रन ऑफ कच्छ की सैर और कच्छ के दर्शनीय स्थल – Rann Of Kutch Ki Jankari Hindi Me

रन ऑफ कच्छ की सैर और कच्छ के दर्शनीय स्थल – Rann Of Kutch Ki Jankari Hindi Me

Rann Of Kutch In Hindi, कच्छ का रन या रन ऑफ कच्छ गुजरात के कच्छ शहर में उत्तर तथा पूर्व में फैला हुआ दुनिया का सबसे बड़ा नमक से बना रेगिस्तान है जो ‘रन ऑफ कच्छ’ के नाम से मशहूर है। अमिताभ बच्चन द्वारा कही गई लाइन “कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा”…. एकदम सही प्रतीत होती है। गुजरात घूमने आए और आपने कच्छ नहीं देखा तो गुजरात की यात्रा व्यर्थ है। ऐसा इसलिए क्योंकि कच्छ संस्कृति, कला और परंपराओं का गण है। यहां आपको एक नहीं बल्कि कई तरह की कलाओं और समुदाय के लोगों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। बात अगर रन ऑफ कच्छ की करें तो कच्छ का रण गुजरात राज्य में कच्छ जिले के उत्तर और पूर्व में फैला हुआ एक सफेद रेगिस्तान है।

Read moreरन ऑफ कच्छ की सैर और कच्छ के दर्शनीय स्थल – Rann Of Kutch Ki Jankari Hindi Me

12 ज्योतिर्लिंग के नाम और स्थान - List Of 12 Jyotirlingas In India In Hindi

12 ज्योतिर्लिंग के नाम और स्थान – List Of 12 Jyotirlingas In India In Hindi

12 Jyotirlinga In Hindi, क्या आप जानतें हैं 12 ज्योतिर्लिंग कहां-कहां पर है। हिंदू धर्म में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग का बहुत महत्व है। देश के 12 विभिन्न स्थानों पर स्थित भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग अपनी देश की एकता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार जो व्यक्ति पूरे 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर ले, उसे मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है और उसके सभी संकट और बाधाएं दूर हो जाती है। हालांकि जीवन में इन सभी 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन हर कोई नहीं कर पाता, सिर्फ किस्मत वाले लोगों को ही इन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। हिन्यू मान्यता में 12 ज्योतिर्लिंग कहानी के अनुसार भगवान शिव शंकर ने जिन 12 स्थानों पर अवतार लेकर अपने भक्तों को दर्शन दिए उन जगहों पर इन ज्योतिर्लिंग की स्थापना की गई।

Read more12 ज्योतिर्लिंग के नाम और स्थान – List Of 12 Jyotirlingas In India In Hindi

हरिद्वार में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल की जानकारी - Haridwar Tourist Places In Hindi

हरिद्वार में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल की जानकारी – Haridwar Tourist Places In Hindi

Haridwar Mein Ghumne Ki Jagah In Hindi, यदि आप हरिद्वार की यात्रा पर जाने का प्लान बना रहें हैं तो आपको हरिद्वार में घूमने की जगह कौन-कौन सी है के बारे में जरुर पता होना चाहिए हम आपको इस लेख में हरिद्वार पर्यटन की पूरी जानकरी देने जा रहें हैं। हरिद्वार उत्तराखंड राज्य की पहाड़ियों के बीच स्थित एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। हरिद्वार या हरद्वार को हिंदुओं के सात पवित्रतम स्थानों (सप्त पुरी) में से एक माना जाता है। हरिद्वार का शाब्दिक अर्थ है- भगवान तक पहुंचने का रास्ता। यही कारण है कि यह शहर अपने धार्मिक महत्व के कारण अधिक लोकप्रिय है।

Read moreहरिद्वार में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल की जानकारी – Haridwar Tourist Places In Hindi

कन्याकुमारी में घूमने की जगह और पर्यटन स्थल - Kanyakumari Tourist Places In Hindi

कन्याकुमारी में घूमने की जगह और पर्यटन स्थल – Kanyakumari Tourist Places In Hindi

