Indian Destination

भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थल – Most Beautiful Tourist Places In India in Hindi

3.5/5 - (18 votes)

Beautiful Tourist Places In India in Hindi : भारत उन देशों में से एक है जो अपने सुन्दर पर्यटक स्थलों के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। भारत के खूबसूरत पर्यटक स्थल (Most Beautiful Tourist Places In India in Hindi) में शामिल हरी-भरी घाटियां, झीलें, पठार, खूबसूरत समुद्र तट, विशाल रेगिस्तान, बर्फ की चोटियां, हरी-भरी घास के मैदान, पहाड़ और बैकवाटर हमेशा से ही भारतीय और विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं। यदि आप भी इस बार की यात्रा के लिए किसी अच्छी और खूबसूरत जगह को सर्च कर रहें है तो आप बिलकुल सही जगह आयें हैं क्योंकि आगे इस लेख में हम भारत के सबसे सुन्दर पर्यटक स्थलों (India Ke sabse khubsurat Prytan Sthal) के बारे में बात करने वाले है जो अपनी सुन्दरता और पर्यटक आकर्षणों से हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करती है –

तो आइये जानते है इंडिया के खूबसूरत पर्यटक स्थल –

भारत में घूमने की खूबसूरत जगहें – Beautiful Places To Visit In India in Hindi

हिमाचल प्रदेशHimachal Pradesh in Hindi

हिमाचल प्रदेश राज्य इंडिया के सबसे सुन्दर पर्यटक स्थल में से एक है जो अपनी असीम सुंदरता और आकर्षण से यहां आने वाले पर्यटकों को बेहद प्रभावित करती है। हिमाचल प्रदेश राज्य में घूमने के लिए कुल्लूमनालीचंबा और शिमला जैसे कई पर्यटन स्थल है जिनकी वजह से इसे धरती पर स्वर्ग माना जाता है। जिससे इस पर्यटक स्थल की सुन्दरता का अनुमान लगाया जा सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे हिमाचल प्रदेश का अनुकूल वातावरण, सुरम्य प्राकृतिक दृश्य, रंगीन संस्कृति, साहसिक खेल, दर्शनीय स्थल और विभिन्न प्रकार के मेले त्योहार और समारोह बेहद खास हैं जो इसे भारत में घूमने के लिए खूबसूरत जगहें में से एक बनाता है।

हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगहें

हिमाचल प्रदेश घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

गर्मियों के मौसम को हिमाचल प्रदेश की यात्रा का सबसे अच्छा समय माना जाता है जो कि मार्च के महीने से शुरू होता है और जून में खत्म हो जाता है।

और पढ़े : हिमाचल प्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान

कश्मीर घाटी – Kashmir in Hindi

कश्मीर घाटी भारत का एक सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह पृथ्वी पर स्वर्ग के सामान है जो हमेशा से ही अपने सदाबहार परिदृश्य और बर्फ से भरे पहाड़ों कि बजह से पर्यटकों की पहली पसंद रहा हैं। कश्मीर की यात्रा हर प्रकृति प्रेमी को अपनी घूमे जाने वाले पर्यटक स्थलों की लिस्ट में सबसे पहले रखना चाहिए। भारत का यह राज्य जम्मू, कश्मीर और लद्दाख जैसे तीन क्षेत्रों में बंटा हुआ है, जो महान हिमालय और पीर पंजाल श्रेणी की शक्तिशाली श्रेणियों से घिरा है। कश्मीर में घूमने के लिए विभिन्न सुरम्य स्थानों के कारण, इसे अक्सर भारत का स्विटज़रलैंड कहा जाता है।

यह अपनी इसी प्राकृतिक सुन्दरता व यहाँ के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे : अमरनाथ और वैष्णो माता मंदिर के कारण प्रत्येक बर्ष कई हजारों भारतीय और विदेशी पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को आकर्षित करते हैं। इसके अलावा यह पर्यटकों के लिए बिभिन्न साहसिक खेलो के केंद्र के रूप में भी लोकप्रिय है।

कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल

कश्मीर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

कश्मीर की यात्रा के लिए ग्रीष्मकाल का मोसम सुखद मौसम होता है जब आप यहाँ चिलचिलाती गर्मी में बर्फ के बीच रोमांचक समय व्यतीत कर सकते है।

और पढ़े : जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध व्यंजन जो कर देते हैं उंगलियाँ चाटने पर मजबूर 

गोवा – Goa in Hindi

इंडिया के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल में शुमार गोवा भारत का एक खूबसूरत राज्य हैं, जो अपने समुद्र तट, रोमांचित कर देने वाली नाईटलाइफ, औपनिवेशिक वास्तुकला, जीवंत पिस्सू बाजार, और स्वादिष्ट समुद्री भोजन के लिए जाना जाता है। गोवा भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल (India Ke Sabse khubsurat Prytan Sthal) में से एक है जो भारतीय पर्यटकों के साथ साथ विदेशी पर्यटकों के घूमने के लिए भी काफी पसंदीदा जगह है। यदि आप अपने फ्रेंड्स या फिर अपने कपल के साथ घूमने के लिए इंडिया के खूबसूरत पर्यटक स्थल सर्च कर रहें हैं तो गोवा आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हैं जहाँ आप घूमते हुए ढेर सारी मस्ती कर सकते है।

गोवा में घूमने की जगहें

गोवा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

मध्य-नवंबर से मध्य फरवरी गोवा घूमने के लिए सबसे अच्छा समय होता है क्योंकि इस दौरान गोवा का मौसम काफी सुखद और यात्रा के अनुकूल होता है।

और पढ़े : गोवा के वाटर स्पोर्ट्स जो बनायेगें आपकी यात्रा को खास

उत्तराखंड – Uttarakhand in Hindi

उत्तराखंड भारत का एक खूबसूरत पहाड़ी राज्य हैं, जिसे देवभूमि या देवों की भूमि के रूप में भी प्रसिद्ध हैं। भारत में घूमने के लिए सबसे सुन्दर पर्यटक स्थल में से एक उत्तराखंड भारत का एक ऐसा स्थान है जो न केवल हिमालय की खूबसूरती का दावा करता हैं, बल्कि एक सांस्कृतिक सभ्यता और लोकाचार की भावना को भी प्रकट करता हैं। आप जब भी भारत के खूबसूरत पर्यटक स्थल (Most Beautiful Tourist Places In India in Hindi) उत्तराखंड की यात्रा में आयेगें तो कई आकर्षक पर्यटक स्थल घूम सकते हैं साथ-साथ यहां की खड़ी पहाड़ी, ढलानों पर चढ़ने का खूबसूरत अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

यदि आप अपनी फैमली, दोस्तों या अपनी वाइफ के साथ घूमने के लिए इंडिया के खूबसूरत पर्यटक स्थल के बारे में सर्च कर रहे है, तो हम आपकी इन्फोर्मेशन के लिए बता दे उत्तराखंड फैमली वेकेशन, हनीमून और फ्रेंड्स के साथ शोर्ट ट्रिप के लिए भारत की परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

उत्तराखंड में घूमने के लिए बेस्ट

उत्तराखण्ड घूमने का सबसे अच्छा समय

यदि आप भारत के प्रमुख पर्यटक राज्य उत्तराखण्ड घूमने जा रहे हैं तो हम आपको बता दें की आप जुलाई से लेकर अगस्त तक मानसून के मौसम में यहां की यात्रा न करे। मानसून मौसम के अलावा आप वर्ष भर उत्तराखण्ड घूमने जा सकते हैं। खास कर पर्यटक गर्मियों में यहां आना पसंद करते हैं।

और पढ़े : उत्तराखंड के प्रमुख हिल्स स्टेशन

केरल – Kerala in Hindi

केरल भारत का प्रमुख समुद्र तटीय राज्य है जो अपनी मोहित कर देने वाली सुन्दरता, बैकवॉटर और लैगून से प्र्तिबर्ष दस मिलियन से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करती है। नारियल और हाथियों से भरा यह राज्य एक समृद्ध जैव विविधता के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत भी प्रदान करता है जो इसे निश्चित रूप से घूमने के लिए भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थल (India Ke Sabse khubsurat Prytan Sthal) में से एक बनाती है।

वायनाड और इडुक्की की हरी-भरी पहाडियां, कोवलम और वर्कला जैसे समुद्र तट, अल्लेप्पी और कुमारकोम जैसे बैकवॉटर केरल को भारत के सुन्दर पर्यटक स्थल में एक परफेक्ट डेस्टीनेशन बनाती हैं।

केरल में घूमने के लिए सबसे जगहें

केरल घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

सितंबर से फरवरी के बीच का समस केरल घूमने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यहां गर्मी बहुत पड़ती है और मानसून में बरसात भी बहुत होती है, इसलिए सर्दियों का समय यहां आने वाले पर्यटकों के लिए बेस्ट है।

और पढ़े : केरल के 30 सबसे प्रसिद्ध मंदिर

लक्षद्वीप – Lakshadweep in Hindi

लक्षद्वीप पर्यटन स्थल भारत का एक खूबसूरत केंद्र शासित प्रदेश हैं जोकि भारत की मुख्य भूमि (भारत के पश्चिमी तट) से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर अरब सागर में स्थित हैं। लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ साथ एक सुन्दर पर्यटन स्थल हैं जोकि देशी और विदेशी पर्यटकों को अपने यहाँ आने के लिए आमंत्रित करता हैं।

बता दे लक्षद्वीप में 36 द्वीप (आयलैंड) है जिसमे से 10 पर जनजीवन वहाल है। इनमे से 6 द्वीपों पर देशी पर्यटकों को जाने की अनुमति हैं जबकि 2 द्वीपों (बंगाराम और अगाती) पर विदेशी पर्यटकों को आने की अनुमति दी गई हैं।

बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस ऑफ़ लक्षद्वीप

  • मिनिकॉय द्वीप
  • अगत्ती आयलैंड
  • बांगरम द्वीप
  • कावारत्ती द्वीप
  • कल्पेनी द्वीप
  • मरीन संग्रहालय
  • कदमत आयलैंड
  • अमिन्दिवी द्वीप

लक्षद्वीप घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

लक्षद्वीप घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मध्य मई तक का माना जाता है।

राजस्थान – Rajasthan in Hindi

राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है जिसे पूर्व के राजाओं की भूमि के रूप में जाना जाता है। राजस्थान देश के शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक है जो एक से बढ़कर एक लोकप्रिय और प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों से परिपूर्ण है। जो भी पर्यटक भारत में घूमने के लिए खूबसूरत पर्यटक स्थल (Most Beautiful Tourist Places In India in Hindi) की तलाश कर रहे है, बो राजस्थान के प्रमुख पर्यटक स्थलों की यात्रा कर सकते है।

बता दे राजस्थान भारत का एक बहुत ही खास पर्यटन राज्य है जो अपनी खूबसूरत झीलों, महलों, मंदिरों, हर साल अपने आकर्षक पर्यटन स्थलों की वजह से दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

राजस्थान घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

राजस्थान घूमने के लिए नवंबर से फरवरी सर्दियों का समय सबसे अच्छा समय होता हैं। क्योंकि इस समय आपको शहर की यात्रा करने का एक आदर्श माहोल प्रदान करता है। मार्च से शुरू होने वाली ग्रीष्मकाल के दौरान राजस्थान की यात्रा से बचें क्योंकि इस समय तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है।

और पढ़े : राजस्थान की यात्रा के लिए टिप्स और ध्यान रखने योग्य बातें

सिक्किम – Sikkim in Hindi

सिक्किम भारत का एक बहुत ही खूबसूरत छोटा राज्य है जो अपने पौधों, जानवरों, नदियों, पहाड़ों, झीलों और झरनों के लिए जाना-जाता है। सिक्किम भारत का एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल (India Ke Sabse khubsurat Prytan Sthal) है जहाँ की चोटियाँ, पवित्र झीलें, प्राचीन मठ, आर्किड नर्सरी और आश्चर्यजनक ट्रेकिंग मार्ग सिक्किम को परफेक्ट टूरिस्ट प्लेस बनाते हैं।

यह राज्य अपनी उत्कृष्ट प्राकृतिक सुन्दरता साधनों, भव्य पहाड़ों, सुंदर झरनों और कुछ अद्भुत परिदृश्यों से भरपूर है। अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं और सौंदर्य बोध से परिपूर्ण हैं तो सिक्किम आपके लिए भारत में घूमने के लिए सबसे आकर्षक जगहें में से एक है।

सिक्किम के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल

सिक्किम घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

सिक्किम जाने का सबसे अच्छा समय मई से लेकर सितंबर के महीने का होता है। इन महीनों के दौरान यहां का अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच होता है जो किसी भी पर्यटक स्थल यात्रा के लिए सबसे अच्छा होता है।

और पढ़े : सिक्किम यात्रा की जानकारी

पश्चिम बंगाल – West Bengal in Hindi

भारत के पूर्वी क्षेत्र में स्थित पश्चिम बंगाल राज्य भारत का खूबसूरत पर्यटन स्थल (Most Beautiful Tourist Places In India in Hindi) है, जो उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। पश्चिम बंगाल, साहित्य, कला, संस्कृति और कई पूर्व शासक शक्तियों की विरासत से समृद्ध है, जो इसे घूमने के लिए भारत के सबसे सुन्दर पर्यटन स्थल में से एक बनाते है। पश्चिम बंगाल की यात्रा में पर्यटक कस्बों, गांवों और शहरों की खूबसूरत सड़कों से गुजर सकते हैं और राज्य के शाही अतीत के बारे में जान सकते हैं। जबकि कोलकाता, दार्जिलिंग, सुंदरवन आदि ऐसे पर्यटक स्थल हैं, जो बड़ी संख्या में देश विदेश से पर्यटकों और हनीमूनर्स को अपनी तरफ आकर्षित करते है।

जो भी पर्यटक भारत के खूबसूरत पर्यटक स्थल को सर्च कर रहे है, हम उन्हें बता दे पश्चिम बंगाल फैमली/दोस्तों के साथ घूमने या फिर हनीमून मनाने के लिए इंडिया की परफेक्ट डेस्टिनेशन है, जो निश्चित रूप से इंडिया के आकर्षक पर्यटक स्थल में शीर्ष स्थान रखता है।

पश्चिम बंगाल में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें

पश्चिम बंगाल घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

अक्टूबर और मार्च के बीच पश्चिम बंगाल आने का सबसे अच्छा समय है जो राज्य में सर्दियों का मौसम होता है। गर्मियों में बंगाल झुलसता है और इस समय के दौरान किसी भी यात्रा से बचना सबसे अच्छा है।

और पढ़े : पश्चिम बंगाल के प्रमुख राष्ट्रिय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य 

मेघालय – Meghalaya in Hindi

भारत में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थल (Most Beautiful Tourist Places In India in Hindi) में शामिल मेघालय भारत का एक खूबसूरत पूर्वी राज्य है जो अपनी सुंदर पर्वत मालाओं, भारी वर्षा, धूप, उच्च पठारों, लुभावने झरनों, नदियों और घास के आकर्षित मैदानों के लिए पर्यटकों की बीच लोकप्रिय है। पर्यटन के लिहाज से मेघालय टूरिस्ट प्लेस का बहुत अधिक महत्व है जो हर साल हजारों पर्यटकों की मेजबानी करता है और यहाँ दूर-दूर से आने वाले सैलानियों का जमघट लगा रहता है। आप जब भी मेघालय की यात्रा पर आयेंगें तो यकीन माने यहाँ की मनोहक वादियाँ और खूबसूरत नजारों को देखकर आप मंत्रमुग्ध हो उठेगें। मेघालय में पर्यटको के घूमने के लिए पर्यटन स्थलों की विस्तृत श्रृंखला मौजूद है जहाँ पर्यटक अपनी फैमली, फ्रेंड्स या फिर अपने कपल या वाइफ के साथ घूमने के लिए जा सकते है।

मेघालय में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें 

मेघालय घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

मेघालय घूमने जाने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान मौसम भी पर्यटकों के लिए भी खुशनुमा रहता है। हालाकि आप वर्ष भर किसी भी मौसम में मेघालय घूमने जा सकते है लेकिन बेस्ट टाइम अक्टूबर से मार्च महिना का ही हैं।

और पढ़े : मेघालय के बारे में पूरी जानकारी

अंडमान और निकोबार – Andaman And Nicobar Island in Hindi

भारत का केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप छुट्टियों में समय बिताने के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है जहाँ आकर पर्यटक शांति और सुकून का अनुभव करते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि अंडमान निकोबार द्वीप को “गार्डन ऑफ ईडन” भी कहा जाता है। जब भी आप भारत के खूबसूरत पर्यटक स्थल अंडमान और निकोबार की यात्रा पर आयेंगें तो यहाँ आपको जगह-जगह घने पेड़, जीव जन्तु और समुद्री जीवन की विविधता देखने का मौका मिलेगा। इन सबके अलावा अंडमान में एन्जॉय करने के लिए वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज की लंबी श्रृंखला भी मौजूद है।

अंडमान और निकोबार के प्रमुख पर्यटक स्थल

  • राधानगर बीच
  • हैवलॉक द्वीप
  • बाराटांग द्वीप
  • सैल्यूलर जेल
  • राजीव गांधी वॉटर स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स
  • महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क
  • दिगलीपुर
  • रॉस आइलैंड

अंडमान निकोबार घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की यात्रा के लिए वर्ष का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और मई के बीच है। यह “वार्षिक पर्यटन उत्सव” का समय भी है। मानसून के बाद स्नोर्कलर्स और तैराकों के लिए अंडमान और निकोबार जाना एकदम सही समय है।

और पढ़े : भारत के टॉप 20 हिल स्टेशन

इस आर्टिकल में आपने भारत के सुन्दर पर्यटक स्थल (India Ke Sabse khubsurat Prytan Sthal) के बारे में जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago