भारत के 15 सबसे खूबसूरत शहर – 15 Beautiful cities of India in Hindi

4/5 - (11 votes)

Beautiful Cities In India in Hindi : जैसा की हम जानते है भारत अपनी अविश्वसनीय संस्कृति, स्वादिष्ट व्यंजनों, प्राकृतिक सुंदरता और विरासत स्थलों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। आधुनिकरण और टेक्नोलॉजी की वजह से कही ना कही भारतीय शहरों की खूबसूरती घटती जा रही है लेकिन आधुनिकरण के इस दौर में भी भारत के कुछ शहरों ने अपनी खूबसूरती और सुन्दरता का सवार कर रखा है जहाँ हर पर्यटक को अपनी लाइफ में बार जरूर जाना चाहिए। यदि आप आप इस बार घूमने के लिए हिल्स स्टेशन और समुद्री तटो को छोड़कर भारत के खूबसूरत शहर की यात्रा करना चाहते है तो आपको हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़ना चाहिए जिसमे हम आपको भारत के सुंदर शहर के बारे में बताने जा रहे है जो अपनी सुन्दरता और खूबसूरती के लिए भारत में नही बल्की विदेशो में भी जाने जाते है –

ब्यूटीफुल सिटीज इन इंडिया – Bharat Ke Khubsurat Shahar in Hindi

उदयपुर राजस्थान – Udaipur Rajasthan in Hindi

उदयपुर राजस्थान – Udaipur Rajasthan in Hindi

Bharat Ke Khubsurat Shahar in Hindi : “सिटी ऑफ़ लेकस” और “पूर्व का वेनिस” के नाम से फेमस ” उदयपुर” राजस्थान का बेहद ही सुंदर शहर और पर्यटक स्थल है। यह खूबसूरत शहर चारों ओर से सुंदर अरावली पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जो इसे भारत के खूबसूरत शहर में से एक बनाती है। सुंदर महलों और शानदार झीलों से सुसज्जित, इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल में पर्यटकों, हनीमून कपल्स और प्रकृति प्रेमियों के लिए बहुत कुछ है। दिल में रोमांस भरे लोगों और सुन्दरता की तलाश करने वाले पर्यटकों के लिए उदयपुर एक दम सही जगह है जहाँ आप उदयपुर के सुंदर महलों, और मंदिरों की यात्रा करने के साथ साथ उदयपुर की शांत और सुरम्य झीलों के किनारे अपने फ्रेंड्स, फैमली या अपने प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है।

उदयपुर में घूमने की बेस्ट जगहें

उदयपुर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

अक्टूबर से मार्च उदयपुर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय है। सर्दियों का मौसम खुशनुमा होता है और शहर को बेहतरीन बनाने के लिए यह एक आदर्श समय होता है। मंत्रमुग्ध करने वाले किलों और भव्य महलों के साथ, उदयपुर की अद्भुत सुंदरता सर्दियों में देखने योग्य है।

श्रीनगर – Srinagar in Hindi

श्रीनगर – Srinagar in Hindi

झेलम नदी के मार्ग पर स्थित ” श्रीनगर” भारत के सबसे खूबसूरत शहर में से एक है जिसे ‘पृथ्वी पर स्वर्ग’ के रूप में जाना जाता है। प्राकृतिक उद्यानों, खूबसूरत झीलों और क्षेत्रीय हस्तशिल्प के लिए जाना जाने वाला, श्रीनगर वह स्थान है जहाँ मुगल और ब्रिटिश काल के निशान आज भी अपने स्थापत्य के अजूबों में समाहित हैं। शहर को आमतौर पर ‘जम्मू और कश्मीर राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी’ के रूप में भी जाना जाता है। श्रीनगर की खूबसूरती को देखते हुए इसे “कश्मीर घाटी का दिल” कहना गलत नहीं होगा। कश्मीर घाटी के इस सुंदर शहर पर प्रत्येक सीज़न का अपना आकर्षण होता है। पृष्ठभूमि में बर्फ से ढकी चोटियों और भारी बर्फबारी के साथ, श्रीनगर सर्दियों की सफेद चमक के दौरान अद्भुत दिखता है। सर्दियों का मौसम उन लोगों के लिए आदर्श है जो ठंड में हवा का आनंद लेना चाहते हैं। गर्मियों के दौरान, पर्यटक शिकारा सवारी और घुड़सवारी जैसी कई गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

श्रीनगर में घूमने के लिए बेस्ट जगहें

श्रीनगर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

श्रीनगर का मौसम सालभर सुखद रहता है। यहां आप किसी भी मौसम में घूमने जा सकते हैं, लेकिन फिर भी अगर आप यहां ज्यादा एन्जॉय करना चाहते हैं तो अप्रैल से अक्टूबर का समय यहां घूमने के लिए बहुत अच्छा है।

जयपुर – Jaipur, Rajasthan in Hindi

जयपुर - Jaipur, Rajasthan in Hindi

Beautiful Cities In India in Hindi : पिंक सिटी” के नाम से मशहूर “जयपुर” भारत का एक खूबसूरत पुराना शहर है जो समृद्ध वास्तुकला विरासत का अद्भुत नमूना है। जयपुर में आपकी यात्रा के दौरान कुछ ऐसी ही विरासत देखने को मिलेंगी। यहां राजसी इमारतें, वीरता की लड़ाइयों के किस्से, शानदार किले और महलों को देखने का अनुभव अलग ही होता है। सच तो यह है कि जयपुर में आपकी यात्रा के दौरान घूमने के लिए दो या चार नहीं बल्कि कई खूबसूरत जगहें हैं। पिंक सिटी में आप हवा महल, सिटी पैलेस, आमेर फोर्ट जैसे मशहूर पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। यहां पहुंकर आप खरीददारी का अच्छा अनुभव हासिल कर सकते हैं। जब भी जयपुर जाएं तो यहां के स्ट्रीट फूड का आनंद जरूर लें।

जयपुर में घूमने के लिए बेस्ट प्लेसेस 

जयपुर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

जयपुर घूमने के लिए नवंबर से फरवरी सर्दियों का समय सबसे अच्छा समय होता हैं क्योंकि इस समय आपको शहर की यात्रा करने का एक आदर्श माहोल प्रदान करता है।

और पढ़े : फैमली और बच्चो के साथ गर्मियों में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें

वाराणसी – Varanasi in Hindi

वाराणसी – Varanasi in Hindi

Bharat Ke Khubsurat Shahar in Hindi : भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में गंगा नदी के किनारे स्थित “वाराणसी” एक पवित्र और सुन्दर शहर है जिसका नाम हिंदुओं के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है। यह हिंदू धर्म के सात पवित्र शहरों में से एक है। वाराणसी देश भर में अपने कई प्राचीन मंदिरों की वजह से प्रसिद्ध है, जिन्हें आप अपनी यात्रा में देख सकेगें। वाराणसी में कई विशाल मंदिरों के अलावा कई घाट और कई पर्यटन स्थल भी हैं जो यहां आने वाले पर्यटकों और तीर्थयात्रियो को आकर्षित करते हैं। भारत के खूबसूरत शहरों में से एक बनारस एक ऐसा अध्यात्मिक शहर है, जहाँ के मंदिरों के दर्शन करने के लिए सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आते हैं।

धार्मिक स्थल और मंदिर

वाराणसी घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

वैसे तो आप साल भर वाराणसी की यात्रा पर जा सकते है लेकिन अक्टूबर से मार्च के महीने वाराणसी की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है।

कोलकाता – Kolkata In Hindi

कोलकाता – Kolkata In Hindi

कोलकाता” हुगली के पूर्वी तट पर स्थित, भारतीय के पश्चिमी राज्य बंगाल की राजधानी है, जिसे “सिटी ऑफ़ जॉय” के नाम से भी जाना जाता है। कोलकाता मुंबई और दिल्ली के बाद भारत में तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महानगर है इसके बाबजूद भी यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। कोलकाता भारत की पूर्व ब्रिटिश राजधानी है जो शानदार अतीत को समेटे हुए शहर की आकर्षक कला, अद्भुत वास्तुकला और अवलंबी साहित्य को दर्शाता है। यदि आप अपने फ्रेंड्स या फैमली के साथ घूमने के लिए ब्यूटीफुल सिटीज इन इंडिया सर्च कर रहे है तो यक़ीनन कोलकाता आपके लिए परफेक्ट जगह है।

कोलकाता में घूमने की जगहें

कोलकाता घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

अक्टूबर से फरवरी के बीच की शरद ऋतु और सर्दियों के महीने कोलकाता की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय होता है, क्योंकि सर्दियों का मौसम कोलकाता की यात्रा के लिए रोमांचक समय होता है।

और पढ़े : दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप “माजुली द्वीप” घूमने की पूरी जानकारी

आगरा – Agra In Hindi

आगरा – Agra In Hindi

Bharat Ke Khubsurat Shahar in Hindi :”आगरा” भारत के उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश में यमुना नदी के तट पर बसा एक खूबसूरत शहर है जिसे “ताजमहल का शहर” भी कहा जाता है। आगरा भारत में विश्व के सात अजूबों में से एक ताजमहल की मेजबानी करता है जो इस शहर को बेहद खास बनाती है। लेकिन आगरा में केवल ये ही एक चीज देखने लायक नहीं है, बल्कि कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जो आगरा को इंडिया की सबसे ब्यूटीफुल सिटी में से एक बनाती हैं। खास बात तो यह है कि आगरा में दुनिया के 50 सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में तीन ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल हैं। इतिहास और वास्तुकला में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए आगरा की यात्रा अच्छा अनुभव हो सकती है। जहाँ आप ताज महल के साथ साथ मुगलो के कई कब्रिस्तान और मकबरे, किले, महल, उद्यान और मस्जिदो को देख सकते है।

आगरा में घूमने की बेस्ट जगहें

आगरा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

आगरा जाने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय एक अच्छा समय होता है। ग्रीष्मकाल में आगरा का तापमान 45°C तक जा सकता है जबकि सर्दियां 1°C तक ठंडी होती हैं।

और पढ़े : ताज महोत्सव 

मुंबई – Mumbai In Hindi

मुंबई – Mumbai In Hindi

मुंबई” भारत के सबसे बड़े और महानगरीय शहरों में से एक है जिसे “सपनों का शहर” भी कहा जाता है। जो अपने ग्लैमर, आकर्षक जीवनशैली और आधुनिकता के साथ साथ अपनी खूबसूरती लिए भी जाना जाता है। कई लोगों के लिए मुंबई “सपनों का शहर” भी है। हो भी क्यों ना, इस शहर ने अब तक न जाने कितने लोगों के सपनों को पंख दिए हैं। भारत के सबसे खूबसूरत शहर में से एक मुंबई में यदि आप अद्भुत वास्तुकला और अंग्रेजी शासनकाल की झलक देखना चाहते हैं तो दक्षिण मुंबई की सड़कों पर घूमने जरूर जाएं। मुंबई में ऐसे कई खूबसूरत जगह हैं, जहां आप अपनी फैमली के साथ शांति और सुकून का अनुभव कर सकते हैं। घूमने के लिए ऐसी कई जगहें हैं जहां जाकर आप पूरा एक दिन अकेले भी बिता सकते हैं। जो पर्यटक अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ घूमने के लिए भारत के खूबसूरत शहर सर्च कर रहे है तो आप मुंबई को अपनी ट्रिप के लिए सिलेक्ट कर सकते है।

मुंबई में घूमने की बेस्ट जगहें

मुंबई घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

मुंबई जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी तक है। मुंबई में मानसून के दौरान अच्छी वर्षा होती है इसीलिए बारिश प्रेमियों के लिए यह समय भी सबसे अच्छा होता है।

गंगटोक – Gangtok In Hindi

गंगटोक – Gangtok In Hindi

गंगटोक सिक्किम राज्य का सबसे बड़ा शहर और खूबसूरत शहर है जो अपनी अद्भुद सुन्दरता के लिए पूरी इंडिया में फेमस है। गंगटोक पर्यटन स्थल आकर्षक, प्राकृतिक सुन्दरता और बादलों में लिपटी हुई ऐसी जगह है, जो यहाँ आने वाले पर्यटकों के दिल-दिमाग को ताजा कर देती है। गंगटोक शिवालिक पहाड़ियों के ऊपर 1437 मीटर की ऊंचाई स्थित है जहाँ से कंचनजंगा पर्वत के अद्भुद दृश्यों को देखा जा सकता है, जो इसे बेहद खास शहर बनाती है। आपको बता दे गंगटोक उत्तरी भारत में व्हाइट वाटर राफ्टिंग के लिए तीसरा सबसे अच्छा स्थान है जो पर्यटकों को यहाँ आने के लिए मजबूर करता है।

गंगटोक के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस

  • नाथुला पास
  • एमजी रोड
  • ताशी व्यू पॉइंट
  • हनुमान टोक
  • रेशी हॉट स्प्रिंग्स
  • हिमालयन जूलॉजिकल पार्क
  • बाबा हरभजन मंदिर

गंगटोक घूमने जाने का बेस्ट टाइम

इस आकर्षक शहर को घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से दिसंबर है, हालांकि इस हिल स्टेशन पर साल पर मौसम आनंदमय होता है। मार्च से लेकर जून के महीनों में गंगटोक में गर्मियों में एक सुखद जलवायु का अनुभव होता है जो दर्शनीय स्थलों की यात्रा के अच्छा समय है।

और पढ़े : सिक्किम के 20 प्रमुख पर्यटन स्थल

पांडिचेरी – Pondicherry In Hindi

पांडिचेरी – Pondicherry In Hindi

Bharat Ke Khubsurat Shahar in Hindi : भारत के सबसे सुन्दर शहरों में शुमार पांडिचेरी एक केंद्र शासित प्रदेश है जो कभी भारत में फ्रांस का उपनिवेश था। यहां की संस्कृति और वास्तुकला में फ्रेंच के प्रभाव को देखा जा सकता है जो इसे इंडिया के खूबसूरत शहर में से एक बनाती है। बता दे पांडिचेरी सुंदर फ्रांसीसी शैली के घरों से सुसज्जित है जो इसे भारत के अन्य शहरों से नूठा रूप और माहौल देते हैं अपनी इसी खूबसूरती पांडिचेरी हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

पांडिचेरी की यात्रा के दौरान पर्यटक यहां कई पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं इनके अलावा पांडिचेरी में कई आरामदायक कैफे भी हैं जहाँ आप शाम के समय सनसेट के सुन्दर नजारों को देखते हुए स्वादिष्ट खाने को एन्जॉय कर सकते है।

पांडिचेरी में घूमने की जगहें

  • पैराडाइज बीच
  • अरबिंदो आश्रम
  • ऑरोविले
  • एरीकेमेडु
  • बॉटनिकल गार्डन
  • गोकिलमबल थिरुक्मेश्वर मंदिर
  • लाइटहाउस
  • फ्रेंच वॉर मेमोरियल

पांडिचेरी घूमने जाने का बेस्ट टाइम

पांडिचेरी की यात्रा का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के महीनों के दौरान होता है। इस दौरान शहर का तापमान 15 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

और पढ़े : पांडिचेरी की यात्रा में करने के लिए एक्टिविटीज

मैसूर – Mysore In Hindi

मैसूर – Mysore In Hindi

दक्षिण भारत में स्थित, “मैसूर” भारत में सबसे अच्छी तरह से नियोजित शहरों में से एक है, जो देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर और कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी है। मैसूर अपने योग केंद्रों के लिए सबसे प्रसिद्ध है; वास्तव में, यह अष्टांग योग की उत्पत्ति है। मैसूर एक समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि वाला शहर है जिसकी गिनती भारत के सबसे सुन्दर शहर में की जाती है। मैसूर एक ऐसा खूबसूरत शहर है जो अपनी सुन्दरता, ऐतिहासिक स्थल और सांस्कृतिक विरासत के लिए पूरे साल पर्यटकों को आकर्षित करती है। जो भी पर्यटक अपनी इस बार की यात्रा के लिए इंडिया की खूबसूरती सिटी सर्च कर रहे है उनके लिए मैसूर एक दम परफेक्ट जगह है।

मैसूर में घूमने की जगहें

  • जगनमोहन पैलेस
  • मैसूर पैलेस
  • सोमनाथपुरा
  • बृंदावन गार्डन
  • मैसूर चिड़ियाघर
  • चामुंडेश्वरी मंदिर
  • रेलवे संग्रहालय
  • करणजी झील

मैसूर घूमने का सबसे अच्छा समय

मैसूर में उष्णकटिबंधीय जलवायु है, लेकिन मॉनसून और सर्दियों के समय इस शहर की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय है। जुलाई से फरवरी तक मानसून – सर्दियों के महीनों में यहां का मौसम बेहद सुखद होता है। इन महीनों में आप शहर की खूबसूरती देखते हुए दर्शनीय स्थलों की यात्रा कर सकते हैं।

चंडीगढ़ – Chandigarh In Hindi

चंडीगढ़ – Chandigarh In Hindi

चंडीगढ़” एक केंद्र शासित प्रदेश जो पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी है। भारत के सबसे सुदर शहर में से एक चंडीगढ़ एक ऐसा खूबसूरत शहर है जिसमे पंजाबी संस्कृति और आधुनिकता दोनों का अद्भुद संयोजन है। हिमालय की शिवालिक श्रेणी की तलहटी में स्थित चंडीगढ़ एक बहुत ही सुंदर शहर है जो दिखने में एक दम सपने के जैसा लगता है। यह शहर अपनी मासूमियत और सुंदरता से हर किसी को आकर्षित कर सकता है। एक नियोजित शहर और खूबसूरती कि वजह से यह शहर एक लोकप्रिय पर्यटन आकर्षण बना हुआ है जहाँ हर साल हजारों पर्यटक अपनी फैमली, और फ्रेंड्स के साथ घूमने के लिए आते है।

चंडीगढ़ में घूमने की जगहें

चंडीगढ़ घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

चंडीगढ़ शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है जिसकी वजह से यहाँ साल भर अनुकूल मौसम होता है। यहाँ की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय अगस्त और नवंबर के बीच होता है, इन महीनों में मौसम न तो ज्यादा गर्म होता है और न ही ज्यादा ठंडा होता है। हालांकि हिमालय के निकट स्थित होने की वजह से यहाँ मौसम स्थिति काफी बदल जाती है।

दिल्ली – Delhi in Hindi 

दिल्ली – Delhi in Hindi 

भारत की राजधानी “दिल्ली” हर प्रकार के पर्यटक और यात्रियों की जरूरत को पूरा करती है। इतिहास प्रेमियों से लेकर आर्किटेक्चर के शौकीनों, प्रकृति प्रेमियों के साथ फोटोग्राफर्सं और पिकनिक मनाने वाले यात्रियों तक दिल्ली हर किसी को बेहद आकर्षित करती है। इंडिया की सबसे खूबसूरत सिटी में से एक होने के नाते दिल्ली में हर कोई अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकता है। देश की राजधानी दिल्ली न केवल भारत के खूबसूरत शहरों में से एक है, बल्कि प्राचीनता और आधुनिकता का अद्भुत संयोजन भी है जो सभी प्रकार के पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस       

दिल्ली जाने का सबसे अच्छा समय

दिल्ली जाने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे अच्छा है। दिल्ली में गर्मी बहुत ज्यादा पड़ती है, तापमान 42 डिग्री तक चला जाता है, इसलिए इस समय यहां आना उचित नहीं होता। मानसून के दौरान तापमान में थोड़ी गिरावट आती है, लेकिन बारिश से आपके दर्शनीय स्थलों की योजना में बाधा आ सकती है। इसलिए सर्दी / वसंत का मौसम दिल्ली जाने के लिए सबसे अच्छा महीना होता है।

और पढ़े : कपल्स के लिए दिल्ली के सबसे अच्छे और रोमांटिक पार्क

चेन्नई – Chennai In Hindi

चेन्नई – Chennai In Hindi

Beautiful cities of India in Hindi : “चेन्नई” भारत का एक और सुंदर शहर है जिसे दक्षिण भारत के प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है। भारत के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक चेन्नई भारत का चौथे नंबर का सबसे बड़ा शहर है जो अपनी गगनचुंबी इमारतों के लिए प्रसिद्ध है। चेन्नई समृद्ध दक्षिण-भारतीय संस्कृति में डूबा हुआ एक ऐसा शहर है, जिसमें आयामों की अधिकता है, जिनको आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तट मरीना बीच भी इसी शहर में है, जो शहर में पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले स्थानों में से एक है।

चेन्नई में घूमने की जगहें

  • मरीना बीच
  • एमजीफिल्म सिटी
  • मारुंडेश्वरर मंदिर
  • कोली हिल्स
  • अरिगनर अन्ना जूलोजिकल
  • अष्टलक्ष्मी मंदिर
  • वल्लुवर कोट्टम
  • इस्कॉन मंदिर
  • विवेकानंद हाउस

चेन्नई घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

चेन्नई की यात्रा करने का अच्छा समय प्री-मानसून और सर्दियों का मौसम है, जो अक्टूबर और फरवरी के बीच होता है। इन महीनों को चेन्नई की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है।

इंदौर – Indore In Hindi

इंदौर – Indore In Hindi

दस लाख से अधिक की आबादी के साथ, “इंदौर” मध्यप्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी और भारत के सबसे खूबसूरत शहर में से एक है। इंदौर ने खुद को  वर्षों से राज्य में व्यापार और औद्योगिक प्रथाओं के केंद्र के रूप में स्थापित किया गया है, लेकिन इस शहर का आकर्षण इसकी स्वछता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है जो सदियों से संरक्षित है। मुंबई की हाइब्रिड संस्कृति और वास्तुशिल्प वैभव के साथ अपनी अस्वाभाविक समानता के कारण, इसे ‘मिनी बॉम्बे’ के रूप में भी जाना जाता है। आधुनिकीकरण के दौर में देश के विकास में सबसे आगे चलने वाले शहरों में से एक होने के बाबजूद इंदौर ने अपनी स्वच्छता और सुन्दरता का बखूबी मेंटेनेंस किया है। इंदौर इंडिया की एक ऐसी सिटी है जिसने डिवलेपमेंट के साथ साथ अपने हिस्ट्रीकल प्लेसेस और टूरिस्ट प्लेसो का भी अच्छी तरह से मेंटेनेंस बनाये रखा है।

इंदौर में घूमने की जगहें

  • लाल बाग पैलेस
  • राजवाड़ा
  • बड़ा गणपति
  • अन्नपूर्णा मंदिर
  • छप्पन दुकान
  • खजराना गणेश मंदिर
  • पातालपानी जलप्रपात

इंदौर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

इंदौर जाने के लिए अक्टूबर से मार्च सबसे अच्छे महीने हैं। जुलाई से सितंबर भी यात्रा का एक अच्छा समय होता है क्योंकि बारिश के कारण तापमान ठंडा हो जाता है, लेकिन बारिश आपके दर्शनीय स्थलों और यात्रा की योजना में बाधा डाल सकती है। चिलचिलाती गर्मी के कारण ग्रीष्मकाल से बचना चाहिए।

 बैंगलोर – Bangalore In Hindi

बैंगलोर – Bangalore In Hindi

Beautiful cities of India in Hindi : भारत के सबसे विकसित और खूबसूरत शहरों में से एक “बैंगलोर” भारत के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित देश का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। बैंगलोर में आईटी की वृद्धि ने शहर को एक नया रूप दे दिया है। केवल इन्हीं चीजों के लिए ही नहीं बल्कि घूमने के लिए भी बैंगलोर इंडिया की ब्यूटीफुल सिटी है। मॉर्डन सिटी होने के साथ यह शहर की प्राचीन विरासत और वास्तुकला को भी प्रदशित करता है। यहां आपको गार्डन, म्यूजियम से लेकर मानव निर्मित सरंचनाएं भी देखने को मिलेंगी। बैंगलोर में प्राकृतिक झीलों, मॉल, संग्रहालय, आर्ट गैलरीज जैसे कई आकर्षण हैं, जो पर्यटकों को बैंगलोर घूमने के लिए आकर्षित करते हैं।

बैंगलोर में घूमने की जगहें

बैंगलोर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

भारत के अन्य खूबसूरत शहरों की तरह बैंगलोर घूमने के लिए सर्दियों के महीने सबसे अच्छा समय होता है।

और पढ़े : वेलेंटाइन डे पर जाने के लिए इंडिया के रोमांटिक प्लेसेस

इस आर्टिकल में आपने भारत के सबसे खूबसूरत शहर (Bharat Ke Khubsurat Shahar)को जाना है, आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

 

Leave a Comment