सालासर बालाजी मंदिर की जानकारी, इतिहास और यात्रा - Salasar Balaji Temple In Hindi

सालासर बालाजी मंदिर की जानकारी, इतिहास और यात्रा – Salasar Balaji Temple In Hindi

Salasar Balaji Temple In Hindi : अगर आप हनुमानजी के भक्त हैं और राजस्थान घूमने गए हैं, तो सालासर बालाजी मंदिर के दर्शन करना मत भूलिएगा। यह मंदिर राजस्थान के चुरू जिले में स्थित है। सालासर बालाजी पवन पुत्र हनुमान का पवित्र धाम है। कहने को तो भारत देश में हनुमानजी के कई मंदिर हैं, लेकिन हनुमानजी के इस मंदिर की उनके भक्तों के बीच बहुत मान्यता है। यही वजह है कि यहां हर साल 6 से 7 लाख हनुमान भक्त उनके दर्शन के लिए जुटते हैं। बालाजी के यहां प्रकट होने की कथा जितनी चमत्कारिक है, उतने ही चमत्कारी अंदाज में पवनपुत्र हनुमान बालाजी के रूप में अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं। उनके दर से कोई खाली हाथ नहीं लौटता। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको राजस्थान के मशहूर सालासर बालाजी मंदिर का इतिहास और उनकी यात्रा कराते हैं।

Read moreसालासर बालाजी मंदिर की जानकारी, इतिहास और यात्रा – Salasar Balaji Temple In Hindi

तिरुपति बालाजी मंदिर टूर यात्रा और इतिहास - Tirupati Balaji Mandir in Hindi

तिरुपति बालाजी मंदिर टूर यात्रा और इतिहास – Tirupati Balaji Mandir in Hindi

Tirupati Balaji in Hindi : देश और दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में तिरुपति बालाजी मंदिर अधिक प्रसिद्ध है, वेंकटेश्वर मंदिर भारत के आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले के तिरुपति में तिरूमाला की पहाड़ी पर स्थित एक ऐतिहासिक मंदिर है। दक्षिण भारत की खूबसूरती समुद्री तटों, प्राकृतिक नजारों के अलावा यहां बने मंदिरों से भी है। कहने को तो यहां का हर मंदिर आकर्षण का केंद्र है, लेकिन विष्णु भगवान के रूप में तिरुपति बालाजी के नाम से भारतवर्ष में मशहूर इस मंदिर के प्रति लोगों में ज्यादा आस्था है।

Read moreतिरुपति बालाजी मंदिर टूर यात्रा और इतिहास – Tirupati Balaji Mandir in Hindi

बद्रीनाथ की यात्रा और इतिहास - Badrinath Yatra And Temple Details In Hindi

बद्रीनाथ की यात्रा और इतिहास – Badrinath Yatra And Temple Details In Hindi

Badrinath In Hindi, : चार धामों में से एक बद्रीनाथ प्रकृति के बेहद करीब है। चारों ओर पहाड़ और यहां होने वाली बर्फबारी लोगों का मन मोह लेती है। लेकिन एक मशहूर पर्यटन स्थल होने से ज्यादा बद्रीनाथ धाम अब लोगों की गहरी आस्था का केंद्र बन गया है। बद्रीनाथ के इस मंदिर में भक्ति में डूबे लोग भगवान विष्णु का आर्शीवाद लेने पहुंचते हैं। बता दें कि यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित एक हिंदू मंदिर है। यह मंदिर उत्तराखंड के बद्रीनाथ शहर के पास अलकनंदा नदी के किनारे स्थित है।

Read moreबद्रीनाथ की यात्रा और इतिहास – Badrinath Yatra And Temple Details In Hindi

स्वर्ण मंदिर अमृतसर का इतिहास और अन्य जानकारी - History Of Golden Temple Amritsar In Hindi

स्वर्ण मंदिर अमृतसर का इतिहास और अन्य जानकारी – History Of Golden Temple Amritsar In Hindi

Amritsar Ka Golden Temple In Hindi : अमृतसर का स्वर्ण मंदिर केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का मशहूर मंदिर है। ये सिख धर्म के मशहूर तीर्थ स्थलों में से एक है। इस मंदिर का ऊपरी माला 400 किलो सोने से निर्मित है, इसलिए इस मंदिर को स्वर्ण मंदिर नाम दिया गया। बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन इस मंदिर को हरमंदिर साहिब के नाम से भी जाना जाता है। कहने को तो ये सिखों का गुरुद्वारा है, लेकिन मंदिर शब्द का जुडऩा इसी बात का प्रतीक है कि भारत में हर धर्म को एकसमान माना गया है। यही वजह है कि यहां सिखों के अलावा हर साल विभिन्न धर्मों के श्रद्धालु भी आते हैं, जो स्वर्ण मंदिर और सिख धर्म के प्रति अटूट आस्था रखते हैं।

इस मंदिर के चारों ओर बने दरवाजे सभी धर्म के लोगों को यहां आने के लिए आमंत्रित करते हैं। तो चलिए हम आपको आज इसी स्वर्ण मंदिर से जुड़ी कई दिलचस्प और रोचक बातें बताते हैं। खासतौर से अगर आप पहली बार स्वर्ण मंदिर जा रहे हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। यहां आपको स्वर्ण मंदिर का इतिहास, दर्शन करने का समय, यहां के मुख्य आकर्षण और मंदिर से जुड़ी कुछ रोचक बातें भी जानने को मिलेंगी।

Read moreस्वर्ण मंदिर अमृतसर का इतिहास और अन्य जानकारी – History Of Golden Temple Amritsar In Hindi