Indian Destination

अलवर सिलीसेढ़ झील घूमने की जानकरी – Siliserh Lake Alwar Information In Hindi

2.8/5 - (5 votes)

Siliserh Lake In Hindi, 7 किलोमीटर के क्षेत्र में फेली हुई सिलीसेढ़ झील राजस्थान की सबसे खुबसूरत झीलो और अलवर कि लोकप्रिय जगहों में से एक है। इस झील का निर्माण  1845 में अलवर शहर को पानी की आपूर्ति के लिए किया गया था जिसकी स्थापना का श्रेय महाराजा विनय खान को दिया जाता है। इस झील में एक शानदार झील महल है जो कि महाराजा का  प्रिय माना जाता था। अलवर शहर से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सिलीसेढ़ झील पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल है।

अगर आप शहर के भीड़-भाड़ से दूर शांति, शुकून और मनोरंजन के लिए कही घूमने का सोच रहे तो सिलीसेढ़ झील की यात्रा करना आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यदि आप सिलीसेढ़ झील घूमने जाने वाले है और अपनी यात्रा पर जाने से पहले सिलीसेढ़ झील की बारे में जानना चाहते है तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

1. सिलीसेढ झील में आप क्या कर सकते हैं – Things To Do At Siliserh Lake In Hindi

Image Credit: Pranay Prateek
  • सिलीसेढ़ झील के किनारे आराम व वर्ड वाचिंग कर सकते हैं।
  • यहाँ सिलीसेढ़ झील में आप बोटिंग का लुफ्त उठा सकते हैं।
  • झील के चारों और आराम से टहल सकतें हैं।
  • और शाम हरी-भरी हरियाली के बीच सनसेट का सुंदर नजारा देख सकते हैं।

2. सिलीसेड झील घूमने जाने का समय – Silisadh Lake Opening Time In Hindi

सिलीसेढ़ झील सुबह के 9.00 से शाम के 6.00 बजे तक पर्यटकों के घूमने के लिए खुली रहती है।

और पढ़े: कोटा घूमने की सम्पूर्ण जानकारी

3. सिलीसेढ़ झील में घूमने जाने का प्रवेश शुल्क – Siliserh Jheel Entry Fees In Hindi

बता दे की सिलीसेढ़ झील पर्यटकों के घूमने के लिए बिलकुल निशुल्क है। आपको सिलीसेढ़ झील घूमने के लिए किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नही करना होगा।

4. सिलीसेढ़ झील घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Siliserh Lake In Hindi

अगर आप सिलीसेढ़ झील जाने का प्लान बना रहे है तो हम आपको बता दे की सिलीसेढ़ झील घूमने जाने के लिए जुलाई से मार्च का समय सबसे बेहतर समय माना जाता है। सिलीसेढ़ झील जाने के लिए सर्दियाँ का समय आदर्श समय है क्योंकि इस दौरान मौसम बहुत सुहावना होता है। सिलीसेढ़ झील चारों ओर से हरियाली से घिरा हुआ है, यही वजह है कि वहां का मौसम ज्यादातर समय खुशनुमा बना रहता है। सिलीसेढ़ झील मानसून में बहुत भारी वर्षा का अनुभव नहीं करता है, इसलिए जुलाई और सितंबर के बीच भी इस जगह का दौरा करने के लिए ज्यादा समस्या नहीं है।

5. सिलीसेढ़ झील अलवर के आसपास में घूमने लायक जगह – Best Places To Visit Near Siliserh Lake In Hindi

अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ अलवर में सिलीसेढ़ झील घूमने का प्लान बना रहे है तो आपको बता दे कि यहाँ अलवर में सिलीसेढ़ झील के अलावा भी अन्य आकर्षक पर्यटक स्थल है। जिन्हें आप आपकी यात्रा की सूची में शामिल कर सकते है-

5.1 बाला किला अलवर – Bala Fort Alwar In Hindi

Image Credit: Aashish Kumar

बाला किला या अलवर किला अलवर शहर के ऊपर अरावली रेंज में स्थित है। यह किला अलवर शहर के प्रमुख पर्यटन शहरों में से एक है जिसका निर्माण 15 वीं शताब्दी में हसन खान मेवाती द्वारा किया गया था।

और पढ़े: अलवर जिले के बाला किला पर्यटन की जानकारी 

5.2 भानगढ़ का किला अलवर –  Bhangarh Fort Alwar In Hindi

भानगढ़ का किला अलवर जिले की अरावली पर्वतमाला में सरिस्का अभ्यारण्य पर स्थित है। यह किला ढलान वाले इलाके में पहाड़ियों के तल पर बसा हुआ है जो देखने में बेहद भयानक लगता है। भानगढ़ किला अलवर शहर का एक बेहद प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो अपनी भुतिया किस्सों की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में बना रहता है।

