Indian Destination

कोटा के प्रसिद्ध गरडिया महादेव मंदिर दर्शन की जानकारी – Garadia Mahadev Temple Kota In Hindi

4/5 - (3 votes)

Garadia Mahadev Temple In Hindi, कोटा शहर से थोडी दूरी पर समुद्र तल से 500 फीट की ऊंचाई पर स्थित गरडिया महादेव मंदिर शिव का समर्पित एक लोकप्रिय शिव मंदिर हैं। यह मंदिर दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करने में कामयाब रहा हैं। गरडिया महादेव एक ऐसा स्थान हैं जो एक पिकनिक स्थल के रूप में भी जाना जाता है, जहाँ लोग अक्सर पिकनिक मानाने के लिए आते हैं। क्योंकि चंबल नदी के तट पर स्थित होने के कारण नदी के पानी के जल की वजह से यहां शांति का एहसास तो होता ही है साथ में नदियों से उत्पन कई मनमोहक द्रश्य देखने को यहा मिल जाते हैं। कई मोर और अन्य एवियन प्रजातियों की उपस्थिति पक्षियों और फोटोग्राफी के शौकीनों को आकर्षित करती है जो इसे पर्यटकों के घूमने के लिए कोटा की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक बनाती है। यदि गरडिया महादेव मंदिर की यात्रा के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

Table of Contents

गरडिया महादेव मंदिर की यात्रा के लिए टिप्स – Tips For Visiting Garadia Mahadev Temple In Hindi

Image Credit : Rajesh Solanki
  • गरडिया महादेव मंदिर यात्रा के दोरान मंदिर पर चढ़ने के लिए आपको सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि चट्टानें फिसलन भरी हो सकती हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।
  • यात्रा के समय भोजन और पर्याप्त पानी ले जाएं क्योंकि यात्रा स्थल पर कोई दुकानें, खाद्य स्टाल या भोजनालय नहीं हैं।
  • अपने आईडी कार्ड साथ अवश्य लेकर चले क्योंकि जंगल में प्रवेश बिंदु पर इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।
  • मंदिर में बंदरों को खाने की चीजें देने से बचें क्योंकि वे कई बार हिंसक हो सकते हैं।
  • मंदिर की यात्रा के बारे में शहर के कुछ विश्वसनीय संपर्कों को सूचित करें क्योंकि मंदिर क्षेत्र में कोई मोबाइल नेटवर्क नहीं है। इस प्रकार, आपात स्थिति के मामले में, आप संबंधित अधिकारियों से नहीं जुड़ पाएंगे।

और पढ़े : भीलवाड़ा के हरणी महादेव मंदिर के दर्शन और पर्यटन स्थल की जानकारी

गरडिया महादेव मंदिर कोटा खुलने और बंद होने का समय – Garadiya Mahadev Temple Timing In Hindi

गरडिया महादेव मंदिर श्रद्धालुओं के घूमने के लिए प्रतिदिन सुबह 6.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक खुला रहता है, और आपकी जानकरी के लिए अवगत करा दे गरडिया महादेव मंदिर पूर्ण और आनंदमयी यात्रा के लिए 1-2 घंटे का समय निकालकर यात्रा सुनिश्चित करें।

कोटा के गरडिया महादेव मंदिर का प्रवेश शुल्क – Garadiya Mahadev Temple Entry Fees In Hindi

आपको बता दे गरडिया महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए कोई शुल्क नही है, लेकिन अगर आप अपने साथ केमरा या वीडियो केमरा ले जाना चाहते है तो उसके लिए आपको 50 रूपये की टिकट लेनी होगी।

गरडिया महादेव घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Garadia Mahadev Temple In Hindi

Image Credit : Kuldeep Brijwal K.D

अगर आप कोटा में गरडिया महादेव मंदिर की यात्रा के बारे में विचार कर रहे हैं तो हम आपको बता दें की मंदिर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का समय होता है। क्योंकि सर्दियों का मौसम कोटा राजस्थान की यात्रा करना एक अनुकूल समय होता है। आपको बता दे मार्च से शुरू होने वाली ग्रीष्मकाल के दौरान कोटा की यात्रा से बचें क्योंकि इस समय कोटा राजस्थान का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है।

और पढ़े : तिलस्वा महादेव जी के मंदिर के दर्शन की जानकारी

गरडिया महादेव टेम्पल कोटा के आसपास के आकर्षण स्थल – Tourist Places Around Garadia Mahadev Temple In Hindi

अगर आप राजस्थान के प्रसिद्ध शहर कोटा में गरडिया महादेव मंदिर की यात्रा की योजना बना रहे है तो हम आपकी जानकारी के लिए अवगत करा दें की कोटा में गरडिया महादेव मंदिर के अलावा भी अन्य प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है जिन्हें आप अपनी गरडिया महादेव मंदिर कोटा की यात्रा के दोरान अवश्य घूम सकते हैं-

और पढ़े : राजस्थान के बेणेश्वर धाम घूमने की जानकारी

गरडिया महादेव मंदिर कोटा कैसे पहुंचें – How To Reach Garadia Mahadev Temple Kota In Hindi

अगर आप राजस्थान के प्रसिद्ध शहर कोटा में गरडिया महादेव मंदिर घूमने जाने का प्लान बना रहे, तो आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी अपनी सुविधानुसार चुनाव करके गरडिया महादेव मंदिर कोटा पहुंच सकते हैं।

फ्लाइट से गरडिया महादेव मंदिर कैसे जाये – How To Reach Garadia Mahadev Temple By Flight In Hindi

अगर आप फ्लाइट से गरडिया महादेव मंदिर घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो हम आपको बता दे कोटा शहर का सबस निकटतम हवाई अड्डा जयपुर का सांगानेर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो कि कोटा से लगभग 245 किलोमीटर की दूरी पर है। यह हवाई अड्डा भारत के अन्य बड़े प्रमुख शहरों के साथ भी से जुड़ा हुआ है। तो आप भारत के किसी भी प्रमुख शहर से यात्रा करके सांगानेर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंच सकते है और हवाई अड्डे से बस या टैक्सी बुक करके गरडिया महादेव मंदिर कोटा पहुँच सकते हैं।

ट्रेन से गरडिया महादेव मंदिर कैसे पहुँचे – How To Reach Garadia Mahadev Temple By Train In Hindi

यदि आपने कोटा जाने के लिए रेल मार्ग का चुनाव किया है तो आपको बता दे कोटा शहर का अपना रेलवे जंक्सन,कोटा रेल्वे जंक्शन है जो गरडिया महादेव मंदिर से लगभग 7.5  किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बता कोटा रेल्वे जंक्शन दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर स्थित हैं, और दिल्ली, कोलकाता,  मुंबई, पुणे और चेन्नई आने-जाने वाली ट्रेन कोटा स्टेशन पर रुकती हैं। आप किसी भी प्रमुख शहर के ट्रेन से यात्रा करके कोटा रेलवे स्टेशन पहुंच सकते है और रेलवे स्टेशन से टैक्सी, केब या ऑटो बुक करके गरडिया महादेव मंदिर कोटा पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग से गरडिया महादेव मंदिर कैसे जाए – How To Reach Garadia Mahadev Temple By Bus In Hindi

गरडिया महादेव मंदिर कोटा की यात्रा सड़क मार्ग से यात्रा करना काफी आरामदायक साबित हो सकता है क्योंकि यह सिटी अच्छी तरह रोड नेटवर्क द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, इंदौर, कोटा और अहमदाबाद से अच्छी तरह से जुड़ा है। बस से यात्रा करने के लिए भी आपके सामने बहुत से विकल्प होते हैं। आप डीलक्स बसें, एसी कोच और राज्य द्वारा संचालित बसों के माध्यम से गरडिया महादेव मंदिर कोटा की यात्रा कर सकते हैं।

और पढ़े : कोटा में घूमने लायक दर्शनीय स्थलों की सम्पूर्ण जानकारी

इस लेख में आपने गरडिया महादेव मंदिर  की यात्रा से जुड़ी जानकारी को जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

गरडिया महादेव मंदिर कोटा का नक्शा – Garadia Mahadev Temple Kota Map

गरडिया महादेव मंदिर की फोटो गैलरी – Garadia Mahadev Temple Images

और पढ़े :

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago