कुंड को बेहद पवित्र माना जाता है और कहा जाता है कि इनमें उपचार की चमत्कारिक शक्तियाँ हैं। बता दें कि भागसूनाथ मंदिर प्रसिद्ध भागसू झरनों की यात्रा के दौरान रस्ते में पड़ता है और पर्यटक इस मंदिर में आशीर्वाद लेने के लिए रुकते हैं और इसके बाद आगे की यात्रा करते हैं। डल झील से भागसुनाग मंदिर की सिर्फ 5 किलोमीटर है।

3.2 अघंजर महादेव मंदिर – Aghanjar Mahadev Temple In Hindi

Image Credit: Kartik Saini

अघंजर महादेव मंदिर धौलाधार की तलहटी में खनियारा में धर्मशाला शहर से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर है। माना जाता है कि लगभग इस मंदिर को 500 साल पहले बनाया गया था, जो वनों के बीच पहाड़ की चोटियों के बीच बसा है। इस मंदिर के अलावा यहाँ पर एक छोटा झरना है जो इस पवित्र स्थल की सुंदरता को बढाता है। मंदिर के पास एक छोटी गुफा में एक शिवलिंग है और इस जगह को भी एक पवित्र स्थल माना जाता है। अघंजर महादेव मंदिर तीर्थयात्रियों के अलावा पर्यटकों भी अपने शांत वातावरण की वजह से आकर्षित करता है। मंदिर की प्राकृतिक सुंदरता इसे शिव भक्तों के अलावा प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए भी एक खास जगह बनाती है। डल झील से अघंजर महादेव मंदिर की दूरी 14 किलोमीटर है।

और पढ़े: मनाली के मनु मंदिर घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

3.3 धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम – Dharamshala Cricket Stadium In Hindi

धर्मशाला की राजसी हिमालय पर्वत श्रृंखला की गोद में बसा एक छोटा सा क्रिकेट स्टेडियम है जो समुद्र तल से 1,457 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। आपको बता दें कि यह क्रिकेट मैदान दुनिया के सबसे ऊंचे खेल मैदानों में से एक है। धर्मशाला में क्रिकेट स्टेडियम का दौरा करते समय आपको कुछ अजीब महसूस हो सकता है, लेकिन शानदार प्राकृतिक पृष्ठभूमि और ठंडी हवाएं लगातार मैदान में बहती हैं, जो एचपीसीए स्टेडियम की यात्रा को खास बनती है। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम डल झील से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

3.4 युद्ध स्मारक धर्मशाला – War Memorial Dharamshala In Hindi

Image Credit: Ankit Saxena

वॉर मेमोरियल, डल झील से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और धर्मशाला में देखने की खास जगहों में से एक है। यह स्मारक शहर के पास देवदार के जंगलों में स्थित है और यह जगह यात्रा करने के लायक है। यहां एक सुंदर जीपीजी कॉलेज है जिसका निर्माण ब्रिटिश काल के दौरान किया गया था। यह स्मारक है जो धर्मशाला के प्रवेश बिंदु पर उन लोगों की याद में बनाया गया है जिन्होंने हमारी मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी थी।

3.5 करेरी झील – Kareri Lake In Hindi

Image Credit: Sanchit Sharma

करेरी झील, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में धर्मशाला के लगभग 9 किमी उत्तर पश्चिम में धौलाधार श्रेणी में स्थित एक उथली और ताज़ी पानी की झील है, जिसकी सतह समुद्र तल से 2934 मीटर ऊपर है। करेरी झील एक प्रमुख दर्शनीय स्थल होने के अलावा धौलाधार रेंज में एक बेहद लोकप्रिय ट्रैकिंग स्थल भी है। इस झील में पानी बर्फ पिघलने से मिलता है और यह झील कैफ उथली है इसमें पानी की दृश्यता बहुत अधिक है। डल झील के करेरी झील की दूरी करीब 49 किलोमीटर है।

और पढ़े: करेरी झील घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल 

3.6 ज्वालामुखी देवी मंदिर धर्मशाला – Jwalamukhi Devi Temple In Hindi

ज्वालामुखी देवी मंदिर के बारे में बताया जाता है कि जब बहुत बुरी आत्माए यहाँ पर आती थी और देवताओं को परेशान करती थी तो भागवान शिव के कहने पर देवताओं ने उन्हें नष्ट करने का फैसला लिया और कई देवताओं ने अपनी शक्ति केद्रित की और वहां पृथ्वी से एक विशाल ज्वाला उत्पन्न हुई। इस ज्वाला से एक लड़की ने जन्म लिया, जिसे अब सीता या पार्वती के नाम से जाना जाता है। सती की जीभ समुद्र तल से लगभग 610 मीटर ऊपर ज्वालाजी में गिरी थी और देवी उस छोटी ज्वाला के रूप में प्रकट हुई थी। माना जाता है कि पांडवों भी इस पवित्र स्थान पर आये थे। डल झील से ज्वालामुखी देवी मंदिर की दूरी 61 किलोमीटर है।

और पढ़े: ज्वाला देवी मंदिर कांगड़ा

3.7 भाग्सू फॉल्स धर्मशाला – Bhagsunag Falls In Hindi

Image Credit: Vipul Jhajharia

डल झील से भाग्सू फॉल्स जो धर्मशाला में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। भाग्सू फॉल्स हरियाली और प्रकृति के बीच अपने सबसे प्राचीन रूप में स्थापित है जो राजसी और बेहद भव्य है। धर्मशाला की यात्रा करने वाले सभी पर्यटकों को इस जगह जरुर आना चाहिए। डल झील से भाग्सू फॉल्स की दूरी 5 किलोमीटर है।

3.8 नामग्याल मठ – Namgyal Monastery In Hindi

नामग्याल मठ, त्सुगलाखंग परिसर के स्थित है जो यहां धर्मशाला के पास पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगहों में से एक है। यह परिसर दलाई लामा के निवास स्थान होने के साथ यहाँ पर मंदिर, किताबों की दुकानों, कई दूसरी दुकानें स्थित हैं। नामग्याल मठ, डल झील से 4 किलोमीटर कि दूरी पर स्थित है।

और पढ़े: नग्गर घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल 

3.9 दलाई लामा मंदिर परिसर – Dalai Lama Temple Complex In Hindi

तिब्बती संस्कृति से परिपूर्ण दलाई लामा मंदिर परिसर जिसे त्सुगलाखंग मंदिर भी कहा जाता है, यह धर्मशाला में एक राजनीतिक-धार्मिक केंद्र है। शांतिपूर्ण ध्यान और धार्मिक प्रार्थना के लिए मंदिर में पहियों या माला मौजूद हैं। दलाई लामा मंदिर परिसर बौद्धों के लिए श्रद्धेय तीर्थ स्थल बन गया है। इसके अलावा यहां का शांतिपूर्ण वातावरण दुनिया भर के पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। दलाई लामा मंदिर परिसर, डल झील से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

3.10 कांगड़ा कला संग्रहालय – Kangra Art Museum In Hindi

Image Credit: Suneel Kumar

कांगड़ा संग्रहालय तिब्बती और बौद्ध कलाकृति के शानदार चमत्कार और उनके समृद्ध इतिहास को बताता है। यह धर्मशाला के बस स्टेशन के पास स्थित है। इस संग्रहालय में आप कई पुराने गहने, दुर्लभ सिक्के यादगार, पेंटिंग, मूर्तियां और मिट्टी के बर्तन जैसी चीज़ें देख सकते हैं।

और पढ़े: कांगड़ा किले का इतिहास और घूमने की जानकारी

3.11 मसरूर रॉक कट मंदिर – Masrur Rock Cut Temple In Hindi

Image Credit: Gaurav Parmar

धर्मशाला में कांगड़ा से 48 किलोमीटर की दूरी पर मसरूर रॉक कट मंदिर स्थित है जो कि एक पुरातात्विक स्थल है जो वर्तमान में एक खंडहर है। यहां परिसर में इंडो – आर्यन शैली की वास्तुकला में डिज़ाइन किए गए 15 रॉक कट मंदिरों का एक संयोजन है। बताया जाता है कि इन्हे कि इसे 8 वीं शताब्दी में बनाया गया था जो हिंदू देवता शिव, विष्णु, देवी और सौरा को समर्पित हैं। इतिहास प्रेमी और पर्यटकों के लिए यह जगह किस्सी जन्नत से कम नहीं है। मसरूर रॉक कट मंदिर डल झील से 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

और पढ़े: हिडिम्बा देवी मंदिर का इतिहास, कहानी और रोचक तथ्य 

4. डल झील कैसे पहुंचे – How To Reach Dal Lake In Hindi

पर्यटक डल झील तक धर्मशाला से स्थानीय टैक्सी द्वारा आसानी से पहुँच सकते हैं, क्योंकि यह मुख्य बाजार से लगभग 7 किमी दूर है। डल झील एक स्थानीय टैक्सी द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है

4.1 रेल मार्ग से डल झील धर्मशाला कैसे पहुँचे – How To Reach Dal Lake Dharamshala By Train In Hindi

डल झील धर्मशाला पहुंचने के लिए रात भर की ट्रेन यात्रा एक अच्छा विकल्प है। निकटतम प्रमुख रेलवे स्टेशन 85 किलोमीटर दूर पठानकोट में है। जम्मू-कश्मीर जाने वाली कई ट्रेनें पठानकोट में रुकती हैं। धर्मशाला पहुँचने के लिए आप पठानकोट से टैक्सी या बस ले सकते हैं। धर्मशाला से मात्र 22 किलोमीटर की दूरी पर एक छोटा रेलवे स्टेशन, कांगड़ा मंदिर भी है, लेकिन कोई भी महत्वपूर्ण ट्रेन यहाँ नहीं रुकती है।

4.2 कार से डल झील धर्मशाला कैसे पहुँचे – How To Reach Dal Lake Dharamshala By Car In Hindi

डल झील या धर्मशाला के लिए गागल हवाई अड्डे और पठानकोट रेलवे स्टेशन पर टैक्सी उपलब्ध हैं। पठानकोट से धर्मशाला पहुंचने में लगभग 3 घंटे का समय लगता है। दिल्ली से चंडीगढ़, कीरतपुर और बिलासपुर से लगभग 12-13 घंटे लग सकते हैं। दिल्ली और शिमला से कई लक्जरी बसें धर्मशाला जाती हैं।

और पढ़े: त्रिउन्द घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

4.3 बस से डल झील धर्मशाला कैसे पहुँचे – How To Reach Dal Lake Dharamshala By Bus In Hindi

डल झील के लिए बस से धर्मशाला के लिए यात्रा करना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता। राज्य संचालित बसों के साथ-साथ निजी बस ऑपरेटर नेटवर्क के माध्यम से धर्मशाला दिल्ली और उत्तर भारत के कई शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। दिल्ली से धर्मशाला लगभग 520 किलोमीटर की दूरी पर है।

4.4 हवाई जहाज से डल झील धर्मशाला कैसे पहुँचे – How To Reach Dal Lake Dharamshala By Flight In Hindi

अगर आप डल झील धर्मशाला के लिए हवाई जहाज से यात्रा करना चाहते हैं तो बता दें निकटतम हवाई अड्डा धर्मशाला से लगभग 13 किलोमीटर दूर गग्गल में स्थित है। गग्गल हवाई अड्डा धर्मशाला को एयर इंडिया और स्पाइस जेट की उड़ानों की मदद से दिल्ली से जोड़ता है। अगर आप भारत के अन्य किसी हिस्से आ रहे हैं तो चंडीगढ़ तक उड़ान भरना और धर्मशाला के लिए अपनी यात्रा के लिए टैक्सी बुक करना सबसे अच्छा विकल्प होगा, जो लगभग 275 किलोमीटर दूर है।

और पढ़े: मनाली अभयारण्य घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल 

इस आर्टिकल में आपने डल झील की यात्रा से जुडी पूरी जानकारी को जाना है, आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

5. डल झील का नक्शा – Dal Lake Map

6. डल झील की फोटो गैलरी – Dal Lake Images

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago