ताज उल मस्जिद भोपाल की जानकारी - Taj-Ul Masjid Bhopal in Hindi

ताज उल मस्जिद भोपाल की जानकारी – Taj-Ul Masjid Bhopal In Hindi

Taj ul masjid in Hindi : ताज-उल मस्जिद भारत ही नहीं बल्कि एशिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। मध्यप्रदेश का भोपाल शहर झीलों का शहर कहा जाता है, लेकिन यहां स्थित ताज-उल मस्जिद मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है। ताज-उल मस्जिद भोपाल के मोतिया तालाब के पास स्थित है। अगर आप भोपाल जाएं,  तो ताज-उल मस्जिद जाए बिना आपके  भोपाल का सफर अधूरा है। ताज-उल का अर्थ है “मस्जिदों का ताज”। देखने में ये मस्जिद काफी खूबसरत है और यहां सजे गुंबद वाकई किसी ताज से कम नहीं दिखते। भोपाल की ताज-उल मस्जिद भारत ही नहीं बल्कि एशिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। ताज-उल मस्जिद एशिया की दूसरी सबसे बड़ी मस्जिद मानी जाती है, लेकिन अगर क्षेत्रफल के हिसाब से देखा जाए तो ये दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद है। इस मस्जिद की संरचना काफी आकर्षक और राजसी है। बस ताज-उल मस्जिद का इतिहास कुछ ऐसी थी कि इसका निर्माण कार्य बमुश्किल पूरा हो पाया और आज ये इमारत दुनिया की खूबसूरत इमारतों में से एक है।

Read moreताज उल मस्जिद भोपाल की जानकारी – Taj-Ul Masjid Bhopal In Hindi