भैंसरोडगढ़ दुर्ग घूमने की जानकारी – Bhainsrorgarh Fort Information In Hindi

Rate this post

Bhainsrorgarh Fort In Hindi, भैंसरोडगढ़ दुर्ग चंबल और ब्राह्मणी नदियों से घिरा हुआ प्रमुख किला है। भैंसरोडगढ़ दुर्ग के निर्माण का श्रेय सलम्बर के रावत केसरी सिंह के पुत्र रावत लाल सिंह-द्वितीय को जाता है। भैंसरोडगढ़ दुर्ग मेवाड़ साम्राज्य का हिस्सा बनने से पहले कई कुलों के हाथों से गुजरा। जिसे अब शाही परिवार द्वारा एक लक्जरी विरासत होटल में बदल दिया गया है। तीन तरफ नदियों से घिरी और अरावली पर्वतमाला के घने जंगलों के बीच बसे, इस किले के होटल की सुंदरता दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। यहाँ किला पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जो प्रत्येक बर्ष कई हजारो पर्यटकों की मेजबानी करता है।

यदि आप भी भैंसरोडगढ़ दुर्ग  के बारे में जानने के लिए उत्सुक है तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े जिसमे हम आपको भैंसरोडगढ़ फोर्ट से जुड़ी पूरी जानकारी देने वाले है –

भैंसरोडगढ़ फोर्ट का इतिहास – Bhainsrodgarh Fort History In Hindi

भैंसरोडगढ़ फोर्ट का इतिहास
Image Credit: Rohit Sanghi

भैंसरोडगढ़ दुर्ग का इतिहास का लगभग 250 साल पहले का माना जाता है, भैंसरगढ के किला का निर्माण रावत केसरी सिंह के पुत्र रावत लाल सिंह-द्वितीय द्वारा 1740 के दशक में करबाया गया था। माना जाता है दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी ने इस किले पर हमला किया था और यहाँ के सभी पुराने मंदिरों और इमारतों को नष्ट कर दिया था। वर्तमान में भैंसरोडगढ़ दुर्ग को एक शाही परिवार द्वारा लक्जरी विरासत होटल में बदल दिया गया है।

और पढ़े : बांसवाड़ा का इतिहास, राजस्थान के इतिहास से अलग कैसे है?

भैंसरोडगढ़ दुर्ग खुलने और बंद होने का समय – Bhainsrodgarh Durg Timing In Hindi

भैंसरोडगढ़ दुर्ग पर्यटकों के घूमने के लिए प्रतिदिन सुबह 9.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक खुला रहता है और आपको बता दे भैंसरोडगढ़ किले की पूर्ण और विस्तृत यात्रा के लिए 1-2 घंटे का समय निकालकर यात्रा सुनिश्चित करें।

भैंसरोडगढ़ किले की एंट्री फीस – Bhainsrodgarh Kila Entry Fees In Hindi

आपको बता दे भैंसरोडगढ़ किले में पर्यटकों के प्रवेश और घूमने के लिए कोई एंट्री फीस नही है यहाँ आप बिना किसी शुल्क का भुगतान किये घूम सकते हैं।

भैंसरोडगढ़ दुर्ग घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Bhainsrodgarh Fort In Hindi

भैंसरोडगढ़ दुर्ग घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
Image Credit: Rohit Sanghi

यदि आप भैंसरोडगढ़ दुर्ग घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो हम आपको बता दे घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च का समय होता है, क्योंकि इस समय का मौसम खुशनुमा रहता है, इसीलिए सर्दियों के मौसम में यात्रा करना काफी अच्छा माना जाता है।

और पढ़े :चित्तौड़गढ़ दुर्ग घूमने की जानकारी

भैंसरोडगढ़ दुर्ग कैसे पहुँचे – How To Reach Bhainsrodgarh Fort In Hindi

अगर आप भैंसरोडगढ़ दुर्ग घूमने जाने की योजना बना रहें हैं तो आपको बता दें आप सड़क, रेल और हवाई मार्ग से यात्रा करके भैंसरोडगढ़ दुर्ग पहुंच सकते है। अगर आप भैंसरोडगढ़ दुर्ग जाने के लिए परिवहन के विभिन्न तरीकों के बारे में जानना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई जानकारी को अवश्य पढ़ें –

फ्लाइट से भैंसरोडगढ़ दुर्ग कैसे पहुँचे – How To Reach Bhainsrodgarh Fort By Flight In Hindi

फ्लाइट से भैंसरोडगढ़ दुर्ग कैसे पहुँचे

यदि आप भैंसरोडगढ़ दुर्ग फ्लाइट से जाने की योजना बना रहे है तो हम आपको बता दे भैंसरोडगढ़ दुर्ग का सबसे निकटतम हवाई अड्डा डबोक हवाई अड्डा उदयपुर है जो भैंसरोडगढ़ दुर्ग से लगभग 240 किमी की दूरी पर स्थित है। आप फ्लाइट से यात्रा करके उदयपुर हवाई अड्डा पहुंच सकते है और हवाई अड्डे से भैंसरोडगढ़ दुर्ग जाने के लिए बस, टैक्सी या कैब किराये पर ले सकते हैं।

सड़क मार्ग से भैंसरोडगढ़ दुर्ग कैसे पहुँचे – How To Reach Bhainsrodgarh Fort  By Road In Hindi

सड़क मार्ग से भैंसरोडगढ़ दुर्ग कैसे पहुँचे

भैंसरोडगढ़ दुर्ग राजस्थान के प्रमुख शहरों जैसे उदयपुर, जयपुर, जोधपुर आदि और पड़ोसी राज्यों से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। सड़क मार्ग से भैंसरोडगढ़ दुर्ग की यात्रा करना एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। राजस्थान के प्रमुख शहरो से भैंसरोडगढ़ दुर्ग के लिए नियमित बस सेवा भी उपलब्ध है तो आप अपनी निजी कार, टैक्सी या डीलक्स बसें, एसी कोच और राज्य द्वारा संचालित बसों के माध्यम से भैंसरोडगढ़ दुर्ग की यात्रा कर सकते हैं।

ट्रेन से भैंसरोडगढ़ दुर्ग कैसे पहुँचे – How To Reach Bhainsrodgarh Fort By Train In Hindi

ट्रेन से भैंसरोडगढ़ दुर्ग कैसे पहुँचे

अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ ट्रेन से यात्रा करके भैंसरोडगढ़ दुर्ग जाना चाहते है तो हम आपको बता दे भैंसरोडगढ़ दुर्ग का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन कोटा रेलवे जंक्शन है, जो भैंसरोडगढ़ दुर्ग से लगभग 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह रेलवे जंक्शन राज्य और भारत के प्रमुख शहरों से रेल मार्ग से जुड़ा हुआ है। कोटा रेलवे जंक्शन पहुचने के बाद आप यहाँ से ऑटो, टैक्सी या स्थानीय वाहनों के माध्यम से भैंसरोडगढ़ दुर्ग पहुंच सकते है।

और पढ़े : कोटा में घूमने लायक दर्शनीय स्थल की सम्पूर्ण जानकारी

इस आर्टिकल में आपने भैंसरोडगढ़ दुर्ग के बारे में जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

भैंसरोडगढ़ दुर्ग का नक्शा – Bhainsrodgarh Fort Map

भैंसरोडगढ़ दुर्ग की फोटो गैलरी – Bhainsrodgarh Fort Images

और पढ़े :

Leave a Comment