Indian Destination

राजकोट में घूमने के लिए बेस्ट जगहें – Famous Tourist Places in Rajkot in Hindi

3.3/5 - (7 votes)

Famous Tourist Places in Rajkot in Hindi : गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र मे स्थित “राजकोट” गुजरात का चौथा सबसे बड़ा शहर है। यह शहर अपने पर्यटन स्थलों के अलावा, अपने उद्योगो, मिठाइयों, पारंपरिक स्नैक्स, नवरात्रि समारोह, हस्तशिल्प (चांदी का वर्क, पटोला बुनाई) के लिए भी काफी फेमस है। राजकोट में घूमने के लिए धार्मिक स्थलों से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों तक कई विकल्प मौजूद है जो पर्यटकों को इसके इतिहास से परिचित कराती हैं, और इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुन्दरता को महसूस करने का अवसर प्रदान करती है।

राजकोट को उस स्थान के रूप में भी काफी प्रसिद्धी हाशिल है,जहाँ महात्मा गांधी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी। इसके अलावा राजकोट भारत के सबसे साफ़ शहरों में भी शामिल है जो इसे आकर्षण में चार चाँद लगाने का कार्य करता है। यदि आप अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ घूमने के लिए गुजरात के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस सर्च कर रहे है, तो आप राजकोट को अपनी ट्रिप के लिए सिलेक्ट कर सकते है।

तो आइये इस आर्टिकल में हम राजकोट के प्रसिद्ध पर्यटक और राजकोट की ट्रिप से रिलेटेड इन्फोर्मेशन को डिटेल में जानते है –

Table of Contents

राजकोट का इतिहास – History of Rajkot in Hindi

राजकोट का इतिहास का लगभग 1600 के आसपास से सुर्ख़ियों में आया है, जब राजकोट का गठन 1612 में जडेजा राजपूत कबीले द्वारा किया गया था, जिसने 1947 में भारत की आजादी तक उस स्थान पर शासन किया था।

जबकि राजकोट ब्रिटिश शासन के दौरान गुजरात, सौराष्ट्र और गुजरात के उत्तरी भागों के लिए भारतीय स्टेट एजेंसी का प्रशासनिक केंद्र भी था।

राजकोट में घूमने के लिए जगहें – Best Places To Visit In Rajkot in Hindi

खंभालिदा गुफाएं राजकोट – Khambhalida Caves Rajkot in Hindi

Image Credit : Rahul Agrawal

“खंभालिदा गुफाएं” राजकोट जिले में गोंडल शहर के पास स्थित है, जिन्हें राजकोट गुफाओं के रूप में भी जाना जाता है। ये गुफाएं तीन बौद्ध गुफाओं का एक समूह हैं, जिनमे से केंद्र गुफा का नाम चैत्य है और एक अन्य का नाम घिसा हुआ स्तूप है। यह गुफाएं लगभग 4 वीं या 5 वीं शताब्दी ईस्वी की मानी जाती है, जिन्हें चुना पत्थर की चट्टानों से काट कर बनाया गया था। बता दे खंभालिदा गुफाएं राजकोट के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल में से एक है, इसीलिए इन गुफायों का रखरखाव पुरातत्व विभाग द्वारा किया जा रहा है।

जो भी पर्यटक राजकोट में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें (Famous Tourist Places in Rajkot in Hindi) सर्च कर रहे है उन्हें खंभालिदा गुफाएं की यात्रा अवश्य करनी चाहिये जो पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

खंभालिदा गुफाएं की टाइमिंग

  • सुबह 8.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक

खंभालिदा गुफाएं की एंट्री फीस

  • नो एंट्री फीस

काबा गांधी नो डेलो राजकोट – Kaaba Gandhi no dello Rajkot in Hindi

Image Credit : Ayan Kr Saha

यदि आप महात्मा गाँधी को अपना आइडल मानते है और राजकोट में यात्रा की शुरुआत उनकी स्मृतियों से करना चाहते है, तो आपको काबा गांधी नो डेलो से अपनी यात्रा शुरू करने की आवश्यकता है।

काबा गांधी नो डेलो वह स्थान है जहाँ गाँधी जी ने अपना बचपन बिताया था, जिसे आज गांधी स्मृति में एक संग्रहालय के रूप में बदल दिया गया है, जो तस्वीरों के माध्यम से उनके जीवन को प्रदर्शित करता है। एक संग्रहालय होने के अलावा, इमारत का उपयोग युवा लड़कियों के लिए सिलाई और कढ़ाई की कक्षाओं के लिए भी किया जाता है, जिन्हें आप काबा गांधी नो डेलो की यात्रा में प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए देख सकेगें।

काबा गांधी नो डेलो की टाइमिंग

  • सुबह 9.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक

काबा गांधी नो डेलो की एंट्री फीस

  • फ्री

प्रद्युम्न जूलॉजिकल पार्क राजकोट – Pradhyuman Zoological Park Rajkot in Hindi

Image Credit : Ritesh Nathwani

राजकोट में लालपरी झील के पास स्थित “प्रद्युम्न जूलॉजिकल पार्क” या “राजकोट जूलॉजिकल पार्क” राजकोट के सबसे आकर्षक स्थल में से एक है। यह पार्क लगभग 37 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमे विभिन्न प्रकार के वनस्पतियों और प्रवासी पक्षियों की प्रजातियों को देखा जा सकता है। इस पार्क के आसपास लालपारी झील और रविन्द्र झील नामक दो झीलें भी है, जो इसके आकर्षण में चार चाँद लगाने का कार्य करती है।

यह पार्क पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय लोगो के सैर सपाटा के लिए और पिकनिक स्पॉट के रूप में काफी फेमस है।

यदि आप भी अपने बच्चो के साथ घूमने के लिए या फिर पिकनिक मनाने के लिए राजकोट की सबसे अच्छी जगहें (Famous Tourist Places in Rajkot in Hindi) सर्च कर रहे है, तो प्रद्युम्न जूलॉजिकल पार्क आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। राजकोट जूलॉजिकल पार्क एक ऐसी जगह है, जहाँ आप अपनी फैमली के साथ प्राकृतिक सोंद्रयता के मध्य क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है और वर्ड वाचिंग जैसी अट्रैक्टिव एक्टिविटीज को एन्जॉय कर सकेगें।

प्रद्युम्न जूलॉजिकल पार्क की टाइमिंग

  • सुबह 9.00 बजे से 6.00 बजे तक

प्रद्युम्न जूलॉजिकल पार्क की एंट्री फीस

  • पर्यटकों के लिए : 10 रूपये
  • बच्चो के लिए : 5 रूपये

रंजीत विलास पैलेस राजकोट – Ranjit Vilas Palace Rajkot in Hindi

Image Credit : Prantik Vaghela

रंजीत विलास पैलेस राजकोट के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places in Rajkot in Hindi) में से एक है। यह न केवल इतिहास और संस्कृति के लिहाज से महत्वपूर्ण है बल्कि परिवार या दोस्तों के साथ आउटिंग की योजना बनाने के लिए भी परफेक्ट जगह है।

लगभग 225 एकड़ में फैले हुए रंजीत विलास पैलेस का निर्माण महाराजा अमरसिंह जी द्वारा किया गया था, जिसे मुगल, डच, गोथिक और विक्टोरियन वास्तुकला के संयोजन के साथ बनाया गया था। पर्यटको को इस पैलेस के अन्दर जाने की अनुमति नही है, लेकिन पर्यटक इस पैलेस को बाहर से देख सकते है और इसके परिसर में घूम सकते है।

रंजीत विलास पैलेस की टाइमिंग

  • सुबह 9.00 बजे से 6.00 बजे तक

रंजीत विलास पैलेस

  • 30 रूपये प्रति व्यक्ति

और पढ़े : सोमनाथ मंदिर का इतिहास और रोचक तथ्य 

गोंडल राजकोट – Gondal Rajkot in Hindi

Image Credit : Akshara Gohil

राजकोट के दक्षिण में लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित “गोंडल शहर” राजकोट के प्रमुख पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places in Rajkot in Hindi) के रूप में लिस्टेड है, जहाँ हर साल हजारों की संख्या में पर्यटकों की उपस्थिति दर्ज की जाती है। यदि आप अपनी  फैमली या दोस्तों के साथ 1 दिन की ट्रिप के लिए राजकोट के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस सर्च कर रहे है, तो गोंडल आपकी ट्रिप के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

गोंडल शहर ऑटोमोबाइल के संग्रह के साथ-साथ अपने कुशल सड़क नेटवर्क, रिवरसाइड पैलेस, दरबारगढ़, जैसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल और अपने हलचल भरे बाजारों के लिए जाना जाता है। जबकि इसकी घुमावदार गलियां शहर की सुन्दरता में चार चाँद लगाने का कार्य करती है। गोंडल शहर राजकोट में घूमने के लिए एक ऐसी जगह है जहाँ पर्यटक 1 दिन में इसके आकर्षक स्थल की यात्रा कर सकते है और गोंडल के फेमस मार्किट में शोपिंग करके अपनी ट्रिप को मेमोरिबल बना सकते है।

जगत मंदिर राजकोट – Jagat Mandir Rajkot in Hindi

रामकृष्ण परमहंस को समर्पित जगत मंदिर राजकोट के प्रमुख मंदिर और धार्मिक स्थल में से एक है, जो स्थानीय लोगो के साथ साथ देश के बिभिन्न कोनो से श्रद्धालुयों को आकर्षित करता है। जगत मंदिर एक सार्वभौमिक मंदिर है, जिसमे रामकृष्ण परमहंस के साथ साथ बिभिन्न देवताओं की मूर्तियां स्थापित है। यह मंदिर हिंदू, ईसाई, द्वीप और बौद्ध धर्मों को ध्यान में रखता है, इसीलिए सभी धर्मो के लोग यहाँ प्रार्थना के लिए आते है।

यह मंदिर अपनी धार्मिक विशिष्टतायों के साथ साथ अपनी वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है। लाल पत्थर से बना मंदिर 60 स्तंभों पर खड़ा है जो ग्रेनाइट और बलुआ पत्थर से बने हैं जो अपने आप में अद्वितीय हैं। यही विशिष्टतायें इस मंदिर को पर्यटकों, श्र्धालुयों और कला प्रेमियों सभी के घूमने के लिए राजकोट की सबसे अच्छी जगहें में से एक बनाती है।

ईश्वरीय पार्क राजकोट – Ishwariya Park Rajkot in Hindi

Image Credit : Bhushan Dave

ईश्वरीय पार्क राजकोट में घूमने के लिए एक और आकर्षक जगह है। इस पार्क को पर्यटकों के घूमने के लिए सन 2008 में खोला गया था, जिसका उद्घाटन गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया था। तब से इस सुंदर पार्क ने लाखो पर्यटकों को आकर्षित किया किया है।

77 एकड़ में फैले इस पार्क में शांत वातावरण और हरी भरी हरियाली के साथ साथ एक विशाल झील भी है, जहाँ पर्यटक नौका विहार को एन्जॉय कर सकते है। यह पार्क राजकोट की एक ऐसी जगह है, जहाँ आप अपने बच्चो के साथ पिकनिक के लिए और यंगस्टर्स अपने कपल के साथ रोमांटिक स्पेंड करने के लिए यहाँ आ सकते है। इन्ही अट्रेक्शनो को देखते हुए ईश्वरीय पार्क को फैमली, फ्रेंड्स और कपल्स के घूमने के लिए राजकोट की सबसे अच्छी जगहें (Best Places To Visit In Rajkot in Hindi) में शामिल किया गया है।

ईश्वरीय पार्क की टाइमिंग

  • दोपहर 1.00 बजे से 8.00 बजे तक

ईश्वरीय पार्क की एंट्री फीस

  • पर्यटकों के लिए : 20 रूपये
  • बच्चो के लिए : 10 रूपये

 स्वामीनारायण मंदिर राजकोट – Swaminarayan Temple Rajkot in Hindi

Image Credit : UV

राजकोट जंक्शन से 4 किमी की दूरी पर, कालवाड़ रोड पर स्थित “स्वामीनारायण मंदिर” राजकोट का एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है, जो भगवान स्वामीनारायण को समर्पित है। स्वामीनारायण मंदिर की स्थापना 1998 में बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण (BAPS) संस्था द्वारा की गई थी, इसलिए इसे बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण के नाम से भी जाना जाता है।

यह मंदिर शहर का प्रमुख आस्था केंद्र होने के साथ साथ अपनी स्थापत्य प्रतिभा के लिए जाना जाता है, माना जाता है, इस मंदिर का निर्माण हाथ से बनाये हुए पत्थरों से किया गया था। यह मंदिर एक सामाजिक-आध्यात्मिक संगठन भी है, इसीलिए सभी धर्मों के लोग यहाँ आते है।

स्वामीनारायण मंदिर खुलने का समय

  • सुबह 7.30 बजे से 10.15 तक
  • 15 बजे से शाम 8.00 बजे तक

लालपारी झील राजकोट – Lal Pari Lake Rajkot in Hindi

Image Credit : Anil Patel

राजकोट के बाहरी इलाके में स्थित “लालपारी झील” राजकोट का फेमस पिकनिक स्पॉट है, जहाँ पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय लोग भी अपने बच्चो और फैमली के साथ पिकिनिक के लिए आते है।

जब भी आप लालपरी झील आयेगें तो यकीन माने इसकी खूबसूरती और मनोरम दृश्यों को देखकर एक पल के लिए आप सब कुछ भूलकर इसमें ही खो जायेगे।

यह झील वर्ड वाचिंग के लिए भी बेस्ट जगह है, क्योंकि यह झील कई प्रवासी पक्षियों को अपनी ओर आकर्षित करती है, जिन्हें आसानी से झीलों के किनारे से देखा जा सकता है।

और पढ़े: अहमदाबाद शहर के आकर्षक स्थलों की जानकारी 

वाटसन संग्रहालय राजकोट – Watson Museum Rajkot in Hindi

Image Credit : Shekhar Rao

जुबली गार्डन के पास स्थित “वाटसन संग्रहालय” राजकोट के सबसे दिलचस्प स्थानों में से एक है। यह संग्रहालय गुजरात के सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक भी माना जाता है, जो राजकोट रियासत के संस्थापक और जडेजा राजपूत वंश के कई कलाकृतियां और सामान को प्रदर्शित करता है। यदि आप इतिहास में दिलचस्पी रखते है और राजकोट में घूमने के लिए जगहें (Best Places To Visit In Rajkot in Hindi) सर्च कर रहे है तो आपको इस संग्रहालय की यात्रा जरूर करनी चाहिये।

इस संग्रहालय का प्रबंधन राज्य सरकार द्वारा किया जाता है जिसे राज्य की लंबी और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के हिस्से के रूप में संरक्षित किया है। इस संग्रहालय में एक पुस्तकालय भी है, जहाँ से आप संग्रहालय द्वारा प्रकाशित पुस्तको को पढ़ या खरीद सकते है।

वाटसन संग्रहालय की टाइमिंग

  • सुबह 9.00 बजे से 12.45 बजे तक और 3.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक
  • जब यह म्यूजियम प्रत्येक बुधबार और नॅशनल हॉलिडे में बंद रहता है।

वाटसन संग्रहालय की एंट्री फीस

  • 10 रूपये प्रति व्यक्ति

न्यारी डेम राजकोट – Nyari Dam Rajkot in Hindi

यदि आप राजकोट के प्रमुख पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places in Rajkot in Hindi) की यात्रा में किसी ऐसी जगह को सर्च कर रहे हैं, जहाँ आप अपनी फैमली या दोस्तों के साथ आरामदायक समय बिता सके, तो इसके लिए आप अपनी यात्रा में कुछ समय निकालकर न्यारी डेम अवश्य जायें।

राजकोट से 5 किमी की दूरी पर स्थित न्यारी डेम राजकोट की सबसे आकर्षक जगहें में से एक है, जो पर्यटकों और स्थानीय लोगो दोनों के लिए समान रूप से लोकप्रिय बना हुआ है। यह जगह वर्ड वाचर्स ओर कपल्स को भी काफी अट्रेक्ट करती है, क्योंकि यहाँ कपल्स शाम के समय रोमांटिक समय बिताना बेहद पसंद करते है।

रोटरी डॉल म्यूजियम राजकोट – Rotary Dolls Museum Rajkot in Hindi

Image Credit : Himanshu Soni

रोटरी डॉल म्यूजियम राजकोट के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places in Rajkot in Hindi) और दिलचस्प स्थानों में से एक है। इस म्यूजियम में बिभिन्न देशो से लायी गयी 1000 से भी अधिक गुड़ियों का संग्रह है, जो पर्यटकों को यहाँ आने के लिए मजबूर कर देती है।  बता दे इस संग्रहालय में प्रत्येक गुड़िया अद्वितीय है क्योंकि वे दुनिया भर की विभिन्न परंपराओं और संस्कृतियों की कहानियों को बताते हैं।

इस म्यूजियम में एक सिनेमैथिक भी दिखाया गया है जो डिस्कवरी चैनल, नेशनल जियोग्राफिक चैनल, ब्रिटानिका और कई अन्य द्वारा बनाई गई फिल्मों और वृत्तचित्रों को निभाता है। रोटरी डॉल म्यूजियम राजकोट में घूमने के लिए एक ऐसी जगह है, जिसे आप अपने परिवार, दोस्तों और खासकर अपने बच्चो के साथ घूमने जा सकते है, यकीन माने यह म्यूजियम आपको और आपके बच्चो को बेहद आकर्षित करेगा।

रोटरी डॉल्स म्यूजियम की टाइमिंग

  • 30 बजे से 1.00 बजे तक और शाम 4.00 बजे से 7.30 (जबकि प्रत्येक सोमबार बंद रहता है)

रोटरी डॉल्स म्यूजियम की एंट्री फीस

  • पर्यटकों के लिए : 25 रूपये प्रति व्यक्ति
  • बच्चो के लिए : 15 रूपये

राष्ट्रीय शाला राजकोट – Rashtriya Shala Rajkot in Hindi

Image Credit : Hitesh Sundra

राजकोट में डॉ. याज्ञिक रोड पर स्थित राष्ट्रीय शाला निश्चित ही राजकोट के प्रमख पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places in Rajkot in Hindi) में से एक है। यह जगह खासकर उन पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखती है, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बिचारो से प्रभावित है और उनके बारे अधिक जानने के लिए दिलचस्पी रखते है। 66 एकड़ भूमि क्षेत्र में फैला हुआ राष्ट्रीय शाला एक ऐसा संस्थान है, जिसके बारे में माना जाता है कि इसकी स्थापना हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 1921 में की थी। वर्तमान में राष्ट्रीय शाला राजकोट का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल होने के साथ साथ संस्थान छात्रों को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने वाला एक शैक्षिक केंद्र भी है।

राष्ट्रीय शाला की टाइमिंग

  • सुबह 8.00 बजे से 6.00 बजे तक

राष्ट्रीय शाला की एंट्री फीस

  • फ्री

और पढ़े : महाराष्ट्र का “मिनी गोवा” के नाम से फेमस अलीबाग में घूमने की बेस्ट जगहें 

फनवर्ल्ड राजकोट – Funworld Rajkot in Hindi

Image Credit : Manaday Mavani

फनवर्ल्ड, राजकोट शहर में स्थित, गुजरात का पहला मनोरंजन पार्क है, जिसे 1986 में सार्वजनिक उपयोग के लिए डिज़ाइन और उपलब्ध कराया गया था। फनवर्ल्ड फैमली या फ्रेंड्स के साथ एक रोमांचक दिन बिताने के लिए परफेक्ट जगह है, जहाँ बच्चो से लेकर बुढो तक सभी वर्ग के लोगो के लिए बहुत कुछ है।

इसीलिए यह जगह स्थानीय लोगो के साथ साथ राजकोट के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जहाँ हर साल लगभग 1.2 मिलियन पर्यटकों की अटेंडेंस नोट की जाती है।

फनवर्ल्ड की टाइमिंग

  • दोपहर 3.00 बजे से रात 11.00 बजे तक

फनवर्ल्ड की एंट्री फ़ीस

  • पर्यटकों के लिए : 20 रूपये प्रति व्यक्ति
  • बच्चो के लिए : 15 रूपये

लैंग लाइब्रेरी राजकोट – Lang Library Rajkot in Hindi

Image Credit : Majduri Mukul Jani

राजकोट के जवाहर रोड पर स्थित, “लैंग लाइब्रेरी” शहर की सबसे पुरानी लाइब्रेरी है, जो प्राचीन साहित्य के अनमोल संग्रह का दावा करता है। यह लाइब्रेरी उन लोगों के लिए एक बेस्ट जगह है जो खुद को पाठकों या साहित्य के पारखी मानते हैं। लैंग लाइब्रेरी में चर्मपत्रों और स्याही से लिखी गयी देहाती पुस्तको का अद्भुद संग्रह है, जो देश भर के पर्यटकों और कवियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

इस पुस्तकालय की ज्यादातर पुस्तके, काठियावाड़ी और गुजराती साहित्य पर आधारित है ,जो औपनिवेशिक युग के बारे में काल्पनिक और संदर्भ सामग्री का एक व्यापक भंडार है। आपको जानकार हैरानी हो सकती है इस लाइब्रेरी में तीन लाख से भी अधिक पुस्तकें मौजूद है जो अपने आप में एक आकर्षण है।

लैंग लाइब्रेरी की टाइमिंग

  • सुबह 9.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक

अनलगढ़ हिल राजकोट – Analgarh Hill Rajkot in Hindi   

Image Credit : Priti Mehta

अनलगढ़ हिल राजकोट के पास गोंडल शहर से 17 किमी की दूरी पर स्थित एक छोटा हिल स्टेशन है, जो स्थानीय लोगो के लिए ऑफ बीट डेस्टिनेशन के रूप में कार्य करती है। यह जगह शहर की भीड़ भाड़ से दूर है,जो इसे फैमली के साथ घूमने के लिए राजकोट के सबसे आकर्षक जगहें (Best Places To Visit In Rajkot in Hindi) में से एक बनाती है।

जब भी आप यहाँ आयेंगें तो घाटी से नीचे के सुंदर दृश्यों का आनंद लेते हुए सुरम्य वातावरण में अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है। इस घाटी में एक प्राचीन हिंदू मंदिर भी है, जहाँ कई भक्तों और तीर्थयात्रियों द्वारा दौरा किया जाता है।

यह जगह तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के साथ साथ कपल्स को भी बड़ी संख्या में अट्रेक्ट करती है, जहाँ अक्सर कपल अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक और क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए आते है।

राजकोट घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय – Best time to visit Rajkot in Hindi

यदि आप अपनी फैमली या फ्रेंडस के साथ राजकोट के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल घूमने जाने के लिए बेस्ट टाइम सर्च कर रहे है, तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे अक्टूबर से मार्च तक का समय राजकोट घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय होता है। इस दौरान राजकोट का मौसम काफी सुखद होता है और टेम्प्रेचर भी 10 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है जो राजकोट के दर्शनीय स्थल के लिए परफेक्ट होता है।

और पढ़े: वडोदरा के पर्यटन स्थल

राजकोट में रुकने के लिए होटल्स – Hotels in Rajkot in Hindi

राजकोट में रुकने के लिए होटल्स को सर्च करने वाले टूरिस्टों को बता दे, राजकोट में लो बजट से लेकर हाई बजट तक सभी टाइप की होटल्स अवेलेबल है, जिनका आप अपनी चॉइस और बजट के अनुसार से सिलेक्शन कर सकते है।

  • होटल सिल्वर पैलेस (Hotel Silver Palace)
  • प्राइड रिसॉर्ट एंड कन्वेंशन सेंटर (Pride Resort & Convention Center)
  • होटल प्लेटिनम (Hotel Platinum)
  • निराली रिसॉर्ट्स (Nirali Resorts)

राजकोट केसे पहुंचें – How to Reach Rajkot in Hindi

यदि आप अपने फ्रेंड्स के साथ राजकोट के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस घूमने जाने का प्लान बना रहे है,और सर्च कर रहे है की हम राजकोट केसे जायें ? तो हम आपकी इन्फोर्मेशन के लिए बता दे, आप फ्लाइट, ट्रेन या रोडवे में से किसी से भी ट्रेवेल करके राजकोट जा सकते है।

तो आइये नीचे डिटेल में जानते की हम फ्लाइट, ट्रेन या रोडवे से राजकोट केसे पहुंचे-

राजकोट फ्लाइट से केसे जायें – How to Reach Rajkot by Flight in Hindi

यदि आपने राजकोट घूमने जाने के लिए फ्लाइट का सिलेक्शन किया है, तो हम आपको बता दे राजकोट में एक एक घरेलू हवाई अड्डा है जो भारत में कई हवाई अड्डो से जुड़ा है। लेकिन यदि आप किसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट लेने वाले है तो इसके लिए आपको मुंबई एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट लेनी होगी।

 ट्रेन से राजकोट केसे जायें – How to Reach Rajkot by Train in Hindi

ट्रेन से ट्रेवल करके राजकोट की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों को बता दे राजकोट में अपना खुद रेलवे जंक्शन मौजूद है जो कई एक्सप्रेस और सुपर फ़ास्ट ट्रेनों से राज्य और देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा है इसीलिए ट्रेन से ट्रेवल करके राजकोट जाना बेस्ट ऑप्शन है।

राजकोट सड़क मार्ग से केसे पहुचें – How to Reach Rajkot by Raod in Hindi

राजकोट राज्य के विभिन्न शहरों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, इसलिए देश के किसी भी हिस्से से राजकोट की यात्रा करना काफी आसान है। राजकोट के लिए गुजरात के सभी प्रमुख शहरों से नियमित रूप से बसें भी संचालित की जाती है जिनसे कोई भी यात्रा करके आसानी से राजकोट पहुच सकता है। बस के अलावा पर्यटक अपने कार या एक टेक्सी बुक करके भी राजकोट जा सकते है।

और पढ़े : गुजरात में घूमने की 17 ऐसी जगह, जहां आपको जरुर जाना चाहिए

इस आर्टिकल में आपने राजकोट की यात्रा और राजकोट के आकर्षक स्थल के बारे में जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

राजकोट का मेप – Map of rajkot in Hindi

और पढ़े :

Featured Image Credit : Tejas Langalia

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago