कान्हा नेशनल पार्क जाने की पूरी जानकारी - Kanha National Park "The Land Of Jungle Book" In Hindi

कान्हा नेशनल पार्क जाने की पूरी जानकारी – Kanha National Park “The Land Of Jungle Book” In Hindi

Kanha National Park In Hindi, कान्हा नेशनल पार्क मध्यप्रदेश में स्थित यह मध्य भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है, जो राष्टीय पशु बाघ और ऐसे कई जंगली जानवरों का आवास स्थान के लिए प्रसिद्ध है। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश राज्य के मंडला जिले में स्थित ऐसा कस्बा है जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को अपनी प्राक्रतिक सुंदरता से आनंदित कर देता है। कान्हा नेशनल पार्क की स्थापना वर्ष 1955 में हुई थी और तब से यहां पर कई लुप्तप्राय प्रजातियों को संरक्षित किया गया है। 1974 में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान को प्रोजेक्ट टाइगर रिजर्व के तहत लिया गया था। वर्तमान में नेशनल पार्क का क्षेत्र 940 वर्ग किलोमीटर में फैला है जिसको दो अभयारण्यों हॉलन और बंजार में विभाजित किया गया है।

Read moreकान्हा नेशनल पार्क जाने की पूरी जानकारी – Kanha National Park “The Land Of Jungle Book” In Hindi

काजीरंगा नेशनल पार्क के बारे में पूरी जानकारी – Kaziranga National Park & Tiger Reserve Information in Hindi

काजीरंगा नेशनल पार्क के बारे में पूरी जानकारी – Kaziranga National Park & Tiger Reserve Information in Hindi

Kaziranga National Park In Hindi : काजीरंगा नेशनल पार्क भारत के असम राज्य के गोलाघाट और नागांव जिले में स्थित एक बहुत ही फेमस नेशनल पार्क है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान दुनिया का एक ऐसा नेशनल पार्क हैं, जो एक सींग वाले गैंडों की सबसे अधिक आबादी (दो-तिहाई) के लिए प्रसिद्ध है। मार्च 2015 में जनगणना के अनुसार, काजीरंगा नेशनल पार्क में लगभग 2,401 गैंडे थे। बता दें कि इस राष्ट्रीय पार्क को 1985 में विश्व विरासत स्थल के रूप में घोषित किया गया है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की संरक्षित और निरंतर जैव विवधता इसे बेहद खास बनाती है, जिसकी वजह से इस पार्क में कई तरह के जीव पाए जाते हैं। इस पार्क को भारतीय बाघों का घर भी कहा जाता है। काजीरंगा के जल निकाय और जंगल इस पार्क को बेहद खूबसूरत बनाते हैं। जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को एक अलग ही आनंद की प्राप्ति होती है।

Read moreकाजीरंगा नेशनल पार्क के बारे में पूरी जानकारी – Kaziranga National Park & Tiger Reserve Information in Hindi

केवलादेव नेशनल पार्क घूमने की जानकारी और खास बातें – Keoladeo National Park Information In Hindi

केवलादेव नेशनल पार्क घूमने की जानकारी और खास बातें – Keoladeo National Park Information In Hindi

Keoladeo National Park In Hindi : केवलादेव नेशनल पार्क या केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान जिसे पहले भरतपुर बर्ड सैंक्चुरी के नाम से जाना जाता था भारत का एक प्रसिद्ध पक्षी अभयारण्य है, जो हजारो प्रवासी पक्षियों की मेजबानी करता है। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान या केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान जिसे पहले भरतपुर, राजस्थान में भरतपुर पक्षी अभयारण्य के रूप में जाना जाता था, यह उद्यान भरतपुर, राजस्थान में स्थित है। इस पार्क में पक्षियों की 230 से अधिक प्रजातियां पाई जाती है। केवलादेव राष्ट्रीय पार्क, भारत का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र भी है, इस जगह को 1971 में एक संरक्षित अभयारण्य बनाया गया था। केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान एक विश्व धरोहर स्थल भी है। यह पार्क यहाँ आने वाले पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है।

Read moreकेवलादेव नेशनल पार्क घूमने की जानकारी और खास बातें – Keoladeo National Park Information In Hindi

वन विहार नेशनल पार्क भोपाल की खास बातें और घूमने की जानकारी – Van Vihar National Park Bhopal In Hindi

वन विहार नेशनल पार्क भोपाल घूमने की जानकारी – Van Vihar National Park Bhopal In Hindi

Van Vihar Bhopal In Hindi : वन विहार राष्ट्रीय उद्यान मध्य भारत का एक ऐसा नेशनल पार्क है जो पर्यटकों के लिए बहुत खास जगह है। वन विहार नेशनल पार्क मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित है। यह नेशनल पार्क लगभग 4.45 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसे 1979 में एक राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। भले ही इस पार्क को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा प्राप्त है, लेकिन इस पार्क को आधुनिक उद्यान के रूप में विकसित किया गया है। इस पार्क में जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास के रूप में रखा गया है। यदि आप वन विहार नेशनल पार्क भोपाल घूमने का प्लान बना रहें हैं तो हम आपको भोपाल वन विहार की संपूर्ण जानकारी इस लेख में उपलब्ध करा रहें हैं।

Read moreवन विहार नेशनल पार्क भोपाल घूमने की जानकारी – Van Vihar National Park Bhopal In Hindi

गिर नेशनल पार्क घूमने की पूरी जानकारी - Gir National Park Information In Hindi

गिर नेशनल पार्क घूमने की पूरी जानकारी – Gir National Park Information In Hindi

Gir National Park In Hindi : “गिर नेशनल पार्क” गुजरात में एक वन्यजीव अभयारण्य है। इसकी स्थापना एशियाटिक शेरों की सुरक्षा के लिए की गई थी, गिर राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य को सासन गिर नेशनल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। गिर राष्ट्रीय उद्यान भारत के गुजरात स्टेट के तालाला गीर के पास स्थित है। सरकार के वन विभाग, वन्यजीव कार्यकर्ताओं और एनजीओ की मदद से गिर के वनस्पतियों और जीवों के साथ गिर इकोसिस्टम संरक्षित है। इस पार्क को 1965 में स्थापित किया गया था। अगर आप गिर नेशनल पार्क घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस आर्टिकल को जरुर पढ़ें, यहां हमने गिर राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा को लेकर हर चीज़ को बहुत अच्छी तरह बताया है।

Read moreगिर नेशनल पार्क घूमने की पूरी जानकारी – Gir National Park Information In Hindi