कन्याकुमारी में घूमने की जगह और पर्यटन स्थल - Kanyakumari Tourist Places In Hindi

कन्याकुमारी में घूमने की जगह और पर्यटन स्थल – Kanyakumari Tourist Places In Hindi

Kanyakumari ki yatra in hindi : कन्याकुमारी तमिलनाडु राज्य के सुदूर दक्षिण में बसा एक शहर है जो पर्यटन के लिए बहुत लोकप्रिय है। भारत के सबसे दक्षिण छोर पर बसा कन्याकुमारी भारत के आकर्षक स्थल में शामिल है। यह हिन्द महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का संगम स्थल है, जिसकी मनोरम छटा पर्यटकों को यहां खींच लाती है। भारत के सबसे दक्षिणी छोर पर बसा कन्याकुमारी शहर सदियों से कला, संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक रहा है। भारत के पर्यटक स्थल के रूप में भी इसका अपना ही महत्च है।

Read moreकन्याकुमारी में घूमने की जगह और पर्यटन स्थल – Kanyakumari Tourist Places In Hindi

रामेश्वरम मंदिर के इतिहास, दर्शन पूजन और यात्रा के बारे में संपूर्ण जानकारी - All Information About Rameshwaram Temple In Hindi

रामेश्वरम मंदिर के इतिहास, दर्शन पूजन और यात्रा के बारे में संपूर्ण जानकारी – All Information About Rameshwaram Temple In Hindi

Rameshwaram Temple In Hindi: रामेश्वरम मंदिर तमिलनाडु राज्य के रामनाथपुरम जिले में स्थित है। यह मंदिर हिंदूओं का एक पवित्र मंदिर है और इसे चार धामों में से एक माना जाता है। रामेश्वरम मंदिर को रामनाथ स्वामी मंदिर (Ramanathaswamy Temple) के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग बारह द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। जिस तरह से उत्तर भारत में काशी का महत्व है, ठीक उसी तरह दक्षिण भारत में रामेश्वरम का भी महत्व है। रामेश्वरम हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी से चारों ओर से घिरा है एवं शंख के आकार का द्वीप है। सदियों पहले यह द्वीप भारत की मुख्य भूमि से जुड़ा हुआ था लेकिन धीरे धीरे सागर की तेज लहरों से कटकर यह अलग हो गया, जिससे यह टापू चारों तरफ से पानी से घिर गया। बाद में एक जर्मन इंजीनियर ने रामेश्वरम को जोड़ने के लिए एक पुल का निर्माण किया था।

Read moreरामेश्वरम मंदिर के इतिहास, दर्शन पूजन और यात्रा के बारे में संपूर्ण जानकारी – All Information About Rameshwaram Temple In Hindi

प्रयागराज (इलाहाबाद) अर्धकुंभ मेला 2019 के बारे में संपूर्ण जानकारी - All Information About Prayagraj(Allahabad) Ardh Kumbh Mela 2019 In Hindi

प्रयागराज (इलाहाबाद) अर्धकुंभ मेला 2019 के बारे में संपूर्ण जानकारी – All Information About Prayagraj(Allahabad) Ardh Kumbh Mela 2019 In Hindi

प्रयागराज इलाहाबाद कुंभ मेला 2019 प्रयागराज (इलाहाबाद) में जनवरी से अर्धकुंभ मेला शुरू हो रहा है। प्रयागराज अर्ध कुंभ मेला, 2019 जनवरी से मार्च 2019 तक प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, भारत में त्रिवेणी संगम में आयोजित होने वाला अर्ध कुंभ मेला है। चूंकि अर्ध कुंभ मेले को दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक माना जाता है, इसलिए इस मेले में दुनियाभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आकर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के संगम में डुबकी लगाते हैं। प्रत्येक 12 वर्ष पर प्रयागराज, उज्जैन, नासिक और हरिद्वार इन चार स्थानों पर कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है। लेकिन इनमें से सिर्फ हरिद्वार और प्रयागराज में ही प्रत्येक 6 साल पर अर्धकुंभ मेला आयोजित किया जाता है। इस बार छह वर्षों के बाद प्रयागराज में जनवरी से यही अर्धकुंभ मेला शुरू होने जा रहा है।

Read moreप्रयागराज (इलाहाबाद) अर्धकुंभ मेला 2019 के बारे में संपूर्ण जानकारी – All Information About Prayagraj(Allahabad) Ardh Kumbh Mela 2019 In Hindi

खाटू श्याम जी मंदिर जयपुर, राजस्थान - Khatu Shyam Mandir Jaipur, Rajasthan In Hindi

खाटू श्याम जी मंदिर जयपुर, राजस्थान – Khatu Shyam Mandir Jaipur, Rajasthan In Hindi

Khatu Shyam Mandir history in hindi : राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम जी का मंदिर भारत देश में कृष्ण भगवान के मंदिरों में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। खाटू श्याम जी को कलयुग का सबसे मशहूर भगवान माना जाता है। राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू गांव में बने खाटू श्याम जी के मंदिर की हिंदू भक्तों में बहुत मान्यता है। भक्तों का कहना है कि श्याम बाबा से जो भी मांगों, वो लाखों-करोड़ों बार देते हैं, यही वजह है कि खाटू श्याम जी को लखदातार के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म के मुताबिक खाटू शम जी को कलयुग में कृष्ण का अवतार माना गया है। भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें वरदान दिया था कि खाटू श्याम जी कलयुग में उनके नाम श्याम के नाम से पूजे जाएंगे। यही वजह है कि आज खाटू श्यामजी देश में करोड़ों भक्तों द्वारा पूजे जाते हैं।

Read moreखाटू श्याम जी मंदिर जयपुर, राजस्थान – Khatu Shyam Mandir Jaipur, Rajasthan In Hindi

ऋषिकेश यात्रा और घूमने की जगह की जानकारी – Information About Rishikesh In Hindi

ऋषिकेश यात्रा और घूमने की जगह की जानकारी – Information About Rishikesh In Hindi

Rishikesh In Hindi : ऋषिकेश में घूमने की कई जगह मौजूद हैं ऋषिकेश वर्षों से दुनिया के शीर्ष आध्यात्मिक स्थानों के रूप में एक बेहद लोकप्रिय स्थान है, ऋषिकेश में कई दर्शनीय स्थल ऐसे है जो आपका मन मोह लेंगे। खासकर 60 के दशक के अंत में महर्षि महेश योगी की बीटल्स एसोसिएशन के बाद से यह और भी लोकप्रिय हो गया है और हर साल देश विदेश से आये पर्यटकों का यहां जमावड़ा लगा रहता है। इसे तीर्थयात्रा वाले शहर के रूप में जाना जाता है और इसे हिंदुओं के सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है। चूंकि यह गंगा नदी के पवित्र तट पर स्थित है, यह जगह साधुओं (संतों) का केंद्र रही है और आध्यात्मिकता, योग, ध्यान और आयुर्वेद की शिक्षा के लिए यहां कई आश्रम बनाये गए हैं। ऋषिकेश घूमने लायक जगह की कोई कमी नही है यह पर आप को हर प्रकार की चीज़े देखने को मिलेगी।

Read moreऋषिकेश यात्रा और घूमने की जगह की जानकारी – Information About Rishikesh In Hindi

सालासर बालाजी मंदिर की जानकारी, इतिहास और यात्रा - Salasar Balaji Temple In Hindi

सालासर बालाजी मंदिर की जानकारी, इतिहास और यात्रा – Salasar Balaji Temple In Hindi

Salasar Balaji Temple In Hindi : अगर आप हनुमानजी के भक्त हैं और राजस्थान घूमने गए हैं, तो सालासर बालाजी मंदिर के दर्शन करना मत भूलिएगा। यह मंदिर राजस्थान के चुरू जिले में स्थित है। सालासर बालाजी पवन पुत्र हनुमान का पवित्र धाम है। कहने को तो भारत देश में हनुमानजी के कई मंदिर हैं, लेकिन हनुमानजी के इस मंदिर की उनके भक्तों के बीच बहुत मान्यता है। यही वजह है कि यहां हर साल 6 से 7 लाख हनुमान भक्त उनके दर्शन के लिए जुटते हैं। बालाजी के यहां प्रकट होने की कथा जितनी चमत्कारिक है, उतने ही चमत्कारी अंदाज में पवनपुत्र हनुमान बालाजी के रूप में अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं। उनके दर से कोई खाली हाथ नहीं लौटता। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको राजस्थान के मशहूर सालासर बालाजी मंदिर का इतिहास और उनकी यात्रा कराते हैं।

Read moreसालासर बालाजी मंदिर की जानकारी, इतिहास और यात्रा – Salasar Balaji Temple In Hindi

तिरुपति बालाजी मंदिर टूर यात्रा और इतिहास - Tirupati Balaji Mandir in Hindi

तिरुपति बालाजी मंदिर टूर यात्रा और इतिहास – Tirupati Balaji Mandir in Hindi

Tirupati Balaji in Hindi : देश और दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में तिरुपति बालाजी मंदिर अधिक प्रसिद्ध है, वेंकटेश्वर मंदिर भारत के आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले के तिरुपति में तिरूमाला की पहाड़ी पर स्थित एक ऐतिहासिक मंदिर है। दक्षिण भारत की खूबसूरती समुद्री तटों, प्राकृतिक नजारों के अलावा यहां बने मंदिरों से भी है। कहने को तो यहां का हर मंदिर आकर्षण का केंद्र है, लेकिन विष्णु भगवान के रूप में तिरुपति बालाजी के नाम से भारतवर्ष में मशहूर इस मंदिर के प्रति लोगों में ज्यादा आस्था है।

Read moreतिरुपति बालाजी मंदिर टूर यात्रा और इतिहास – Tirupati Balaji Mandir in Hindi

बद्रीनाथ की यात्रा और इतिहास - Badrinath Yatra And Temple Details In Hindi

बद्रीनाथ की यात्रा और इतिहास – Badrinath Yatra And Temple Details In Hindi

Badrinath In Hindi, : चार धामों में से एक बद्रीनाथ प्रकृति के बेहद करीब है। चारों ओर पहाड़ और यहां होने वाली बर्फबारी लोगों का मन मोह लेती है। लेकिन एक मशहूर पर्यटन स्थल होने से ज्यादा बद्रीनाथ धाम अब लोगों की गहरी आस्था का केंद्र बन गया है। बद्रीनाथ के इस मंदिर में भक्ति में डूबे लोग भगवान विष्णु का आर्शीवाद लेने पहुंचते हैं। बता दें कि यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित एक हिंदू मंदिर है। यह मंदिर उत्तराखंड के बद्रीनाथ शहर के पास अलकनंदा नदी के किनारे स्थित है।

Read moreबद्रीनाथ की यात्रा और इतिहास – Badrinath Yatra And Temple Details In Hindi

स्वर्ण मंदिर अमृतसर का इतिहास और अन्य जानकारी - History Of Golden Temple Amritsar In Hindi

स्वर्ण मंदिर अमृतसर का इतिहास और अन्य जानकारी – History Of Golden Temple Amritsar In Hindi

Amritsar Ka Golden Temple In Hindi : अमृतसर का स्वर्ण मंदिर केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का मशहूर मंदिर है। ये सिख धर्म के मशहूर तीर्थ स्थलों में से एक है। इस मंदिर का ऊपरी माला 400 किलो सोने से निर्मित है, इसलिए इस मंदिर को स्वर्ण मंदिर नाम दिया गया। बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन इस मंदिर को हरमंदिर साहिब के नाम से भी जाना जाता है। कहने को तो ये सिखों का गुरुद्वारा है, लेकिन मंदिर शब्द का जुडऩा इसी बात का प्रतीक है कि भारत में हर धर्म को एकसमान माना गया है। यही वजह है कि यहां सिखों के अलावा हर साल विभिन्न धर्मों के श्रद्धालु भी आते हैं, जो स्वर्ण मंदिर और सिख धर्म के प्रति अटूट आस्था रखते हैं।

इस मंदिर के चारों ओर बने दरवाजे सभी धर्म के लोगों को यहां आने के लिए आमंत्रित करते हैं। तो चलिए हम आपको आज इसी स्वर्ण मंदिर से जुड़ी कई दिलचस्प और रोचक बातें बताते हैं। खासतौर से अगर आप पहली बार स्वर्ण मंदिर जा रहे हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। यहां आपको स्वर्ण मंदिर का इतिहास, दर्शन करने का समय, यहां के मुख्य आकर्षण और मंदिर से जुड़ी कुछ रोचक बातें भी जानने को मिलेंगी।

Read moreस्वर्ण मंदिर अमृतसर का इतिहास और अन्य जानकारी – History Of Golden Temple Amritsar In Hindi