Kanyakumari ki yatra in hindi : कन्याकुमारी तमिलनाडु राज्य के सुदूर दक्षिण में बसा एक शहर है जो पर्यटन के लिए बहुत लोकप्रिय है। भारत के सबसे दक्षिण छोर पर बसा कन्याकुमारी भारत के आकर्षक स्थल में शामिल है। यह हिन्द महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का संगम स्थल है, जिसकी मनोरम छटा पर्यटकों को यहां खींच लाती है। भारत के सबसे दक्षिणी छोर पर बसा कन्याकुमारी शहर सदियों से कला, संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक रहा है। भारत के पर्यटक स्थल के रूप में भी इसका अपना ही महत्च है।

Read moreकन्याकुमारी में घूमने की जगह और पर्यटन स्थल – Kanyakumari Tourist Places In Hindi

रामेश्वरम मंदिर के इतिहास, दर्शन पूजन और यात्रा के बारे में संपूर्ण जानकारी - All Information About Rameshwaram Temple In Hindi

रामेश्वरम मंदिर के इतिहास, दर्शन पूजन और यात्रा के बारे में संपूर्ण जानकारी – All Information About Rameshwaram Temple In Hindi

Rameshwaram Temple In Hindi: रामेश्वरम मंदिर तमिलनाडु राज्य के रामनाथपुरम जिले में स्थित है। यह मंदिर हिंदूओं का एक पवित्र मंदिर है और इसे चार धामों में से एक माना जाता है। रामेश्वरम मंदिर को रामनाथ स्वामी मंदिर (Ramanathaswamy Temple) के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग बारह द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। जिस तरह से उत्तर भारत में काशी का महत्व है, ठीक उसी तरह दक्षिण भारत में रामेश्वरम का भी महत्व है। रामेश्वरम हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी से चारों ओर से घिरा है एवं शंख के आकार का द्वीप है। सदियों पहले यह द्वीप भारत की मुख्य भूमि से जुड़ा हुआ था लेकिन धीरे धीरे सागर की तेज लहरों से कटकर यह अलग हो गया, जिससे यह टापू चारों तरफ से पानी से घिर गया। बाद में एक जर्मन इंजीनियर ने रामेश्वरम को जोड़ने के लिए एक पुल का निर्माण किया था।

Read moreरामेश्वरम मंदिर के इतिहास, दर्शन पूजन और यात्रा के बारे में संपूर्ण जानकारी – All Information About Rameshwaram Temple In Hindi

गोवा के सबसे खुबसूरत बीच और समुद्र तटों की जानकारी -  List Of Beaches In Goa In Hindi

गोवा के सबसे खुबसूरत बीच और समुद्र तटों की जानकारी –  List Of Beaches In Goa In Hindi

Goa Ke Beaches In Hindi गोवा अपने फेमस बीच और सुन्दर समुद्री तटों के साथ उठती गिरती लहरों को देखने के लिए देश विदेश के पर्यटकों के लिए खास जगह है, गोवा घूमने के लिए भरता देश के सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है, जो अपने आकर्षक समुद्र तटों के लिए दुनिया के नक्से में खुद के लिए एक खास जगह बना चुका है।

Read moreगोवा के सबसे खुबसूरत बीच और समुद्र तटों की जानकारी –  List Of Beaches In Goa In Hindi

प्रयागराज (इलाहाबाद) अर्धकुंभ मेला 2019 के बारे में संपूर्ण जानकारी - All Information About Prayagraj(Allahabad) Ardh Kumbh Mela 2019 In Hindi

प्रयागराज (इलाहाबाद) अर्धकुंभ मेला 2019 के बारे में संपूर्ण जानकारी – All Information About Prayagraj(Allahabad) Ardh Kumbh Mela 2019 In Hindi

प्रयागराज इलाहाबाद कुंभ मेला 2019 प्रयागराज (इलाहाबाद) में जनवरी से अर्धकुंभ मेला शुरू हो रहा है। प्रयागराज अर्ध कुंभ मेला, 2019 जनवरी से मार्च 2019 तक प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, भारत में त्रिवेणी संगम में आयोजित होने वाला अर्ध कुंभ मेला है। चूंकि अर्ध कुंभ मेले को दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक माना जाता है, इसलिए इस मेले में दुनियाभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आकर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के संगम में डुबकी लगाते हैं। प्रत्येक 12 वर्ष पर प्रयागराज, उज्जैन, नासिक और हरिद्वार इन चार स्थानों पर कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है। लेकिन इनमें से सिर्फ हरिद्वार और प्रयागराज में ही प्रत्येक 6 साल पर अर्धकुंभ मेला आयोजित किया जाता है। इस बार छह वर्षों के बाद प्रयागराज में जनवरी से यही अर्धकुंभ मेला शुरू होने जा रहा है।

Read moreप्रयागराज (इलाहाबाद) अर्धकुंभ मेला 2019 के बारे में संपूर्ण जानकारी – All Information About Prayagraj(Allahabad) Ardh Kumbh Mela 2019 In Hindi

खाटू श्याम जी मंदिर जयपुर, राजस्थान - Khatu Shyam Mandir Jaipur, Rajasthan In Hindi

खाटू श्याम जी मंदिर जयपुर, राजस्थान – Khatu Shyam Mandir Jaipur, Rajasthan In Hindi

Khatu Shyam Mandir history in hindi : राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम जी का मंदिर भारत देश में कृष्ण भगवान के मंदिरों में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। खाटू श्याम जी को कलयुग का सबसे मशहूर भगवान माना जाता है। राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू गांव में बने खाटू श्याम जी के मंदिर की हिंदू भक्तों में बहुत मान्यता है। भक्तों का कहना है कि श्याम बाबा से जो भी मांगों, वो लाखों-करोड़ों बार देते हैं, यही वजह है कि खाटू श्याम जी को लखदातार के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म के मुताबिक खाटू शम जी को कलयुग में कृष्ण का अवतार माना गया है। भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें वरदान दिया था कि खाटू श्याम जी कलयुग में उनके नाम श्याम के नाम से पूजे जाएंगे। यही वजह है कि आज खाटू श्यामजी देश में करोड़ों भक्तों द्वारा पूजे जाते हैं।

Read moreखाटू श्याम जी मंदिर जयपुर, राजस्थान – Khatu Shyam Mandir Jaipur, Rajasthan In Hindi

गोवा के पर्यटन स्थल जहां आपको जरूर घूमना चाहिए – Places To Visit in Goa in Hindi

गोवा के पर्यटन स्थल जहां आपको जरूर घूमना चाहिए – Places To Visit In Goa In Hindi

Goa Me Ghumne Wali Jagah : गोवा भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन और दर्शनीय स्थलों में से एक है। अगर आप गोवा में छुट्टी बिताने का प्लान बना रहें हैं , तो गोवा के टॉप पर्यटन स्थल और घूमने की जगह के बारे में जानें। गोवा में कई फेमस जगह हैं जहां आप अपनी गर्ल फ्रेंड या बॉय फ्रेंड के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। यहां के टीटो (Tito) में बीच पार्टीज और ड्रिंक्स फेमस हैं। ट्रान्स और हाउस म्यूजिक, अंजुना बीच (Anjuna beach) पर जीवंत माहौल प्रदान करता है और कई अन्य समुद्री बीच होने के कारण गोवा हॉलिडे एन्जॉय करने का हॉट डेस्टिनेशन बन गया है।

Read moreगोवा के पर्यटन स्थल जहां आपको जरूर घूमना चाहिए – Places To Visit In Goa In Hindi

माउंट एवरेस्ट के बारे में जानकारी - Mount Everest information in Hindi

माउंट एवरेस्ट के बारे में जानकारी – Mount Everest Information In Hindi

Mount Everest In Hindi : माउंट एवरेस्ट पर्वत दुनिया का सबसे ऊंचा पहाड़ है जिस पर चढ़ाई करने का सपना लाखों लोग देखते हैं। एवरेस्ट का शिखर बहुत ठंडा स्थान है जहां किसी भी जीवन के होने कि संभावना नहीं है। माउंट एवरेस्ट और माउंट एवरेस्ट पर्वतारोहियों पर कई फिल्में और किताबें लिखी जा चुकी हैं और हाल ही में जॉन क्रकौएर (Jon Krakauer) नामक पर्वतारोही ने अपनी किताब में दिल दहला देने वाले एवरेस्ट पर चढ़ाई के अनुभव को साझा किया है। माउंट एवरेस्ट इतना लंबा है कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है लेकिन अंतरिक्ष से यह विशाल पहाड़ पृथ्वी गृह के एक छोटे से हिस्से के रूप में ही दिखाई पड़ता है।

Read moreमाउंट एवरेस्ट के बारे में जानकारी – Mount Everest Information In Hindi