और पढ़े: भानगढ़ किले का रहस्य और खास बाते

5.3 सरिस्का नेशनल पार्क – Sariska National Park In Hindi

अरावली पहाड़ियों में बसा सरिस्का नेशनल पार्क लगभग 800 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फेला हुआ है जो अलवर  में देखने के लिए शीर्ष स्थानों में से एक है। घास के मैदान, शुष्क पर्णपाती वन, चट्टानों और चट्टानी परिदृश्य को कवर करते हुए, सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य अब सरिस्का रिजर्व टाइगर के रूप में जाना जाता है। रिजर्व अपने राजसी रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए प्रसिद्ध है। जो बाघों (रणथंभौर से) को सफलतापूर्वक स्थानांतरित करने वाला पहला बाघ अभयारण्य है।

और पढ़े:  अलवर में प्रसिद्ध सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान घूमने की जानकारी 

5.4 सरिस्का पैलेस अलवर  – Sariska Palace Alwar In Hindi

Image Credit: Himank Suiwala

सरिस्का पैलेस का निर्माण अलवर के महामहिम महाराजा सवाई जय सिंह द्वारा 1892 ने करवाया था। भव्य सरिस्का पैलेस अलवर शहर में देखने की सबसे अच्छी जगह है। इस खूबसूरत महल का हर कौना बेहद आकर्षित है। यह भव्य महल 20 एकड़ के हरे भरे परिदृश्य में फैला है जो पर्यटकों को अपनी भव्यता में डूबने पर मजबूर कर देता है।

5.5 केसरोली अलवर – Kesroli Alwar In Hindi

केसरोली अलवर के दुर्लभ होटलों में से एक है जो 14 वीं शताब्दी से अस्तित्व में है। हिल फोर्ट-केसरोली उन लोगों के लिए बहुत अच्छी जगह है जो अपने शहर से दूर हफ्ते भर की छुट्टी मानाने के लिए किसी जगह की तलाश में हैं। नीमराना का हिल फोर्ट-केस्रोली एक शानदार प्राचीन विरासत महल है जो किसी को भी इतिहास में वापस ले जाता है। इस होटल में एक बड़ा स्विमिंग पूल और एक सुंदर बगीचे के साथ कई शानदार सुविधाएं भी हैं। इस होटल के कमरों को पूरी तरह से राजस्थानी शैली में सजाया गया है जो पर्यटकों को रॉयल्टी का अहसास कराते हैं। अगर आप अलवर शहर की यात्रा करने के लिए आ रहे हैं तो इस केसरोली को देखने जरुर जाएँ।

5.6 विनय विलास महल या सिटी पैलेस – Vinay Vilas Mahal In Hindi

विनय विलास महल अलवर के आकर्षक स्थलों में से एक है। यह एक वास्तुशिल्प चमत्कार है जिसमे शाही जीवन शैली की एक झलक देखने को मिलती है। इसके भूतल के अलावा, अन्य सभी मंजिलें एक संग्रहालय के रूप में हैं, जो आपको पुराने ऐतिहासिक समय के मधुर रहस्यों और संस्मरणों और राजाओं की दृष्टि से परिचित कराती है। तो आपको अलवर की यात्रा सिलीसेढ़ झील के साथ साथ विनय विलास महल को भी अपनी सूची में अवश्य शामिल करना चाहिय।.

और पढ़े: सिटी पैलेस अलवर घूमने और इसके दर्शनीय स्थल की जानकारी

5.7 नीलकंठ महादेव मंदिर – Neelkanth Mahadev Temple In Hindi

Image Credit: Bhagat Ram Gurjar

नीलकंठ मंदिर टाइगर रिजर्व में लगभग 30 किमी दूर कुछ मंदिरों का एक समूह है जो अब लगभग एक खंडहर बन चुका है लेकिन आज भी यहां के स्थानीय लोग यहां रिज़र्व में स्थित कई मंदिरों में विश्वास रखते हैं। नीलकंठ मंदिर अपने धामिक महत्त्व, उत्कृष्ट पत्थर की नक्काशी और यहां के हरे-भरे जंगलों के लिए अलवर का एक प्रमुख स्थल है।

5.8 विजय मंदिर महल अलवर  – Vijay Mandir Palace Alwar In Hindi

विजय मंदिर महल अलवर शहर के केंद्र से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और अलवर के सबसे खास पर्यटन स्थलों में से एक है। बताया आता है कि विजय मंदिर पैलेस को जुनूनी राजा जय सिंह ने अपनी जुनून के परिणामस्वरूप बनाया था। जय सिंह वास्तुकला के संरक्षक थे और उन्हें खूबसूरत महल बनाने का जूनून था। विजय मंदिर महल झील के पास शानदार उद्यानों के बीच में स्थित है और इस महल में 105 कमरे हैं जो अच्छी तरह से सजे हुए हैं।

5.9 पांडुपोल मंदिर अलवर –  Pandupol Temple Alwar In Hindi

Image Credit: Hariom Meena

पांडुपोल हनुमान मंदिर अलवर के प्रमुख मंदिरों में से एक है। यह मंदिर सरिस्का के जंगलों के अंदर स्थित है। एक पौराणिक कथा के अनुसार इस मंदिर में पांडवों ने अपना गुप्त समय बिताया था। अन्य मंदिरों से बिलकुल अलग यहां पर हनुमान की मूर्ति एक वैराग्य की स्थिति में है।

5.10 मूसी महारानी की छतरी अलवर – Moosi Maharani Ki Chhatri, Alwar In Hindi

राजस्थान के राजपूत वास्तुकला में गर्व और सम्मान का चित्रण करने के लिए आमतौर पर छत्रियों का उपयोग किया जाता है। महाराजा बख्तावर सिंह और उनकी रानी मूसी (Queen Rani Moosi) की शाही समाधि (Cenotaph), को इस स्मारक के मुख्य महल की इमारत के बाहर रखा गया है। यह अलवर के शासकों का एक सुंदर लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर का स्मारक है।

6. अलवर का स्थानीय भोजन – Local Food Of Alwar In Hindi

अलवर शहर अलवर का मावा (दूध का केक) और कलाकंद का घर है। यह मिठाइयाँ शहर की परिभाषा है जिनका स्वाद लिए बिना आपकी यात्रा पूरी नहीं होगी। अलवर आपको लोकप्रिय राजस्थानी व्यंजन और नाश्ते की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। यहां शहर के रेस्टोरेंट के मेनू में पुरी, दाल बाटी चोइर्मा, रबड़ी, लस्सी, गट्टे की सब्जी जैसे व्यंजन शामिल होते हैं।

और पढ़े: सहेलियों की बाड़ी उदयपुर घूमने की जानकारी

7. सिलीसेढ़ झील अलवर कैसे जाये – How To Reach Siliserh Lake Alwar In Hindi

सिलीसेढ़ झील  दिल्ली से 165 किलोमीटर और जयपुर से 110 किलोमीटर दूर, स्थित है इस झील तक पहुचने के लिए  आप ट्रेन, सड़क या हवाई मार्ग किसी से भी यात्रा कर सके हैं।

7.1 फ्लाइट से सिलीसेढ़ झील कैसे पहुँचे – How to Reach Siliserh Lake Reach By Flight In Hindi

अगर आप फ्लाइट से यात्रा करके सिलीसेढ़ झील जाने का प्लान बना रहे है तो बता दे की सिलीसेढ़ झील का निकटतम हवाई अड्डा जयपुर हवाई अड्डा है, जो सिलीसेढ़ झील से लगभग 100  किलोमीटर दूर है। आप जयपुर तक किसी भी प्रमुख शहर से उड़ान भरकर पहुच सकते है, फिर वहा से सिलीसेढ़ झील पहुंचने के लिए बस या एक टैक्सी किराए पर ले सकते है।

7.2 सड़क मार्ग से सिलीसेढ़ झील कैसे पहुँचे – How To Reach Siliserh Lake By Road In Hindi

राज्य के विभिन्न शहरों से अलवर के लिए नियमित बस सेवाएं उपलब्ध हैं। चाहे दिन हो या रात इस रूट पर नियमित बसे उपलब्ध रहती हैं। जयपुर, जोधपुर आदि स्थानों से आप अलवर के लिए टैक्सी ,कैब किराए पर ले कर या अपनी कार से यात्रा करके सिलीसेढ़ झील अलवर पहुच सकते हैं।

7.3 ट्रेन से सिलीसेढ़ झील कैसे पहुँचे – How To Reach Siliserh Lake By Train In Hindi

सिलीसेढ़ झील का सबसे निकटम रेलवे स्टेशन अलवर जंक्शन है जो शहर का प्रमुख रेलवे स्टेशन है इस रेलवे स्टेशन के लिए भारत और राज्य के कई प्रमुख शहरों से नियमित ट्रेन संचालित हैं। जिनसे यात्रा करके अलवर पहुचा जा सकता है और रेलवे स्टेशन वहा से बस से या टैक्सी किराये पर लेकर सिलीसेढ़ झील पहुच सकते हैं।

और पढ़े: जैसलमेर यात्रा में घूमने की जगहें 

इस लेख में आपने सिलीसेढ़ झील घूमने की पूरी जानकारी को जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

8. सिलीसेढ़ झील अलवर का नक्शा – Siliserh Lake Alwar Map

9. सिलीसेढ़ झील की फोटो गैलरी – Siliserh Lake Images

और पढ़े:

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago