Indian Destination

मेनाल शिव मंदिर के दर्शन की जानकारी – Menal Shiva Temple In Hindi

Rate this post

Menal Shiva Temple In Hindi, चितौड़गढ़ के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक मेनाल शिव मंदिर चित्तौड़गढ़ से 90 किलोमीटर और बूंदी से तक़रीबन 70 किलोमीटर दुरी पर स्थित है जिसे इसके पुराने नाम महानलेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। भगवान शिव को समर्पित मेनाल शिव मंदिर मिनी-खजुराहो मंदिर के रूप में भी लोकप्रिय है। मेनाल मंदिर एक 11 वीं शताब्दी का आश्चर्य है जो निश्चित रूप से देखने लायक है। मेनाल शिव मंदिर चितौड़गढ़ का प्रमुख तीर्थ स्थल माना जाता है जो प्रत्येक बर्ष कई हजारो पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यदि आप भगवान शिव के प्रति आस्था रखने के साथ-साथ इतिहास शोकिन भी है तो आप मेनाल शिव मंदिर की यात्रा अवश्य कर सकते है जहाँ आप शिव जी के दर्शन के साथ –साथ खजुराहो मंदिर की झलक भी पा सकते हैं।

इस लेख के माध्यम से हम आपको प्रसिद्ध मेनाल शिव मंदिर की यात्रा कराने वाले है इसीलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े –

Table of Contents

मेनाल शिव मंदिर का इतिहास – Menal Shiva Temple History In Hindi

मेनाल के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक शिव मंदिर का निर्माण 11 वीं शताब्दी ईस्वी में राजा सोमेश्वर छम्हाना और उनकी पत्नी, रानी सुहावदेवी द्वारा करबाया गया था। कहा जाता है ग्रीष्मकाल के दौरान राजस्थान की प्रचंड गर्मी से बचने के लिए, अक्सर पृथ्वीराज चौहान द्वारा इस शिव मंदिर का दौरा किया जाता था।

और पढ़े: बांसवाड़ा का इतिहास, राजस्थान के इतिहास से अलग कैसे है?

मेनाल शिव मंदिर की वास्तुकला – Architecture Of Menal Shiva Temple In Hindi

मेनाल शिव मंदिर का निर्माण पत्थर से हुआ है जिसमें जटिल नक्काशीदार खंभे और एक शिवालय है, जिसमे शिव जी की मूर्ति स्थापित हैं। सभी शिव मंदिरों की तरह, इस मंदिर में भी प्रवेश द्वार पर नंदी की एक मूर्ति है। और मंदिर में कुछ खुजराहो मंदिर जैसी चित्रकारी भी की गई है जो इसे मिनी-खजुराहो मंदिर के रूप में लोकप्रिय बनाती है।

मेनाल शिव मंदिर खुलने और बंद होने का समय – Menal Shiva Temple Timing In Hindi

अगर आप चितौड़गढ़ में मेनाल शिव मंदिर घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो हम आपको बता दे वैसे तो मेनाल शिव मंदिर 24 घंटे खुला रहता है लेकिन आप सुबह 9.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक जा सकते है, जो मेनाल शिव मंदिर की यात्रा का एक उचित समय माना जाता है।

और पढ़े: ब्रह्माजी मंदिर पुष्कर के दर्शन और पर्यटन स्थल की जानकारी

मेनाल शिव मंदिर की एंट्री फीस – Menal Shiva Temple Ticket Price In Hindi

आपको बात दे मेनाल शिव मंदिर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के प्रवेश और घूमने के लिए निःशुल्क है।

मेनाल शिव मंदिर चितौड़गढ़ घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Menal Shiva Temple In Hindi

यदि आप चितौड़गढ़ में मेनाल शिव मंदिर घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो हम आपको दे चितौड़गढ़ जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च का समय होता है, क्योंकि इस समय चितौड़गढ़ का मौसम खुशनुमा रहता है, इसीलिए सर्दियों के मौसम में चितौड़गढ़ की यात्रा करना काफी अच्छा माना जाता है।  आपको बता दे मार्च से शुरू होने वाली ग्रीष्मकाल के दौरान चितौड़गढ़ की यात्रा से बचें क्योंकि इस समय चितौड़गढ़ राजस्थान का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है जो आपकी मेनाल शिव मंदिर चितौड़गढ़ की यात्रा को हतोत्साहित कर सकता है।

और पढ़े: जैसलमेर के लक्ष्मीनाथ मंदिर के दर्शन की जानकारी

मेनाल शिव मंदिर के आसपास के प्रमुख आकर्षण स्थल – Best Places To Visit Near Menal Shiva Temple In Hindi

यदि आप राजस्थान के प्रमुख पर्यटक स्थल चितौड़गढ़ में मेनाल शिव मंदिर घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो हम आपको अवगत करा दे की चितौड़गढ़ में मेनाल शिव मंदिर, के अलावा भी प्रसिद्ध किले, धार्मिक स्थल, पार्क व अन्य पर्यटक स्थल मोजूद है, जिन्हें आप अपनी मेनाल शिव मंदिर चितौड़गढ़ की यात्रा के दोरान घूम सकते हैं

मेनाल शिव मंदिर कैसे पहुँचे – How To Reach Menal Shiva Temple In Hindi

अगर आप मेनाल शिव मंदिर चितौड़गढ़ घूमने जाने की योजना बना रहें हैं तो हम आपको बता दें आप सड़क, रेल और हवाई मार्ग से यात्रा करके मेनाल शिव मंदिर चितौड़गढ़ पहुंच सकते है। अगर आप चितौड़गढ़ जाने के लिए परिवहन के विभिन्न तरीकों के बारे में जानना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई जानकारी को अवश्य पढ़ें।

फ्लाइट से मेनाल शिव मंदिर कैसे पहुँचे – How To Reach Menal Shiva Temple By Flight In Hindi

यदि आप चितौड़गढ़ के मेनाल शिव मंदिर फ्लाइट से जाने की योजना बना रहे है तो हम आपको बता दे चित्तौड़गढ़ शहर का सबसे निकटतम हवाई अड्डा डबोक हवाई अड्डा उदयपुर है जो मेनाल शिव मंदिर से लगभग 180 किमी की दूरी पर स्थित है। तो आप फ्लाइट से यात्रा करके उदयपुर हवाई अड्डा पहुंच सकते है, और हवाई अड्डे से मेनाल शिव मंदिर जाने के लिए बस, टैक्सी या कैब किराये पर ले सकते हैं।

सड़क मार्ग से मेनाल शिव मंदिर कैसे पहुँचे – How To Reach Menal Shiva Temple By Road In Hindi

चित्तौड़गढ़ राजस्थान के प्रमुख शहरों जैसे उदयपुर, जयपुर, जोधपुर आदि और पड़ोसी राज्यों से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। सड़क मार्ग से कालिका मंदिर चित्तौड़गढ़ की यात्रा करना एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। राजस्थान के प्रमुख शहरो से चितौड़गढ़ के लिए नियमित बस सेवा भी उपलब्ध है तो आप अपनी निजी कार, टैक्सी या डीलक्स बसें, एसी कोच और राज्य द्वारा संचालित बसों के माध्यम से मेनाल शिव मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।

ट्रेन से मेनाल शिव मंदिर कैसे पहुँचे – How To Reach Menal Shiva Temple By Train In Hindi

अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ ट्रेन से यात्रा करके मेनाल शिव मंदिर जाना चाहते है तो हम आपको बता दे भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन मेनाल शिव मंदिर का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन है जो मेनाल शिव मंदिर से लगभग 72 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यह रेलवे जंक्शन चित्तौड़गढ़, को राज्य के और भारत के प्रमुख शहरों से जोड़ता है। जो दक्षिणी राजस्थान के सबसे प्रमुख जंक्शनों में से एक है। भीलवाड़ा  रेलवे जंक्शन पहुचने के बाद आप यहाँ से ऑटो, टैक्सी या स्थानीय वाहनों के माध्यम से मेनाल शिव मंदिर पहुंच सकते है।

और पढ़े : चित्तौड़गढ़ जिला के आकर्षण स्थल और घूमने की जानकारी

इस आर्टिकल में आपने मेनाल शिव मंदिर के बारे में जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

मेनाल शिव मंदिर चित्तौड़गढ़ का नक्शा – Menal Shiva Temple Map

मेनाल शिव मंदिर की फोटो गैलरी – Menal Shiva Temple Images

और पढ़े:

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago